Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रिसमस2017: जाने मुंबई के प्रिसद्ध गिरिजाघरों को

क्रिसमस2017: जाने मुंबई के प्रिसद्ध गिरिजाघरों को

क्रिसमस के दौरान आपको मुंबई के बेहद खूबसूरत गिरिजाघरो की सैर करनी चाहिए।

By Goldi

मुंबई भारत के व्यस्तम शहरों में से एक है..यह जगह कई बड़ी बड़ी बिजनेस कम्पनीज,बॉलीवुड और भीड़भरी लोकल ट्रेन के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप मुंबई में छुट्टियां बिताने के लहजे घूमने जा रहे हैं..तो यहां कई जगह है जिन्हें आप घूम सकते हैं।

लेकिन कभी कभी घूमते घूमते हम किसी ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां थोड़ी सी शांति हो.. तो ऐसे में आप मुंबई की गिरिजाघरों की सैर जरुर करें। वैसे भी समय क्रिसमस का है ऐसे में आपको मुंबई के बेहद खूबसूरत गिरिजाघरो की सैर करनी चाहिए। मुंबई में स्थित चर्च शांति की अनुभूति कराने के साथ साथ आप इन गिरिजाघरों को आप ऐतिहासिक धरोहर रचनाओं की तरह भी देख सकते हैं। खास तौर पर, क्रिसमस के मौके पर इन गिरिजाघरों की यह चमक ही है जब ये रंगीन और पूरी चमक के साथ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

माउंट मैरी चर्च माउंट

माउंट मैरी चर्च माउंट

माउंट मैरी चर्च दुनिया भर के सुदंर चर्चों में से एक है जोकि मुंबई के बांद्रा में स्थित है। इस चर्च का निर्माण वर्ष 1640 ,में किया गया था और 1761 में इसका पुननिर्माण किया गया। माउंट मैरी चर्च मुंबई शहर के विशिष्ट और भव्य चर्चों में से एक है। माउंट मैरी चर्च वर्जिन मेरी को समर्पित है।

सैंट माइकल चर्च

सैंट माइकल चर्च

सैंट माइकल चर्च सेंट माइकल चर्च मुंबई के सबसे पुराने पुर्तगाली संरचनाओं में से एक है । यह चर्च शहर में सबसे पुराना रोमन कैथोलिक पवित्र स्थान है। इस चर्च में हर बुधवार को नोविंस आयोजित किया जाता है,जिसमे श्रद्धालु वर्जिन मैरी के सम्मान में कैंडल जलाते हैं। इस चर्च में हर हफ्ते करीबन पचास हजार तक भक्त दर्शन करने आते हैं।Pc:Nicholas

सेंट थॉमस कैथेड्रल चर्च

सेंट थॉमस कैथेड्रल चर्च

सेंट थॉमस कैथेड्रल भारत के सबसे पुराने गिरिजाघरों में से एक है। यह एक ब्रिटिश रचना है, जो मुम्बई के सबसे ऐतिहासिक जगहों में से एक है।Pc:Sooraj Mathews

सैंट ऐनी चर्च

सैंट ऐनी चर्च

सैंट ऐनी चर्च मुंबई के खूबसूरत चर्चों में से एक है। इस चर्च का निर्माण नव-गॉथिक पत्थर से हुआ है। मजगांव में स्थित यह चर्च करीबन 125 साल पुराना है। यह चर्च पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है..मुंबई दर्शन बस के जरिये भी पर्यटक इस चर्च का दौरा कर सकते हैं।

सेंट एंड्रयू चर्च

सेंट एंड्रयू चर्च

मुंबई में बांद्रा के उपनगरीय इलाके में स्थित सेंट एंड्रयू चर्च की सैर करते हुए आप खुद को 16 वीं शताब्दी में महसूस करेंगे। पुर्तगाली द्वारा निर्मित, चर्च शहर में सबसे पुराने गिरिजाघरों में से एक है। इस चर्च की वास्तुकला इस चर्च को बेहद खास बनाती है।Pc:Anuradha Sengupta

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+