Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पार्क स्ट्रीट से लेकर सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च : क्रिसमस पर Explore करें कोलकाता की ये जगहें

पार्क स्ट्रीट से लेकर सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च : क्रिसमस पर Explore करें कोलकाता की ये जगहें

कोलकातावासियों के बारे में सबको पता है कि वे छोटे-छोटे त्योहारों में भी खुशियां ढूंढ लेते हैं। अगर आप ऐसा समझते हैं कि कोलकाता में सिर्फ दुर्गापूजा या काली पूजा को ही धूमधाम से मनाया जाता है, तो आप गलत समझते हैं। इन त्योहारों के खत्म होने के बाद कोलकाता क्रिसमस के जश्न की तैयारियों में जुट जाता है।

prk kolkata

अगर आप क्रिसमस पर इस साल कोलकाता में आने के बारे में सोच रहे हैं तो उन जगहों के बारे में भी जान लिजीए, जिन्हें कोलकाता में क्रिसमस के समय जरूर एक्सप्लोर करें।

पार्क स्ट्रीट

अगर आप पार्टी पीपल हैं तो आपको कोलकाता में पार्क स्ट्रीट जरूर जाना चाहिए। लेकिन बिना पार्क स्ट्रीट घूमें, कोलकाता का क्रिसमस सेलिब्रेशन पूरा नहीं हो सकता है। क्रिसमस से कुछ समय पहले से ही पार्क स्ट्रीट की सड़कों, इमारतों, पार्क और हर एक कोने को लाइट्स से बड़े ही सुन्दर तरीके से सजा दिया जाता है। हर साल क्रिसमस के समय लाखों सैलानी कोलकाता आते हैं।

park street

पार्क स्ट्रीट में घूमने जाते समय हमेशा आरामदायक जूते ही पहनकर जाएं। क्योंकि पार्क स्ट्रीट में काफी लंबी दूरीतक पैदल ही चलना पड़ता है। क्रिसमस से एक दिन पहले यानी क्रिसमस ईव पर लोग हजारों की संख्या में पार्क स्ट्रीट घूमने जाते हैं।

मैदान-नंदन इलाका

क्रिसमस के दिन लोग एस्प्लेनेड से लेकर पार्क स्ट्रीट होते हुए मैदान तक घूमते हैं। सुबह के समय मैदान में खुले इलाकों में लोग पिकनिक मनाते हैं और शाम को दोस्तों के साथ मिलकर यहां घास के मैदानों में बैठकर गप्पे मारते हैं। मैदान ग्राउंड में हर समय आपको कपल्स, दोस्तों के ग्रुप बैठकर गप्पे मारते हुए, फोटो खिंचवाते हुए या फिर ठंड की शाम को बस यूं ही घूमते हुए मिल जाएंगे।

maidan

प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए भी मैदान काफी अधिक लोकप्रिय जगह है। मैदान से थोड़ा आगे बढ़ते हुए आप नंदन इलाके में भी जा सकते हैं। नंदन कोलकाता में राज्य सरकार द्वारा संचालित एक सिनेमाहॉल है। क्रिसमस के समय इसे भी काफी सुन्दर तरीके से सजाया जाता है जहां लोग घूमने के लिए जाते हैं।

प्रिंसेप घाट

princep ghat

अगर आप क्रिसमस के समय भीड़-भाड़ से थोड़ी दूर कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो प्रिंसेप घाट पहुंच जाएं। द्वितीय हुगली ब्रिज के ठीक नीचे बना प्रिंसेप घाट मूल रूप से युवा जोड़ो का पसंदीदा जगह है। यहां आप गंगा के किनारे ठंडी हवा में घुमना और पार्टनर के साथ समय बीता सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको खाने-पीने की हल्की-फुल्की चीजें भी मिल जाएंगी।

सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च

church

क्रिसमस के समय कोलकाता के जिस चर्च में सबसे अधिक भीड़ होती है, वह है सेंट पॉल कैथेड्रल। क्रिसमस के मौके पर 24-25 दिसंबर की रात को होने वाले मास कैरोल में खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस चर्च में उपस्थित रहती हैं। हर साल हजारों की संख्या में इसाई धर्म को मानने वाले और दूसरे धर्म के लोग इस चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर विशेष प्रार्थना करने आते हैं। इसलिए अगर आप भी सेंट पॉल कैथेड्रल में जाने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा ज्यादा समय लेकर जरूर जाएं। चर्च को बहुत सुन्दर तरीके से सजाया जाता है लेकिन यहां लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि आपको चर्च में प्रवेश करने के लिए ही लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

बो बैरक

christmas

कोलकाता में क्रिसमस का असली रंग आपको पार्क स्ट्रीट के अलावा बो बैरक में भी मिलेगा। जैसा हम सभी जानते हैं, ब्रिटिश काल में लंबे समय तक कोलकाता देश की राजधानी था। इस वजह से इस शहर पर ब्रिटिश संस्कृति का काफी अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। बो बैरक ऐसी ही एक जगह है जहां क्रिसमस को ठीक उसी तरह से मनाया जाता है जैसा किसी इसाई मनाते हैं। क्रिसमस के समय यहां ओपन एयर पार्टी आयोजित की जाती है जिसमें बेहद स्वादिष्ट इंग्लिश व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है।

टॉप रेस्तरां

park street

कोलकाता में क्रिसमस के समय घूमने निकल रहे हैं तो पार्क स्ट्रीट इलाके में ही किसी रेस्तरां में डिनर करना सही होगा।

पार्क स्ट्रीट के लोकप्रिय रेस्तरां -

  • मोकैम्बो
  • हार्ड रॉक कैफे
  • फ्लुरिस
  • मार्को पोलो
  • पिटर कैट

ध्यान रहे, क्रिसमस के दिन इन सभी रेस्तरां में काफी ज्यादा भीड़ होती है। इसलिए हो सकता है कि आपको 40 मिनट से लेकर 1 घंटे तक रेस्तरां के बाहर लाइन में इंतजार करने के बाद ही टेबल मिले।

More News

    Read more about: west bengal kolkata christmas
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+