Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चेरी ब्लॉसम : किन शहरों में एंजॉय कर सकेंगे गुलाबी रंग का दिल लुभाने वाला यह नज़ारा!

चेरी ब्लॉसम : किन शहरों में एंजॉय कर सकेंगे गुलाबी रंग का दिल लुभाने वाला यह नज़ारा!

गुलाबी रंग के मासूम से दिखने वाले फूलों से भर चुके पेड़। यूं तो हर फूल बेहद खुबसूरत होता है लेकिन चेरी ब्लॉसम के नन्हें फूलों की सुन्दरता ही ऐसी होती है कि उनसे नजरें फेरने का दिल ही नहीं चाहता है। कहीं गुलाबी तो कहीं सफेद रंग के खिलने वाले ये फूल साल के एक खास समय पर ही खिलते हैं। भारत में कुछ चुनिंदा शहर ही हैं, जहां चेरी ब्लॉसम को एंजॉय किया जा सकता है।

पेड़ों पर चेरी ब्लॉसम का खिलना इस बात का प्रतिक माना जाता है कि अब सर्दियां खत्म होने वाली हैं। चेरी ब्लॉसम फूलों के बारे में जब भी बात होती है, तो अक्सर लोगों को जापान का ही ख्याल आता है। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि गुलाबी और सफेद रंग के ये छोटे-छोटे Cute फूल मूल रूप से हिमालय की तलहटी में खिलते हैं। भारत में चेरी ब्लॉसम नवंबर से मार्च के बीच में खिलते हैं, हालांकि यह जगह की भौगोलिक स्थिति पर भी निर्भर करता है।

भारत के वो शहर, जहां एंजॉय कर सकेंगे चेरी ब्लॉसम

cherry blossoms

जम्मू-कश्मीर

सफेद और गुलाबी रंग के चेरी ब्लॉसम को एंजॉय करने की सबसे अच्छी जगह जम्मू और कश्मीर है। श्रीनगर के लगभग हर गार्डन जैसे मुगल गार्डन, निशात बाग आदि में इन फूलों को देखा जा सकता है। इसके अलावा गुलमर्ग, बारामुल्ला और शोपिया में भी सड़कों के किनारे इन फूलों के पेड़ों को देख सकते हैं। पेड़ पर से नीचे जब फूल गिरते हैं, तब ऐसा लगता है मानों हरी घास पर किसी ने गुलाबी रंग की कालिन बिछा दी है। कश्मीर में चेरी ब्लॉसम मार्च और अप्रैल में खिलता है।

blossoms cherry

शिलॉन्ग

चेरी ब्लॉसम को लोकप्रिय बनाने में चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का भी हाथ है। यह फेस्टिवल देश के लगभग हर हिस्से में नवंबर और दिसंबर के महीने में मनाया जाता है। शिलॉन्ग में चेरी ब्लॉसम से लदे हुए पेड़ खासी और गाड़ो पहाड़ी पर मिलेंगे।

इसके साथ वार्ड्स लेक भी वह जगह है जहां शिलॉन्ग में आप चेरी ब्लॉसम को एंजॉय कर सकेंगे। जब पेड़ों पर चेरी ब्लॉसम के फूल खिल जाते हैं, तब उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने गुलाबी रंग से पहाड़ों को जगह-जगह रंग दिया हो। शिलॉन्ग में नवंबर-दिसंबर के महीने में चेरी ब्लॉसम खिलते हैं।

insect on cherry blossoms

बैंगलोर

भारत की टेक्नोलॉजी हब बैंगलोर यूं तो ट्रैफिक की धीमी रफ्तार की वजह से बदनाम है। लेकिन साल में जनवरी का महीना ऐसा होता है जब सड़कों पर धीमी रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों में बैठकर भी लोग बाहर के नजारे को एंजॉय करते हैं। बैंगलोर में चेरी ब्लॉसम के पेड़ ढूंढ़ने के लिए किसी भी बाग-बगीचे में जाने की जरूरत नहीं है। ये आपको सड़कों के किनारे ही नन्हें गुलाबी फूलों से लदे हुए मिल जाएंगे।

जरुरत है तो बस अपना कैमरा निकलकर इन फूलों की खुबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने की। बैंगलोर में मुख्य रूप से कब्बन पार्क, जयनगर 4 ब्लॉक, AECS लेआउट और बेन्नीगनहल्ली लेक के पास आपको ये पेड़ मिल जाएंगे।

cherry blossoms nature

हिमाचल प्रदेश

भारत में चेरी ब्लॉसम को एंजॉय करने की एक प्रमुख जगह हिमाचल प्रदेश भी है। यहां आपको शिमला या मनाली जैसे शहरों में चेरी ब्लॉसम के पेड़ नहीं मिलेंगे। इन शहरों में अधिकतर चीड़ और देवदार के पेड़ ही होते हैं। थोड़े ग्रामीण इलाकों जैसे भुट्टी, नरकांदा, कोटखई, कुमारसैन आदि जिलों में चेरी ब्लॉसम के पेड़ दिखते हैं। धर्मशाला में भी कुछ जगहों पर, सड़कों के किनारे चेरी ब्लॉसम के पेड़ मिल जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में चेरी ब्लॉसम मार्च और अप्रैल में खिलते हैं।

innocent flowers of cherry blossoms

मुंबई

चेरी ब्लॉसम मुख्य तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में ही खिलता है। लेकिन शायद मुंबई एकलौता ऐसा शहर है, जहां चेरी ब्लॉसम देख सकते हैं। मुंबई में सड़कों के किनारे जब चेरी ब्लॉसम के फूल खिलते हैं, तो वह बिल्कुल टोक्यो की तरह ही दिखाई देता है, जहां गुलाबी फूलों से लदे पेड़ों के पीछे बहुमंजीली इमारत नजर आती है। मुंबई में खास तौर पर विक्रोली और इस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर चेरी ब्लॉसम के पेड़ मिलते हैं। मुंबई में दिसंबर से अप्रैल के बीच चेरी ब्लॉसम खिलता है, हालांकि यह मौसम पर निर्भर करता है।

More News

Read more about: jammu kashmir mumbai bangalore
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+