Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं भारत की सबसे ठंडी जगहें, जहां सर्दी में जाने से बचना चाहिए...

ये हैं भारत की सबसे ठंडी जगहें, जहां सर्दी में जाने से बचना चाहिए...

भारत एक ऐसा देश है, जहां घूमना ही अपने आप में काफी आश्चर्य की बात है। यहां के दर्शनीय स्थल, ऐतिहासिक इमारत और परम्परा व संस्कृति से युक्त शहर... अपने आप में ही एक युग है। लेकिन इन सबसे अलग भी है यहां का मौसम...। जी हां, भारत अपने मौसम के लिए भी जाना जाता है, जहां राजस्थान सी गर्मी और कश्मीर सी ठंडी दोनों देखने को मिलती है।

ऐसे में सर्दी के मौसम में भारत की कई सारी ऐसी जगहें भी हैं, जहां का तापमान काफी कम हो जाता है और इस दौरान वहां जाना भी खतरे से कम नहीं होता। इन जगहों पर जाने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है और काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप सर्दियों में इन जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

coldest place

केलांग, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित केलांग भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक माना जाता है। यहां नदियों, पहाड़ों व घाटियों को देखा जा सकता है, जो पर्यटकों को अपना दीवाना बना लेती हैं। सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान माइनस 5 डिग्री तक चला जाता है। सर्दियों के मौसम में अगर हिमाचल की सैर पर निकले हैं तो आप केलांग जाने से बचें।

औसतन तापमान - 0 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक।

सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर

कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार सोनमर्ग अपने ठंडेपन के लिए भी जाना जाता है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस में चला जाता है। लेकिन फिर भी यहां लोग आते हैं और एडवेंचर का मजा लेते हैं। ऐसे में हमारी सलाह यह है कि अगर आपको किसी भी प्रकार की शारीरिक मर्ज है तो आप सर्दी के मौसम में सोनमर्ग जाने से बचें।

औसतन तापमान - 0 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का दिल कहे जाने वाला मनाली अपनी सुंदरता के चलते पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। सर्दी के मौसम में ये स्थान और भी हसीन हो जाता है। चारों तरफ बर्फीली वादियां और पेड़ों पर जमे बर्फ देखने लायक बनते हैं। लेकिन इस दौरान यहां का तापमान माइनस में चला जाता है, जो आमतौर पर खतरनाक भी साबित हो सकता है। ऐसे में जनवरी के मौसम में मनाली जाने से बचें।
औसतन तापमान - 0 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक।

coldest place

मुनस्यारी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह उत्तरांचल के सबसे सुंदर व चर्चित हिल स्टेशनों में से एक है, जहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक जाते हैं। सर्दी के मौसम में यहां का तापमान माइनस में चला जाता है, ऐसे में अगर शारीरिक रूप से फिट (कोई बीमारी या जोड़ों में दर्द) नहीं हैं तो कोशिश करें कि न जाएं।

औसतन तापमान - 0 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक।

लद्दाख

यहां के लोग तिब्बती संस्कृति को मानते हैं। हर साल जनवरी के महीने में यहां का तापमान माइनस 12 डिग्री तक पहुंच जाता है, ऐसे में अगर आप लद्दाख की ट्रिप बना रहे हैं तो ध्यान से जाए, अन्यथा कोशिश करें कि दिसंबर-जनवरी में न जाएं।

औसतन तापमान - माइनस 2 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक।

लाचुंग, सिक्किम

उत्तरी सिक्किम में स्थित लाचुंग एक बेहतरीन पर्यटन स्थल माना जाता है। जनवरी में यहां का तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच जाता है, ऐसे में अगर आप उत्तरी सिक्किम जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कोशिश करें कि जनवरी के महीने में यहां की यात्रा न करें। यहां का थांगु घाटी भी सबसे ठंडे स्थलों में शामिल है।

औसतन तापमान - माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल माने जाने वाला तवांग भी भारत की सबसे ठंडी और सबसे खतरनाक जगहों में शामिल है। यहां हर साल काफी बर्फबारी भी होती है, यही कारण है कि यहां सबसे टूरिस्ट भी काफी संख्या में आते हैं लेकिन दिसंबर-जनवरी के महीनों में यहां का तापमान माइनस 15 डिग्री तक चला जाता है। यहां का सेला पास भी सबसे ठंडे स्थानों में दर्ज किया जाता है। ऐसे में यहां सर्दी के मौसम में (दिसंबर-जनवरी) जाने से बचना चाहिए।

औसतन तापमान - माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक।

सियाचिन, लद्दाख

लद्दाख के हिस्से में आने वाला सियाचिन ग्लेशियर भारत का एक ऐसा स्थान है, जो हमेशा से ही चर्चा का केंद्र रहा है। इसका मुख्य कारण है कि सियाचिन को लेकर भारत-पाक विवाद का होना। यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी ग्लेशियर है, जो भारत का सबसे ठंडा स्थान माना जाता है। सर्दी के मौसम में यहां का तापमान माइनस 50 तक चला जाता है लेकिन इतनी सर्दी के बावजूद हमारे भारत के सिपाही वहां डटकर खड़े रहते हैं और भारत की सेवा करते हैं।

औसतन तापमान - माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+