Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक अलग आध्यात्मिक सुख देते हैं क्रिसमस के दौरान गोवा के ये खूबसूरत चर्च

एक अलग आध्यात्मिक सुख देते हैं क्रिसमस के दौरान गोवा के ये खूबसूरत चर्च

By Belal Jafri

क्रिसमस आने वाला है, तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर इस क्रिसमस जाएं कहां जिससे ये त्योहार हमारे लिए खास हो जाये? हमारी मानिये तो इस बार क्रिसमस के लिए गोवा को ट्राई कीजिये। आज गोवा का शुमार देश के अलावा विदेश के उन चुनिंदा डेस्टिनेशनों में है जो अपने खास अंदाज में मनाये जाने वाले क्रिसमस के लिए जाना जाता है। भारत के इस बीचों के स्वर्ग ने हमेशा से ही अपने खास क्रिसमस के चलते पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित किया है।

तो यदी अब आप इस क्रिसमस पर गोवा जाने की सोच रहे हैं तो अपनी ट्रिप के दौरान यहां के चर्चों को देखना मत भूलियेगा। गोथिक वास्तुकला शैली में बने गोवा में कई चर्च हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुए हैं। क्रिसमस के दौरान गोवा के चर्च रौशनी से सजे होते हैं। ये रंग बिरंगी रौशनी इन विशाल संरचनाओं को और भी सुन्दर बना देती हैं। यह एक ऐसी अद्भुत चीज़ है जो आप क्रिसमस के दौरान ही देख सकते हैं।

क्रिसमस कैरोल में मगन इन चर्चों को क्रिसमस के दौरान देखने का अपना एक अलग ही आनंद है। गौरतलब है कि गोवा के ज़्यादातर चर्च पुर्तगालियों के शासन के दौरान बने हुए हैं। आज अगर बात यहां के चर्चों की संख्या पर करें तो पुराना गोवा नए गोवा के मुकाबले चर्च के लिए ज़यादा मशहूर है। इनमें से कई चर्च 16 वीं और 17 वीं शताब्दी में बनाये गए। इस क्रिसमस में आपके लिए गोवा में देखने लायक कुछ चर्च इस प्रकार हैं।

पढ़ें - क्रिसमस,न्यू ईयर में फन पार्टी के दीवानों की काशी और मक्का है गोवा

सीलिका ऑफ बोम जीसस

सीलिका ऑफ बोम जीसस

400 साल पुराना यह चर्च गोवा के सबसे मशहूर चर्च में से एक है। इस चर्च में संत फ्रांसिस ज़ेवियर हैं जो गोवा में ईसाई धर्म लेकर आये। इस यूनेस्को साईट को गोवा जाने पर ज़रूर देखें।

 सेंट कैजेतन चर्च

सेंट कैजेतन चर्च

अगर आप पूछेंगे कि गोवा का सबसे सुन्दर चर्च कौन सा है तो इसमें कोई शक नहीं कि वह पुराने गोआ का कैजेतन चर्च ही होगा। इस भव्य आकृति को बनाने की प्रेरणा कोरिंथियन और बारोक वास्तुकला शैली से ली गयी। यह इटली के संत पीटर चर्च पर आधारित कर बनाया गया है।

से कैथेड्रल ऑफ सेंटा कैटरीना

से कैथेड्रल ऑफ सेंटा कैटरीना

सेंटा कैटरीना का से कैथेड्रल भारत का सबसे बड़ा चर्च है। इस विशाल आकृति का निर्माण पुर्तगालियों ने मुग़ल सेना के ऊपर जीत दर्ज करने के बाद गोवा को पाकर और उत्सव मनाकर किया था। आज तक यह चर्च काफी अच्छे हाल में है और पूरे साल यहाँ पर देश के कोने कोने से पर्यटक आते हैं।

अवर लेडी ऑफइमैक्युलेट कंसेप्शन

अवर लेडी ऑफइमैक्युलेट कंसेप्शन

यह चर्च गोवा की राजधानी पंजिम का सबसे मशहूर चर्च है। यहाँ पर साफ सुथरे अवस्था में छोटे पत्थरों की पटरी और वर्जिन मैरी की लम्बी और सुन्दर प्रतिमा देखने लायक हैं। क्रिसमस के दौरान यह सफेद आकृति रौशनी से लदी रहती है।

सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी चर्च

सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी चर्च

यह प्रेरित करने वाला चर्च लेटराइट की मदद से बना है और टस्कन और मनुलिन वास्तुकला शैली में बना है। हालांकि यह इमारत गोवा में है, इस चर्च में रखी मूर्तियां देश के विभिन्न इलाकों से मंगवाई गयी हैं जिसमें से एक लेडी ऑफ़ मिरेकल मूर्ती है जो श्रीलंका से मंगवाई गयी है।

सेंट ऐनी चर्च

सेंट ऐनी चर्च

गोवा के तलाओलिम एरिया से करीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा है संत ऐन चर्च। यह सुन्दर आकृति सिरिडाओ नदी के किनारे बसी है और यहाँ पर दूर दूर से पर्यटक आते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+