Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रोड ट्रिप पर जाने का है मन तो चंडीगढ़ के आसपास इन शानदार जगहों पर मार आएं गेड़ी

रोड ट्रिप पर जाने का है मन तो चंडीगढ़ के आसपास इन शानदार जगहों पर मार आएं गेड़ी

रोज की बोरिंग लाइफ से थोड़ा अलग कुछ करना चाहते हैं। 2-3 दिनों के लिए चंडीगढ़ से बाहर किसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं? दोस्तों या भाई-बहनों के साथ चंडीगढ़ में ही गेड़ी मारना अब बोरिंग लगने लगा है, तो हम हैं न। हम आपको इस बोरियत को दूर करने का उपाय बता रहे हैं। हम आपको चंडीगढ़ के आसपास कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो 2-3 दिनों की रोड ट्रिप पर घूमने जाने के लिए बिल्कुल सही जगह है।

और हां, इन जगहों पर घूमने जाते समय अपना कैमरा साथ में जरूर ले लिजीएगा। कहीं ऐसा न हो कि रास्ते में मिलने वाले शानदार नजारे आंखों को तो सुकून पहुंचा दे लेकिन यादों में अपनी जगह ही न बना सकें। और सोशल मीडिया पर भी फोटो अपलोड करना होता है...है न।

रोड ट्रिप पर चंडीगढ़ से गेड़ी मारने की परफेक्ट जगह :

मनाली

चंडीगढ़ से मनाली तक का रास्ता काफी अच्छा है। इस रास्ते पर कई मोड़ ऐसे भी आते हैं, जहां कुछ देर गाड़ी रोक कर इन प्राकृतिक नजारों को एंजॉय किया जा सकता है। इस रास्ते पर आपको वेकेशन वाली वाइव मिलेगी। हंसते-गाते पूरा रास्ता कब बीत जाएगा आपको खुद भी पता नहीं चलेगा। जैसे-जैसे आप कुल्लू के नजदीक पहुंचेंगे, हरियाली और इन पहाड़ी नजारों की खूबसूरती और भी बढ़ने लगेगी।

कसौली

चंडीगढ़ से कसौली तक का रास्ता बहुत ज्यादा नहीं है। इसलिए शॉर्ट ट्रिप पर जाने के लिए कसौली एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पहाड़ी गांव होने की वजह से चंडीगढ़ से कसौली तक का रास्ता बहुत ही सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों से भरा होता है। खासतौर पर वीकेंड पर चंडीगढ़ से कसौली 1-2 दिनों के लिए घूमने जाने के लिए न तो ज्यादा सोचने की जरूरत होती है और न ही पॉकेट पर इसका ज्यादा बुरा असर पड़ता है।

rishikesh river rafting

डलहौजी

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में जाने वाले लोगों का रास्ता ही चंडीगढ़-जालंधर या पठानकोट से होकर गुजरता है। तो फिर चंडीगढ़ में रहकर कुछ घंटे की दूरी पर मौजूद इस शानदार पहाड़ी जगह पर घूमने कैसे नहीं जाएंगे। इस जगह पर प्रकृति अपनी सादगी में भी सुन्दरता बिखेरती है। धौलाधार पर्वतश्रृंखला पर जब सूरज की रोशनी पड़ती है तो मानों सोने जैसा वह चमक उठती है। डलहौजी में घूमने के लिए 2 दिन का समय काफी होता है।

ऋषिकेश

योग नगरी ऋषिकेश...यहां घूमने और देखने के लिए काफी कुछ है। गंगा और चंद्रभागा नदियों के किनारे बसे इस शहर में सिर्फ अध्यात्म या शांति की तलाश में ही नहीं बल्कि जीवन में रोमांच भरने के लिए भी लोग आते हैं। रिवर राफ्टिंग से लेकर और भी कई तरह की वाटर एक्टिविटी के लिए दूर-दराज के राज्यों से लोग यहां पहुंचते हैं, तो भी आप इतने पास चंडीगढ़ में रहकर छुट्टियों में ऋषिकेश को कैसे मिस कर सकते हैं।

औली

हिमालयी पर्वत श्रृंखला का एक ऐतिहासिक शहर जिसकी स्थापना 8वीं शताब्दी में हुई थी। जी हां, ओक-देवदार के जंगल, पहाड़ों की हरियाली, घास के छोटे-छोटे रंग-बिरंगे फूल और भी काफी कुछ औली की झोली में है। चंडीगढ़ में बैठे-बैठे औली की सुन्दरता को न तो आप महसूस कर सकते हैं और न ही देख सकते हैं। इसे जानने के लिए आपको औली आना पड़ेगा।

More News

    Read more about: chandigarh travel manali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+