Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट का स्वाद चखने जाह्नवी पहुंची चेन्नई के मुरुगन इडली, क्यों है स्पेशल!

साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट का स्वाद चखने जाह्नवी पहुंची चेन्नई के मुरुगन इडली, क्यों है स्पेशल!

अपनी फिल्म 'मि. और मिसेज माही' के प्रमोशन के सिलसिले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जह्नावी कपूर चेन्नई पहुंची थी। फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों को चेन्नई में हुए IPL के फाइनल मैच में साथ में स्टेडियम में भी देखा गया था। अपने व्यस्त शिड्यूल से समय निकालकर जहान्वी कपूर ऑथेंटिक साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट करने पहुंच गयी चेन्नई के मुरुगन इडली रेस्तरां में।

रेस्तरां में नाश्ता करते हुए जह्नावी कपूर की फोटो सोशल मीडिया पर खुब शेयर भी हो रही है। जह्नावी ने मुरुगन इडली रेस्तरां में उनका ऑइकॉनिक मुरुगन इडली का स्वाद चखा। नर्म इडली ऐसी की जुबान पर रखते ही मुंह में घुल जाए। पर चेन्नई के इस लोकप्रिय रेस्तरां खासियत सिर्फ यहां मिलने वाला मुरुगन इडली ही नहीं बल्कि और भी कई शुद्ध शाकाहारी व्यंजन हैं।

अगर आप भी दक्षिण भारतीय व्यंजनों खाना पसंद करते हैं और तमिलनाडु या चेन्नई में ऑथेंटिक साउथ इंडियन व्यंजन खाना चाहते हैं तो मुरुगन इडली रेस्तरां में इनका स्वाद जरूर चखना चाहिए।

कैसे हुई थी मुरुगन इडली की शुरुआत?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुरुगन इडली रेस्तरां की शुरुआत एक ऐसी दुकान के तौर पर हुई थी, जहां मुख्य रूप से कॉफी मिलती थी। उस समय मदुरै में मुरुगन कॉफी निलायम के नाम से इसकी शुरुआत हुई थी। कॉफी के साथ ही उस समय यहां प्लेथोरा, जो एक प्रकार का दक्षिण भारतीय नाश्ता है, भी परोसा जाता था। साल 1991 में इस रेस्तरां का कायाकल्प किया गया और यहां कई अन्य दक्षिण भारतीय व्यंजन भी परोसे जाने लगे।

उसी समय इस रेस्तरां के कई अन्य आउटलेट भी खुले जिसमें चेन्नई का मुरुगन इडली भी शामिल है। वर्तमान में पूरे दक्षिण भारत में इस रेस्तरां के कई आउटलेट हैं, जहां हर रोज सैंकड़ों लोग पारंपरिक साउथ इंडियन भोजन खाने के लिए आते रहते हैं।

murugan idly restaurant chennai

ऑथेंटिक साउथ इंडियन रेसिपी और स्वाद है खासियत

मुरुगन इडली रेस्तरां की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाले सभी पकवानों को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रेसिपी के आधार पर ही पकाया जाना है। हालांकि आधुनिक समय को ध्यान में रखते हुए रेस्तरां के मेनू में थोड़ा-बहुत बदलाव जरूर किया गया है लेकिन उन्हें भी पारंपरिक रेसिपी के आधार पर ही ढाल दिया गया है।

रेस्तरां में ब्रेकफास्ट, दोपहर का लंच, स्नैक्स, पेय पदार्थ और डेजर्ट सभी कुछ उपलब्ध है। यह रेस्तरां सुबह 7 बजे से रात को 9 बजे तक खुला रहता है यानी आप ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक किसी भी समय यहां भोजन करने के लिए आ सकते हैं। मुरुगन इडली रेस्तरां में 2 लोगों के खाने का खर्च करीब ₹200 होगा।

food thali from murugan idly restaurant

उपलब्ध हैं इडली के कई विकल्प

मुरुगन इडली रेस्तरां में अपने नाम के अनुसार ही इडली के कई विकल्प देता है, जिसमें ब्रेकफास्ट में पोडी इडली, गार्लिक पोडी इडली, मप्पीलई सांबा इडली, मिलेट इडली, रागी इडली के अलावा मिलेट पोंगल, पोडी मसाला डोसा, मिलेट डोसा, घी पोंगल, उत्पम, रवा डोसा, पोडी उत्पम, मैसूर मसाला डोसा, इडियप्पम, वडाकरी, मसाला वडा आदि उपलब्ध है। इसके अलावा यहां छोला-पूरी का विकल्प भी मिल जाएगा।

अगर आप लंच या डिनर करना चाहते हैं तो इडली, डोसा आदि के अलावा मिनी मिल्स, मिल्स, बिरयानी मिल्स, टमाटर राइस आदि में से अपना मनपसंद साउथ इंडियन कोई भी व्यंजन चुन सकते हैं। मीठे में यहां दक्षिण और उत्तर भारतीय कई तरह की मिठाईयां मिल जाएंगी, जिनमें काजू कतली, अथीरसम, मिल्क पेडा, करुपत्ती हलवा, मैसूर पाक, मोतीचूर व बुंदी के लड्डू, हलुवा आदि उपलब्ध हैं।

More News

    Read more about: films food chennai tamil nadu
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+