Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर के डल झील के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या हिमाचल के डल झील के बारे में जानते हैं?

कश्मीर के डल झील के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या हिमाचल के डल झील के बारे में जानते हैं?

आज हम बात करेंगे लेकिन कश्मीर वाली नहीं...। ज्यादा ना सोचिए कश्मीर के अलावा भी एक डल झील है लेकिन कहां? नहीं मालूम न..। हम बताते हैं, जिस डल झील के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। धर्मशाला से करीब 11 किमी. व मैक्लोडगंज से करीब 2 किमी. की दूरी पर स्थित यह प्राकृतिक स्थान बेहद आकर्षक है।

अंडमान की याद दिलाता है 'डल झील'

डल झील के समीप जाने पर आपको लगेगा ही नहीं कि आप हिमाचल की सैर पर हैं बल्कि ये स्थान आपको अंडमान के बीचों की याद दिलाएगा। यह इतना खूबसूरत स्थान है कि आप यहां अपने पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताने भी जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस न्यू ईयर गोवा या अंडमान की सैर पर जाने वाले हैं तो इसके बजाय आप हिमाचल की ओर रूख कर सकते हैं और डल झील के लिए एक-दो दिन निकालकर अपने इस ट्रिप को और भी शानदार बना सकते हैं।

dal lake himachal

बोटिंग का भी ले सकते हैं आनंद

डल झील में आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ हिमाचल की सैर पर हैं या फिर जाने की सोच रहे हैं तो आप इस खूबसूरत सी जगह पर जाए और यहां बोटिंग का लुत्फ उठाए। हरियाली व पहाड़ों के बीच बसे इस झील का नजारा बोटिंग के दौरान काफी अलग व अद्भुत नजर आता है।

हरियाली के बीच बसा है 'डल झील'

यहां आसपास आपको देवदार के हरे-भरे वृक्ष भी देखने को मिल जाएंगे, जो इस झील को और भी खूबसूरत बना देते हैं। हरियाली के बीच बसा ये विहंगम नजारा यहां आने वाले पर्यटकों को अपना दीवाना बना लेता हैं।

'डल झील' के पास में ही एक मंदिर

झील के पास में ही आपको एक मंदिर भी देखने को मिलेगा। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जो करीब 200 साल से अधिक पुराना है। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो यहां पर ऋषि दुर्वासा ने भगवान शिव की प्रार्थना की थी।

कैसे पहुंचें हिमाचल की डल झील?

हिमाचल की डल झील तक पहुंचने के लिए आपको बस, ट्रेन या फ्लाइट सब मिल जाएगा। यहां से 20 किमी. की दूरी पर गग्गल एयरपोर्ट है, जहां से आप टैक्सी लेकर पहुंच सकते हैं। वहीं, अगर आप ट्रेन से यहां आने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको पठानकोट आना पड़ेगा, जो यहां से करीब 100 किमी. की दूरी पर है। इसके अलावा आप बस से होते हुए भी यहां तक पहुंच सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+