Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुनिया की वो जगहें जहां जाना भी मौत को दावत देने के बराबर है...

दुनिया की वो जगहें जहां जाना भी मौत को दावत देने के बराबर है...

अगर आपको एडवेंचरस वाली जगहों पर घूमना पसंद है तो दुनिया में ऐसे कई स्थान है, जो आपका खुले हाथ से स्वागत करते हैं। इनमें से कई ऐसे भी स्थान है, जो बेहद सुंदर भी है लेकिन अपने डेंजरस होने के चलते काफी फेमस है। अगर आप भी ऐसी जगहों पर जाने का शौक रखते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए उन स्थानों के बारे में और फिर क्या...कर लीजिए बैग पैक! और निकल चलिए अपने इस रोमांचक और खतरनाक सफर पर...

डेथ वैली, कैलिफोर्निया

डेथ वैली, कैलिफोर्निया

कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली को दुनिया का सबसे गर्म स्थान कहा जाता है। यहां का तापमान गर्मियों में 150 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसके इतना गर्म होने के कारण अब तक यहां पर कई लोगों की जान भी चुकी है। इसके अलावा यहां पर रैटलस्नेक्स का भी खतरा बना रहता है।

स्नैक आईलैंड, ब्राजील

स्नैक आईलैंड, ब्राजील

ब्राजील में स्थित स्नैक आईलैंड को दुनिया का सबसे खतरनाक स्थान माना जाता है। इस पूरा का पूरा आईलैंड सांपों का घर है या यूं कह लीजिए कि यहां सांपों का कब्जा है तो शायद गलत ना हो। इस आईलैंड पर दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों की प्रजातियां पाई जाती है। यहां पर आपको गोल्डन लांसहेड वाइपर भी देखने को मिल जाएगा।

डानाकिल मरुस्थल, इथियोपिया

डानाकिल मरुस्थल, इथियोपिया

इथियोपिया का डानाकिल मरुस्थल दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। गर्मी के सीजन में यहां का अधिकतम तापमान 131 डिग्री तक पहुंच जाता है। अत्यधिक तापमान होने के चलते इस रेगिस्तान से कई जहरीले गैस भी निकलती है, जिससे सावधानी ना बरती जाए तो किसी की जान भी जा सकती है।

क्लिफ्स ऑफ मोहर, आयरलैंड

क्लिफ्स ऑफ मोहर, आयरलैंड

आयरलैंड के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक क्लिफ्स ऑफ मोहर भी है, जहां का नजारा देखने लायक बनता है। इसका मुख्य कारण है कि ये स्थान अटलांटिक महासागर और बीच का किनारा है। इस क्लिफ्स ऑफ मोहर (मोहर की चट्टानों) को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। इस स्थान की खूबसूरती आज तक कई लोगों की जान की दुश्मन बन चुकी है। दरअसल, बीच का नजारा इतना खूबसूरत दिखाई देता है कि लोग कई बार किनार के बहुत पास चले जाते हैं, जिससे अब तक काफी लोगों की मौत हो चुकी है।

ओम्याकॉन, साइबेरिया

ओम्याकॉन, साइबेरिया

साइबेरिया के बारे में आप सभी ने सुना होगा कि ये बेहद खूबसूरत है लेकिन क्या आपको पता है कि साइबेरिया में खतरनाक जगहें भी है। जी हां, साइबेरिया में स्थित ओम्याकॉन एक ऐसी ही जगह है, जो बेहद खतरनाक है। यहां का तापमान कभी-कभी इतना नीचे पहुंच जाता है कि यहां जिंदा रहना भी लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। यहां का औसतन न्यूनतम तापमान -50 डिग्री से भी नीचे का चला जाता है और सबसे अधिक तापमान यहां का 18 डिग्री के आसपास रहता है। ऐसे में यहां घूमना किसी चुनौती से कम नहीं है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: tourism trip
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+