Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिर्फ 15 मिनट में पहुंचेंगे देहरादून से मसूरी, जानिए कब तक तैयार होगा देश का सबसे लंबा रोपवे

सिर्फ 15 मिनट में पहुंचेंगे देहरादून से मसूरी, जानिए कब तक तैयार होगा देश का सबसे लंबा रोपवे

अगर आप देहरादून और आसपास के इलाकों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। जल्द ही देहरादून में देश का सबसे लंबा रोपवे तैयार होने वाला है जो देहरादून को मसूरी से जोड़ेगा। यानी अब देहरादून से मसूरी पहुंचने में आपको बमुश्किल 15 मिनट का समय लगेगा। सड़क मार्ग से जाने पर इसी दूरी को तय करने में कम से कम 1.5 घंटा और अगर ट्रैफिक ज्यादा मिला तो 3 घंटे का समय तक लग जाता है।

cable car mussoorie

देहरादून को मसूरी से जोड़ने वाली रोपवे का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।

देहरादून से मसूरी के बीच केबिल कार (रोपवे) परियोजना को तैयार करने की जिम्मेदारी मसूरी स्काई कंपनी प्रा. लि. को सौंपी गयी है, जिसमें कई अन्य कंपनियां भी मदद पहुंचा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह रोपवे भारत का सबसे लंबा रोपवे सिस्टम होने वाला है, जिसमें मोनो-केबिल रोपवे का इस्तेमाल किया जाएगा। करीब 300 करोड़ रुपयों की लागत से इस परियोजना को तैयार किया जा रहा है।

देहरादून से मसूरी के बीच की दूरी करीब 33 किमी है, जिसे आमतौर पर तय करने में 1.5 से 3 घंटा का समय लगता है, जो ट्रैफिक की रफ्तार पर निर्भर करता है। लेकिन इस रोपवे के तैयार हो जाने के बाद इसी दूरी को तय करने में महज 15 मिनट का समय लगेगा। यह रोपवे करीब 5.5 किमी लंबा होने वाला है।

कब तक तैयार होगा रोपवे?

यह रोपवे भारत का पहला होगा, जिसमें 10 सीटर केबिन का इस्तेमाल किया जाएगा। पूरी तरह से सुरक्षित इन केबिल कार के दरवाजे ऑटोमेटेड होंगे, जो खुद-ब-खुद खुलेंगे और बंद होंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस रोपवे के सितंबर 2026 तक पूरी तरह से तैयार होने की संभावना है। इस क्षेत्र में पिक सीजन में होने वाली ट्रैफिक जाम से पर्यटकों को राहत दिलाने के लिए यह रोपवे एक टर्निंग प्वाएंट बनेगी। यह भारत का पहला रोपवे होगा, जो पर्यटन के साथ-साथ उत्तराखंड के ही दो शहरों के बीच आसानी से आवाजाही के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।

cable car

इस रोपवे के निर्माण कर रही कंपनियों में एक FIL इंडस्ट्रिज लिमिटेड के ग्रुप डायरेक्टर ओवैस अल्ताफ सैयद ने कहा कि पटनीटॉप, जम्मु में एम्पायरन के स्काईव्यू के बाद भारत में उनका यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि मसूरी-देहरादून रोपवे को विश्व स्तरीय संचरनात्मक तरीके से तैयार किया जा रहा है। एक बार तैयार हो जाने के बाद यह न सिर्फ राज्य के लिए आय का एक स्रोत बनेगा बल्कि इसकी वजह से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक भी देहरादूर और मसूरी की तरफ और अधिक आकर्षित होंगे।

क्या होगी रोपवे की खासियत?

ropeway
  • शुरुआती दिनों में इस रोपवे में एक तरफ से एक घंटे में करीब 1300 यात्रियों को लेकर जाने की क्षमता रहेगी।
  • यह रोपवे ऑल वेदर रोपवे होगा, जिसपर बारिश या फिर बर्फबारी का कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • इस रोपवे का संचालन पूरे साल किया जाएगा।
  • रोपवे के शुरू हो जाने के बाद मसूरी से देहरादून तक पहुंचने में महज 15 मिनट का समय लगेगा।
  • रोपवे के शुरू हो जाने के बाद दोनों शहरों के बीच ट्रैफिक का दबाव भी काफी कम हो जाएगा।

More News

    Read more about: uttarakhand dehradun india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+