Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बस कुछ ही दिन और हो पाएंगे चारधाम दर्शन, जानिए कब से बंद हो रहे हैं चार धाम मंदिरों के कपाट!

बस कुछ ही दिन और हो पाएंगे चारधाम दर्शन, जानिए कब से बंद हो रहे हैं चार धाम मंदिरों के कपाट!

इस समय चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। पिछले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड बना दिया है। मानसून खत्म होने के बाद चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी उछाल भी आया है लेकिन...। बस अब और कुछ दिनों तक ही चार धाम के दर्शन मिल सकेंगे। जल्द ही शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे चार धाम मंदिरों के कपाट।

kedarnath temple

मानसून के दौरान अत्यधिक बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा को कई बार रोक देना भी पड़ा था। बता दें, यहां हम छोटा चारधाम यानी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के बारे में बात कर रहे हैं।

कब से बंद होगा कौन सा मंदिर

शीतकाल के लिए चार धाम का कौन सा मंदिर कब बंद होगा, इसकी घोषणा तो की जा चुकी है। सिर्फ बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के शुभ मुहूर्त की घोषणा दशहरा वाले दिन की जाएगी।

  • बद्रीनाथ : शुभ मुहूर्त की घोषणा बाकी।
  • गंगोत्री धाम : 14 नवंबर (अन्नकूट के अवसर पर)।
  • केदारनाथ : 15 नवंबर (भैया दूज के दिन)।
  • यमुनोत्री धाम : 15 नवंबर (भैया दूज के दिन)।
badrivishal

धार्मिक समारोह होगा आयोजित

शीतकाल के लिए चार धाम मंदिरों के कपाट को लगभग 6 महीनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। विजयादशमी के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। इस दिन श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी मौजूद रहेंगे।

gangotri

उनकी उपस्थिति में ही रावल और धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद बद्रीनाथ कपाट के मुहूर्त की घोषणा करेंगे। जानकारी के अनुसार इस मौके पर BKTC के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

दूसरे केदारों के बंद होने की भी होगी घोषणा

बताया जाता है कि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन परंपरागत रूप से विधि-विधान के साथ श्री केदारनाथ धाम के कपाट को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव प्रतिमा को शीतकालीन प्रवास के लिए उखीमठ श्री ओंकारेश्वर मंदिर में लाया जाएगा।

yamunotri

विजयादशमी के दिन सिर्फ बद्रीनाथ मंदिर के कपाट ही नहीं, बल्कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दूसरे केदार कद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि उनके शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में निर्धारित की जाएगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+