Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पश्चिम बंगाल का सबसे रोमांचक स्थल दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल का सबसे रोमांचक स्थल दार्जिलिंग

By Khushnuma

हसीन वादियां, दिलकश नज़ारे, ऊँचे ऊँचे वृक्ष, ठंडी मंद मस्त हवाएँ, रंग बिरंगे फूल, उन फूलों की मदहोश करने वाली खुशबु, बर्फीली घाटियां और रूईनुमा उड़ती बर्फ के खुशनुमा एहसास आपको दार्जिलिंग का एक यादगार सफर दे सकता है। तो देर किस बात की इस वेकेशन निकल पढ़िए इस आकर्षक काल्पनिक दुनिया की और जहाँ सबकुछ बदला बदला नज़र आएगा जैसे आप किसी स्वर्ग में आ गए हों।

सफ़ेद बर्फ से ढकी यहाँ की पहाड़ियां ऐसी दिखती हैं मानों चांदी की चादर ओढ़े हुए हों। सचमुच ये खूबसूरत नज़ारा देख आँखें एक पल के लिए भी झपकना गवारा नहीं करतीं। इसकी चमकदार काया पर्यटकों को यहाँ आने पर मजबूर करती है। कुदरत के करिश्मों में दार्जिलिंग भी आता है जहाँ पहुंचकर एक बार कुदरत की कला को दाद देने का मन करता है। तो चलिए सैर करते हैं दार्जिलिंग की।
पढ़ें: दार्जिलिंग की खूबसूरती को करीब से महसूस करने के लिए यहाँ ज़रूर जाएँ

दार्जिलिंग की खूबसूरती एक नज़र में

दार्जिलिंग की खूबसूरती एक नज़र में


दार्जिलिंग जाते समय रास्ते में पड़ने वाले जंगल, रंगीत नदियों का संगम देखने योग्य है। टाइगर हिल पर रुककर समय व्यतीत करने में अपना ही एक अलग मज़ा है। यहाँ पर चाय बगान, नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जैसी आर्कषण जगह है जो मन को मोह लेती हैं।

Image Courtesy:Rod Waddington

दार्जिलिंग के सौंदर्य को निखारती हैं यह इमारतें

दार्जिलिंग के सौंदर्य को निखारती हैं यह इमारतें

दार्जिलिंग में आप कई औपनिवेशिक निर्माण देख सकते हैं। ब्रिटिश शासनकाल के दौरान यह शहर काफी व्यवस्थित हुआ करता था। यह शहर पहाड़ की चोटी पर स्थित है। यहां सड़कों का जाल बिछा हुआ है। ये सड़कें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इन सड़कों पर घूमते हुए आपको औपनिवेशिक काल की बनी कई इमारतें दिख जाएंगी। ये इमारतें आज भी काफी आकर्षक प्रतीत होती है। इन इमारतों में लगी पुरानी खिड़कियां तथा धुएं निकालने के लिए बनी चिमनी पुराने समय की याद‍ दिलाती हैं।

Image Courtesy:Fotorus

दार्जिलिंग की इमारतें कुछ कहती हैं

दार्जिलिंग की इमारतें कुछ कहती हैं

अगर आप अकेले या परिवार के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग एक आदर्श स्थान हो सकता है। दार्जिलिंग के लोग शहर को और ज्यादा घूमने लायक बना देते हैं। वे काफी जीवंत होते हैं और कई तरह के वाद्य यंत्र बजाने में माहिर होते हैं। संगीतप्रेमी अक्सर यहां के विभिन्न छोटे स्ट्रीट क्लबों के बारे में लिखते रहते हैं। देखा जाए तो यहां की संस्कृति में संगीत घुल सा गया है। आप यहां कब्रिस्‍तान, पुराने स्‍कूल भवन तथा अनेक चर्च भी देख सकते हैं। पुराने समय की इमारतों के साथ-साथ आपकों यहां वर्तमान काल के कंकरीट के बने भवन भी दिख जाएंगे

Image Courtesy:Jayanta Debnath

दार्जिलिंग के प्रमुख आकर्षक पर्यटन स्थल

दार्जिलिंग के प्रमुख आकर्षक पर्यटन स्थल

टाइगर हिल, घूम रॉक, संदकफू, लेबांग रेसकोर्स, बतासिया लूप, विक्टोरियम जलप्रपात, रॉक गार्डन, सेंथल झील, सिंगला, तादाख, मजितार, घूम मठ, जापानी मंदिर, लायड वनस्पति उधान, नेचुरल हिस्ट्री संग्राहलय, हिमालय पर्वतारोहण, गोरखा दुख निवारक संघ, हिमालय हिन्दी भवन, रोपवे, श्रवरि, गर्ग वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क, सुखिया पोखरी, शाक्या मठ, चाय बागान आदि।

Image Courtesy: Jason Wharam

टाइगर हिल

टाइगर हिल

दार्जिलिंग के दर्शनीय स्थलों में से एक है टाइगर हिल जो बेहद आकर्षक वाला रमणीक स्थल है। इस हिल से आप पूरे दार्जिलिंग का खूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं। यहाँ से सूर्योदय का दिलकश नज़ारा बेहद आकर्षक लगता है।

Image Courtesy:Kyle Taylor

घूम रॉक

घूम रॉक

घूम रॉक दार्जिलिंग का बेहद आकर्षक व्यू पॉइंट है। यहाँ से बलसान घाटी का मनोहारी दृश्य सैलानियों का मन मोह लेता है। अगर आप भी दार्जिलिंग के दृश्यों का दिलकश नज़ारा करना चाहते हैं तो यहाँ अवश्य आएं।

Image Courtesy:shankar s.

बतासिया लूप

बतासिया लूप

इसका निर्माण आजादी से पहले स्वतंत्रता संघर्ष और विभिन्न लड़ाइयों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली देने के लिए किया गया है। इसके अलावा यहां पर टॉय ट्रेन हेयरपिन टर्न लेती है। यहां से कंचनजंघा पर्वत श्रृंखला का विहंगम नजारा देखने को मिलता है। साथ ही यहां पर एक छोटा सा बाजार है, जहां से आप चाहें तो कुछ उत्कृष्ट स्थानीय उत्पाद खरीद सकते हैं।

Image Courtesy:Joe Gratz

विक्टोरिया जलप्रपात

विक्टोरिया जलप्रपात

दार्जिलिंग के बेहद आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है विक्टोरिया झरना। जो अपने दिलकश नज़ारों से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता रहता है। यहाँ आकर पर्यटक इसकी सुंदरता के गुड़गान गाना नहीं भूलते।

Image Courtesy:Zest-pk

रॉक गार्डन

रॉक गार्डन

रॉक गार्डन की खासियत यह है कि इसे पहाड़ों और चटटानों को कांट कर बनाया गया है। इसी वजह से ये रॉक गार्डन के नाम से जाना है। सैलानी इस गार्डन की खूबसूरती देख दांतों तले उंगिलियन दबा लेते हैं।

Image Courtesy:Sougata Ghosh

सेनथल झील

सेनथल झील

सेनथल झील दार्जिलिंग के आकर्षक दृश्निये स्थलों में से एक है। यहाँ आकर आप इस झील के मनमोहक दृश्यों को देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहाँ पिकनिक मनाने का मज़ा ही कुछ और है।

Image Courtesy:Abhishek Kumar

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+