Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ का एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर, वायुसेना के म्यूजियम में मिलेगा फाइटर प्लेन उड़ाने का मौका

चंडीगढ़ का एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर, वायुसेना के म्यूजियम में मिलेगा फाइटर प्लेन उड़ाने का मौका

सेना के तीनों अंगों को लेकर हमेशा से ही आम लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। और खासतौर पर वायुसेना को लेकर। सामान्य विमान की सवारी से कहीं ज्यादा लोग फाइटर प्लेन को लेकर उत्साहित रहते हैं। अगर इन फाइटर प्लेन्स को थोड़ा और करीब से जानना व समझना चाहते हैं तो...

बांध लें अपनी कुर्सी की पेटी और पहुंच जाएं चंडीगढ़ एयरफोर्ट हेरिटेज सेंटर। पिछले साल ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सेंटर का उद्घाटन किया था।

Chandigarh Air Force Heritage Centre

पालम IAF म्यूजियम से भी है बड़ा

चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर में तिरुवनंतपुरम और पालम (दिल्ली) के एयरफोर्स म्यूजियम से आकार में न सिर्फ बड़ा है बल्कि यहां अधिक एयरक्राफ्ट भी हैं। चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर में 2 कॉकपीट, 5 एयरक्राफ्ट और 4 स्टिम्यूलेटर हैं, जो आपको वास्तव में फाइटर प्लेन उड़ाने जैसा अनुभव करवाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर को तैयार करने में लगभग 2.75 करोड़ रुपए की लागत आयी है। यह सेंटर चंडीगढ़ के सेक्टर 18 में सरकारी प्रेस भवन में बनाया गया है।

Chandigarh Air Force Heritage Centre 2

क्या है सेंटर में खास

चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर में कई विमानों के मॉडल के साथ-साथ हथियारों को भी प्रदर्शित किया गया है। यहां एयरो इंजन, विमान, कियॉस्क और वायुसेना की मशीनें आदि होने के साथ-साथ वायुसेना की खास उपलब्धियों और व्यक्तियों पर आधारित फिल्में भी दिखाई जाती हैं।

खास बात है कि चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर में भारतीय वायुसेना के पिछले कई सालों के विकास की पूरी यात्रा को बड़े ही साधारण तरीके से टेक्नोलॉजी के सहारे दिखाया और बताया गया है। यहां आपको तेजस लड़ाकू विमान, नेत्र विमान, प्रचंड हेलीकॉप्टर, एयरबस सी 295, MIG21 विमान आदि देखने को मिलेगा।

Chandigarh Air Force Heritage Centre 5

मुख्य आकर्षण है स्टिम्यूलेटर

चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर का मुख्य आकर्षण यहां के 4 स्टिम्यूलेटर हैं, जहां एक युद्धविमान को कैसे नियंत्रित किया जाता है से लेकर बम और रॉकेट लॉन्च करने वाले बटन, स्पीड को देखना, रेडियो फ्रिक्वेंसी को बदलना, विमान की ऊंचाई को मापना, कंपास देखना आदि सभी अनुभवों को प्राप्त कर सकेंगे।

अगर यहां आने वाले दर्शक सामान्य एंट्री टिकट के साथ इमर्सिव एक्सपीरियंस टिकट भी खरीदता है तो वह स्टिम्यूलेटर का अनुभव कर सकेगा। इसके साथ ही वह AR/VR इंटरेक्शन, मोटिवेशनल थिएटर और होलोग्राफिक डिस्प्ले का अनुभव भी प्राप्त कर सकेगा।

Chandigarh Air Force Heritage Centre 76

सेंटर खुलने का समय और टिकट की कीमत

चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर सुबह 10 बजे से खुल जाता है। एंट्री टिकट का मूल्य ₹50 है और इमर्सिव एक्सपीरियंस टिकट का मूल्य ₹295 है। यहां 18 साल से कम आयु के बच्चों का एंट्री शुल्क माफ है। इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए 3 स्लॉट उपलब्ध हैं, सुबह 10, दोपहर 12 और शाम 3 बजे से। पर्यटक अपनी सुविधानुसार किसी भी स्लॉट की बुकिंग कर सकता है। एक स्लॉट में 75 लोगों को इमर्सिव एक्सपीरियंस में भेजा जाएगा।

पर्यटक चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर के टिकट की बुकिंग चंडिगढ़ टूरिज्म ऐप या फिर IAF हेरिटेज सेंटर, सेक्टर 18 से कर सकते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक कैफे खोला गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ टूरिज्म की तरफ से एक गिफ्ट शॉप भी यहां खोला गया है।

More News

    Read more about: chandigarh museum travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+