Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तर प्रदेश का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है 'चूका Beach', घूमा आपने

उत्तर प्रदेश का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है 'चूका Beach', घूमा आपने

उत्तर प्रदेश में समुद्रतट की तरह एक तट, जहां रेत में आप लेटकर सनबाथ लेने से लेकर बच्चों के साथ रेत के किले भी बना सकते हैं। हैरान हो गए ना...। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के एकमात्र बीच (Beach) चूका बीच की। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास स्थित यह बीच लोगों में ज्यादा लोकप्रिय नहीं होने की वजह से यहां आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी।

Beach

परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियों में घूमने की एक शानदार जगह है 'चूका Beach'।

कहां है 'चूका Beach'

चूका बीच उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पीलीभीत शहर के बाहरी हिस्से में स्थित है। बरेली से इस स्थान तक पहुंचने में गाड़ी से मात्र 1 घंटे का समय लगता है। यह ऐसा स्थान है, जहां लोगों की भीड़ काफी कम रहती है। यह बीच शारदा नहर के किनारे स्थित है। गर्मी के मौसम में नहर का पानी इतना सुख जाता है कि लोग इसे पैदल ही पार कर जाते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में नहर में भी पानी काफी ज्यादा होती है और इस इलाके के आसपास की प्राकृतिक सुन्दरता भी इतनी होती है, नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। चूका बीच सागर बांध पर स्थित है।

ट्री हाउस में ठहरने का एक्सपीरिएंस

tree house

ट्री हाउस के बारे में तो आपने सुना होगा। अपने घर के पास ही ऐसा कोई अनुभव करना चाहते हैं, तो चूका बीच आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। चूका बीच की सुन्दरता ऐसी है कि आप थोड़ी देर के लिए गोवा और गोकर्ण के बारे में भूल ही जाएंगे। चूका बीच पर ट्री हाउस में ठहरने का किराया आपको ₹1500 से ₹4000 के बीच हो सकता है। यकिन मानिए यह एक ऐसा एक्सपीरिएंस होगा जो आपको जिन्दगी भर याद रहेगी। यहां आप पैडल वाली नाव में बैठकर बोटिंग भी कर सकते हैं।

खाने-पीने की पूरी व्यवस्था

अगर आपने चूका बीच पर रात बिताने का फैसला लिया तो यहां आपको खाने-पीने की पूरी व्यवस्था मिलेगी। रात के खाने में थाली में आपको दाल, रोटी, चावल, पनीर की सब्जी, मिक्स वेज और एक तरह की मिठाई मिलेगी जिसके लिए ₹300 तक प्रति व्यक्ति चुकाने पड़ेंगे। चूका बीच पर आपको होटल में एसी कमरे मिल जाएंगे। होटल के किराए में ब्रेकफास्ट भी आमतौर पर शामिल होता है। यहां होटलों में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है जिसके लिए आपको ₹400 तक चुकाने पड़ सकते हैं।

आसपास घूमने की जगह

Chuka beach

अगर आप चूका बीच जा ही रहे हैं तो आसपास में शारदा बांध जरूर घूम लें। भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित चूका बीच जो शारदा नहर के पास ही स्थित है। इस विशाल बांध का आधा पानी भारत को और आधा पानी नेपाल को मिलता है। खास बात यह है कि दोनों देशों के बीच पानी को लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ है। इसके अलावा पास ही सिद्ध बाबा का मंदिर भी है। चूका बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित है तो जंगल सफारी का आनंद उठाना बिल्कुल मत भूलिए। जंगल में आपको गिदड़, जंगली बिल्लियां और अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो बाघ भी दिख सकता है।

कैसे पहुंचे चूका बीच

चूका बीच पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन पीलीभीत है। इसके अलावा बरेली से भी मात्र 1 घंटे की दूरी पर ही चूका बीच स्थित है। स्टेशन से बीच तक जाने के लिए आपको टैक्सी या फिर किराए पर गाड़ियां मिल जाएंगी। चूका बीच दिल्ली, बरेली, लखनऊ, पीलीभीत से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। इसलिए गाड़ियों से आप सीधे बीच तक पहुंच सकते हैं।

FAQs
चूका बीच पर रुकने की व्यवस्था है?

बिल्कुल। चूका बीच पर आप चाहे तो ट्री हाउस में रुक सकते हैं या फिर होटल हैं जिसमें आपको एसी कमरे भी मिल जाएंगे। यहां खाने-पीने की पूरी व्यवस्था मिलेगी।

पीलीभीत से चूका बीच कितनी दूरी पर है?

चूका बीच पीलीभीत से करीब 50 किमी की दूरी पर है। इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस स्थान को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जहां पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बीता सकेंगे।

चूका बीच कहां है?

चूका बीच उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पास स्थित है। यह पीलीभील टाइगर रिजर्व के बाहरी क्षेत्र में स्थित है। बरेली से महज 1 घंटे की दूरी पर स्थित चूका बीच एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन रहा है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: uttar pradesh pilibhit tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+