Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नहाय-खाए के साथ शुरू हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ, बिहार के जिलों में कब होगा सूर्यास्त-सूर्योदय?

नहाय-खाए के साथ शुरू हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ, बिहार के जिलों में कब होगा सूर्यास्त-सूर्योदय?

लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। 4 दिनों तक पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ चलने वाले इस पर्व का आज पहला दिन है। नहाय-खाए के साथ 5 नवंबर को इस महापर्व की शुरुआत हुई। इस साल छठ पूजा पर अन्य वर्षों की तुलना में बिहार में थोड़ी ज्यादा गर्मी देखी जा रही है। हालांकि गुलाबी सर्दी ने राजधानी पटना में दस्तक दे दी है।

इसके अलावा भी राज्य के कई जिलों में हल्की-हल्की सर्दी पड़ने लगी है। छठ पूजा में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का बड़ा महत्व होता है। छठ पूजा दुनिया का एकमात्र ऐसा पर्व है, जहां पहले डूबते सूर्य और बाद में उगते सूर्य की पूजा की जाती है। इस साल छठ पूजा 7 नवंबर (अस्तलाचलगामी सूर्य को अर्घ्य) और 8 नवंबर (उगते सूर्य को अर्घ्य) को मनाया जाएगा।

chhath puja 2024

बिहार के अलग-अलग जिलों में छठ पूजा के दोनों दिन कितने बजे सूर्योदय और सूर्यास्त होने वाला है! आइए जान लेते हैं -

जिला सूर्यास्त का समय (7 नवंबर) सूर्योदय का समय (8 नवंबर)
1
पटना 5.04 बजे 6.02 बजे
2
अररिया 5.54 बजे 5.53 बजे
3
औरंगाबाद 5.51 बजे 6.33 बजे
4
बांका 4.58 बजे 5.54 बजे
5
बेगुसराय 5 बजे 5.58 बजे
6
भागलपुर 4.57 बजे 5.54 बजे
7
बक्सर 5.09 बजे 6.07 बजे
8
दरभंगा 5 बजे 6 बजे
9
गया 5.06 बजे 6.01 बजे
10
गोपालगंज 5.06 बजे 6.06 बजे
11
जमुई 5.01 बजे 5.57 बजे
12
जहानाबाद 5.21 बजे 6.28 बजे
13
भभुआ 5.11 बजे 6.07 बजे
14
कटिहार 4.54 बजे 5.52 बजे
15
खगड़िया 4.59 बजे 5.57 बजे
16
लक्खीसराय 5.01 बजे 5.57 बजे
17
मधुबनी 4.59 बजे 5.59 बजे
18
मुंगेर 4.59 बजे 5.58 बजे
19
मुजफ्फरपुर 5.02 बजे 6.02 बजे
20
नालंदा 4.59 बजे 5.56 बजे
21
पश्चिम चम्पारण (बेतिया)
5.05 बजे 6.06 बजे
22
पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी)
5.03 बजे 6.04 बजे
23
पूर्णिया 4.54 बजे 5.53 बजे
24
सहरसा 4.58 बजे 5.57 बजे
25
समस्तीपुर 5.01 बजे 6 बजे
26
शेखपुरा 5.02 बजे 5.59 बजे
27
शिवहर 5.02 बजे 6.03 बजे
28
सीवान 5.06 बजे 6.06 बजे
29
सीतामढ़ी 5.01 बजे 6.02 बजे
30
सुपौल 4.57 बजे 5.57 बजे
31
वैशाली 7.03 बजे 6.01 बजे
chhath puja shopping

इसके साथ ही हम यहां छठ पूजा के पूजन सामग्रियों की लिस्ट भी दे रहे हैं। एक बार जरूर मिला लें...कहीं लास्ट मोमेंट पर कोई सामान छूट न जाए -

  • गन्ना
  • कपूर
  • दीपक
  • अगरबत्ती
  • बाती
  • कुमकुम
  • चंदन
  • सिंदूर
  • माचिस
  • फूल
  • पान के पत्ते
  • साबुत सुपारी
  • हल्दी और हल्दी के पत्ते
  • मूली
  • पानी वाला नारियल
  • अदरक का पौधा
  • अक्षत
  • गागल नींबू
  • केला और केला का घवद
  • मिठाई
  • सिंदूरदानी
  • घी/तेल (दीया जलाने का)
  • घी (पकवान बनाने के लिए)
  • गेंहू
  • चावल
  • चावल का आटा
  • सुपली
  • दौरा

More News

    Read more about: chhath puja 2024 bihar festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+