Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हो जाएं तैयार - शुरू होने वाला है चंडीगढ़ कार्निवल, कब से होगा शुरू और कौन-कौन से होंगे Events?

हो जाएं तैयार - शुरू होने वाला है चंडीगढ़ कार्निवल, कब से होगा शुरू और कौन-कौन से होंगे Events?

चंडीगढ़ में होने वाला है कार्निवल का आगाज। हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग की ओर से इस बात की घोषणा की गयी है। चंडीगढ़ कार्निवल एक वार्षिक समारोह है, जो 3 दिनों तक चलने वाला है। इस कार्निवल में उद्घाटन परेड के साथ-साथ और भी कई तरह के कार्यक्रम होंगे जिन्हें जरूर देखना तो बनता है।

कार्निवल के उद्घाटन परेड के लिए झांकियां बनाने का काम गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट के छात्रों ने किया है। बता दें, हर साल चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से कार्निवल का आयोजन किया जाता है।

chandigarh carnival

इस साल कब होगा चंडीगढ़ कार्निवल? कितने दिनों तक चलेगा चंडीगढ़ कार्निवल? कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे, जिन्हें मिस नहीं किया जा सकता है? क्या होगा चंडीगढ़ कार्निवल का थीम?

Hindustan Times की एक रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ कार्निवल का आयोजन 25 से 27 अक्तूबर तक किया जाएगा। यानी त्योहारों के मौसम में दीवाली से ठीक पहले नाचने-गाने और एंजॉय करने का एक और मौका चंडीगढ़वासियों को मिलने वाला है। कार्निवल का आयोजन लेजर वैली में सेक्टर 10 में किया जाएगा।

इस साल चंडीगढ़ कार्निवल का आयोजन 'Wonderland' की थीम पर किया जाएगा। 25 अक्तूबर की दोपहर को 12 बजे चंडीगढ़ कार्निवल के परेड को हरी झंडी दिखाई जाएगी। परेड में जो टैब्लो या झांकियां निकाली जाएंगी, उनका निर्माण चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट के छात्रों ने किया है।

carnival chandigarh

कौन-कौन से होंगे कार्यक्रम?

25 अक्तूबर को चंडीगढ़ कार्निवल में सूफी गायक सतिंदर सरताज की आवाज गूंजने वाली है। वह शाम को 7 बजे से अपनी पूरी टीम के साथ गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के सामने मैदान में लाइव परफॉर्मेंस देंगे। कार्निवल के दूसरे दिन 'Fero Fluid' बैंड का लाइव होगा और तीसरे दिन गायक मोहम्मद इरफान अपनी गायकी का जादू दिखाने वाले हैं। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ होगा जो इस कार्निवल को यादगार बना देंगे।

इसके अलावा और भी कई गायक हैं, जिन्हें चंडीगढ़ कार्निवल के लिए आमंत्रित किया गया है।

लाइव परफॉर्मेंस के साथ ही आर्ट वर्कशॉप भी चंडीगढ़ कार्निवल की शान बनेंगे, जिसमें लोकप्रिय और प्रसिद्ध कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही कार्निवल के तीनों दिन सुबह 10 से शाम को 6 बजे तक फोटोग्राफी एग्जिबिशन का आयोजन भी किया जाएगा। क्या आपको चंडीगढ़ का इतिहास देखना है? जानना है कि आज से कुछ सालों पहले चंडीगढ़ कैसा दिखता था? जब आप छोटे थे तब चंडीगढ़ में आपका फेवरेट कॉर्नर कैसा दिखता था? तो यह भी दिखेगा चंडीगढ़ कार्निवल में। कैसे?

chandigarh yearly carnival date

पुराने चंडीगढ़ की देखें झलकियां

अगर आपको अपने शहर के बारे में जानने में दिलचस्पी है या आप चंडीगढ़ के इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो एक बार जरूर 'चंडीगढ़ डाउन द मेमोरी लेन' एग्जिबिशन को देखन जरूर जाएं। यहां आपको चंडीगढ़ की पुरानी तस्वीरें देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा यहां बच्चों के लिए भी कई तरह की गतिविधियां रखी गयी हैं, जो उन्हें जरूर पसंद आएंगी। चंडीगढ़ कार्निवल का हिस्सा भारत का पहला बैंड ऑन व्हील 'फ्लोइंग कर्मा' भी बनेगा। यहां विंटेज गाड़ियों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसे देखना बड़ा मजेदार होने वाला है।

इसके साथ ही हर साल की तरह इस साल भी चंडीगढ़ कार्निवल में केंद्र शासीत प्रदेश के पर्यटन और अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में उन्हें जानकारी मुहैया करवायी जाएगी। कार्निवल में घूमने-फिरने आएं, म्यूजिक सुना लेकिन पेट में चुहे कुदने लगे तो क्या करें? इस बात का भी ध्यान रखा गया है। कार्निवल में कई फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे जहां आप लजीज व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे, वो भी बजट फ्रेंडली कीमतों पर।

कार्निवल के अंतिम दिन महिलाओं के लिए खास एक 5 किमी लंबी साइकिल रैली निकाली जाएगी जिसका थीम 'साड़ी एंड सस्टेंबीलिटी' रखा गया है। यह साइकिल रैली सुबह 7 बजे शुरू होगी। 27 अक्तूबर को एक विशेष क्रिकेट मैच खेला जाएगा जिसके खिलाड़ी बड़े खास होने वाले हैं, क्योंकि इस क्रिकेट मैच के सभी खिलाड़ी होंगे दिव्यांग। अगर भी महिलाओं या दिव्यांगों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं तो कार्निवल का आखिरी दिन ऑफिस से जरूर छुट्टी ले लें।

More News

    Read more about: chandigarh event
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+