Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस शहर को कहा जाता है भारत का स्कॉटलैंड, सुंदरता देख आप भी हो जाएंगे दीवानें

इस शहर को कहा जाता है भारत का स्कॉटलैंड, सुंदरता देख आप भी हो जाएंगे दीवानें

कर्नाटक में बसे कुर्ग एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। दक्षिण में अपनी खूबसूरती बिखेरने वाले इस शहर कर्नाटक का कश्मीर भी कहा जाता है।

दक्षिण की खूबसूरती का वाकई कोई जवाब नहीं है। यहां के हरियाली भरे हिल स्टेशन इतने खूबसूरत है कि किसी भी शख्स का मन लग जाएगा। यहां के पहाड़ और उस पहाड़ी का हरा-भरा माहौल एक खुशनुमा ट्रिप प्रदान करता है, जिसे जीना हर कोई चाहता है। यहां ट्रेकिंग करने के लिए भी काफी शानदार जगहें मौजूद है। दक्षिण की खास बात यह है कि यहां धार्मिक और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक नजारा भी देखने को मिलता है।

आज हम कर्नाटक में बसे एक ऐसे शहर के बारे में बात करेंगे, जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। ऐसे में अगर इस शहर को मिनी स्कॉटलैंड बुलाया जाए तो शायद ये गलत नहीं होगा। इसे कर्नाटक का कश्मीर भी कहा जाता है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं और यहां अपनों के साथ अपना खास समय व्यतीत करते हैं। इस शहर का नाम कुर्ग है, यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

कावेरी नदी का उद्गम स्थल

कावेरी नदी का उद्गम स्थल

इस हिल स्टेशन पर आपको खूबसूरत वादियों के साथ-साथ हरे-भरे जंगल दिखाई देंगे, जो इतने सुंदर प्रतीत होते हैं कि इन्हें छोड़ वापस जाने का ही मन नहीं करेगा। यहां कावेरी नदी का उद्गम स्थल है, जहां पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती है। मन करता है कि इस अद्भुत छटा को बस निहारते ही रहे।

मसालों और कॉफी के बागान

मसालों और कॉफी के बागान

कुर्ग में आपको हरियाली के साथ-साथ मसालों की सौंधी खुशबू भी मिलेगी। यहां आप मसालों के साथ-साथ कॉफी के बागानों का खूबसूरत व आकर्षक नजारा देख सकते हैं। यहां के मसालों के बागानों की महक किसी को अपना दीवाना बना सकती है।

कुर्ग में घूमने लायक जगहें

कुर्ग में घूमने लायक जगहें

हरियाली और खूबसूरत वादियों से भरे इस हिल स्टेशन के आसपास घूमने के लिए कई सारी जगहें मौजूद है, जहां आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं और अपनों के साथ मस्ती कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए मंडलपट्टी व्यू पॉइंट (यहां से शहर का पूरा नजारा मिलता है), नामद्रोलिंग मठ (प्रसिद्ध बौद्ध स्थल), पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण, ओंकारेश्वर मंदिर है, जहां आपको इतिहास से लेकर धार्मिक चीजें देखने को मिलेगी। इसके अलावा यहां आसपास में आपको कई ऐतिहासिक स्थल भी देखने को मिल जाएंगे।

कुर्ग जाने का सही समय - नबवंर से अप्रैल तक (यहां का मौसम सालभर अच्छा होता है)

कुर्ग तक कैसे पहुंचें

कुर्ग तक कैसे पहुंचें

कूर्ग तक पहुंचने के लिए यहां का नजदीकी एयरपोर्ट मंगलौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो यहां से करीब 150 किमी. दूरी पर है। वहीं, यहां का नजदीकी रेलवे स्‍टेशन मैसूर में है, जो यहां से करीब 120 किमी. की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यहां सड़क मार्ग से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+