Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ और हेमकुंड साहिब समेत चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया!

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब समेत चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया!

उत्तराखंड में होने वाली चार धाम की यात्रा के साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2025 की सुबह से हेमकुंड साहिब की यात्रा समेत छोटा चार धाम की यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों ने चार धाम की यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू भी कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक सबसे ज्यादा तीर्थ यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। 20 मार्च की सुबह 7 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू किया गया था और 20 मार्च की शाम तक लगभग 1,65,292 तीर्थ यात्रियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था।

kedarnath dham yatra 2025

कब से खुल रहे हैं चार धाम?

  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम - 30 अप्रैल
  • केदारनाथ धाम - 2 मई
  • बद्रीनाथ धाम - 4 मई
  • हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा - 25 मई

कैसे करेंगे रजिस्ट्रेशन?

हेमकुंड साहिब और चार धाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा रही है। अगर आप ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, तो इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी आगे दी जा रही है -

  • सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://traveltrade.uttarakhandtourism.gov.in पर जाएं।
  • यहां signup करें। इसके लिए नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला, शहर आदि जानकारियां मांगी जाएंगी।
  • अगर आपने पहले ही उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया हुआ है तो मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन कर लें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पत्र भरना होगा, जिसके लिए आपका आधार नंबर भी मांगा जाएगा। इसलिए आवेदन करते समय अपना आधार कार्ड अपने पास रखें।

Take a Poll

व्हाट्सऐप के माध्यम से करें रजिस्ट्रेशन

इंडिया टीवी की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आप चाहे तो व्हाट्स ऐप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सऐप नंबर +91 8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेजना होगा। इसके बाद आगे दिये निर्देशों का पालन करते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा टूरिस्ट केयर उत्तराखंड मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आप चार धाम अथवा हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह मोबाइल ऐप आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन

ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको संबंधित ऑफिस में जाना पड़ेगा। चार धाम की यात्रा या हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा की यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आप हरिद्वार या ऋषिकेश में स्थित रजिस्ट्रेशन ऑफिस में जाकर पूरा कर सकते हैं अथवा ट्रांजिट कैंप में भी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी। हेली यात्रा का टिकट बुक करने के लिए heliyatra.irctc.co.in पर जाएं।

badrinath dham yatra 2025

चार धाम की यात्रा पर जाने से पहले तीर्थ यात्री ध्यान दें

  • रजिस्ट्रेशन के समय मोबाइल नंबर सही डाले।
  • यात्रा के लिए जाते समय ऊनी कपड़े तो रखें। साथ में छाता और रेनकोट भी जरूर रखें।
  • अगर साथ में कोई वरिष्ठ नागरिक भी जाने वाला है तो उनके स्थास्थ्य की जांच करवा लें।
  • आप नियमित रूप से जिन दवाईयों का सेवन करते हैं, यात्रा के समय उन्हें साथ में जरूर ले जाएं।
  • यात्रा मार्ग पर कचरा ना फैलाएं।
  • अगर यात्रा के दौरान या बीच में जरा सा अस्वस्थ महसूस करते हैं तो अपनी यात्रा को तुरंत टाल दें और वापस लौट आएं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं -

  • टोल फ्री नंबर - 0135-1364
  • फोन नंबर - 0135-2559898, 2552627
  • ई-मेल - [email protected]

यात्रा पथ में तीर्थ यात्रियों की गाड़ियों की जांच करने के लिए दो चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इनमें से एक कटापत्थर और दूसरा हरबर्टपुर बस अड्डा होगा। बताया जाता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए हरबर्टपुर बस अड्डा पर भी एक काउंटर खोला जा सकता है। पिछले साल तीर्थ यात्रियों की हुई अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस साल पहले से ही इंतजामों को बेहतर बनाने में उत्तराखंड की सरकार जुट गयी है।

More News

Read more about: kedarnath uttarakhand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+