Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली और कोलकाता में घर बैठे खरीदें मेट्रो का टिकट - भूल जाएं लंबी लाइन वाले दिन, जानें कैसे!

दिल्ली और कोलकाता में घर बैठे खरीदें मेट्रो का टिकट - भूल जाएं लंबी लाइन वाले दिन, जानें कैसे!

सुबह-सुबह अचानक किसी काम से घर से बाहर जाना हो। अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए आपने मेट्रो लेने का मन बना लिया है। उसी के आधार पर समय से तैयार होकर आप अपने नजदीकी मेट्रो स्टेशन पर भी पहुंच जाते हैं लेकिन वहां पहुंचकर आप देखते हैं कि टिकट खरीदने वालों की लाइन इतनी लंबी हो गयी है कि कम से कम 20 से 30 मिनट का आपका वक्त यहां बर्बाद होना निश्चित है। जरा सोचिए...कितना गुस्सा आएगा, है न।

शहर चाहे दिल्ली हो या कोलकाता, हर महानगर में यहीं तस्वीर नजर आती है। जल्दी तैयार होकर निर्धारित समय से पहले मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बावजूद आपको अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर हो जाती है। यह परिस्थिति छुट्टियों वाले दिन और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है। लेकिन अब दिल्ली हो या कोलकाता, मेट्रो का टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगने वाले दिन अब गुजरे जमाने की बात हो गयी है।

delhi metro mjqrt

अगर आप यह सोच रहे हैं कि हम स्मार्ट कार्ड की बात कर रहे हैं तो आपने गलत समझा है। हम यहां मेट्रो के दैनिक टिकट के बारे में ही बात कर रहे हैं। दरअसल, जिन लोगों को हमेशा या नियमित अंतराल पर मेट्रो की सवारी नहीं करनी पड़ती है उनके लिए स्मार्ट कार्ड भी फायदेमंद नहीं होता है। क्योंकि एक निश्चित समय के अंतराल पर मेट्रो के स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करना पड़ता है, वर्ना वह भी एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में जिन लोगों को मेट्रो से कम आवाजाही करनी होती है उनका स्मार्ट कार्ड यूं ही घर में या वॉलेट में पड़े-पड़े एक्सपायर ही होता रहता है।

दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले

हम बात कर रहे हैं मेट्रो के क्यूआर (QR) टिकट की। हाल ही में दिल्ली मेट्रो यानी DMRC ने मल्टिपल जर्नी QR टिकट (MJQRT) लॉन्च किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि दिल्ली मेट्रो में तो QR टिकट पहले से ही था, फिर इसमें नया क्या है? DMRC के मैनेजिंग डायरेक्ट विकास कुमार ने हाल ही में MJQRT को लॉन्च किया है। यह मेट्रो के QR टिकट की एक नयी विशेषता है जिसमें यात्रियों को अगर एक दिन में मेट्रो की अलग-अलग लाइन में यात्रा करनी हो तो उसके लिए उन्हें हर लाइन के लिए अलग टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

delhi dmrc launched mjqrt

सिर्फ इतना ही नहीं, अब तक दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को हर बार अपनी यात्रा से पहले सिंगल QR टिकट खरीदना पड़ता था जो कई बार काफी झंझट का काम भी होता था। लेकिन अब स्मार्ट कार्ड की तरह ही MJQRT में यात्रियों को रोज QR टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। एक ही QR कोड वाले टिकट में जब तक बैलेंस रहेगा यात्री तब तक मेट्रो की सवारी कर सकेंगे।

क्या है MJQRT की विशेषताएं?

DMRC के अनुसार MJQRT एक क्रांतिकारी डिजिटल पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों के लिए सफर को आसान बनाना है। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मेट्रो के सारथी (मोमेंटम 2.O) ऐप पर MJQRT 13 सितंबर से ही उपलब्ध होगी। आइए जान लेते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका और इससे क्या सुविधाएं होंगी -

  • अपने मोबाइल में दिल्ली मेट्रो का सारथी (मोमेंटम 2.O) ऐप डाउनलोड कर उसमें लॉग इन करें।
  • मल्टीपल जर्नी QR टिकट (MJQRT) विकल्प पर जाएं।
  • यहां कम से कम ₹150 का QR कोड खरीदें। इस राशि का इस्तेमाल आप अपनी यात्रा के लिए कर सकते हैं।
  • स्मार्ट कार्ड की तरह इसमें कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं होगा।
  • जब भी जरूरत हो QR कोड को ₹50 से ₹3,000 तक रिचार्ज कर सकते हैं।
  • रिचार्ज करने के लिए डिजिटल पेमेंट जैसे UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • यात्रा के लिए टोकन मशीन के निर्धारित स्थान पर अपने स्मार्ट फोन पर आए QR कोड को स्कैन कर आप मेट्रो के प्लेटफार्म पर प्रवेश कर सकते हैं।
  • स्मार्ट कार्ड की तरह ही MJQRT पर छूट भी दी जाएगी। पीक आवर्स (सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 से रात 9 बजे तक) 10% और ऑफपीक आवर में 20% की छूट मिलेगी।
  • मोबाइल ऐप पर ही यात्रा का विवरण और कितना किराया कटा है, दिखाया जाएगा।
  • MJQRT का उपयोग करने के लिए QR टिकट वॉलेट में ₹60 का होना अनिवार्य है।

कोलकाता मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर में QR टिकट शुरू

त्योहारों की भीड़ में मेट्रो से कहीं आवाजाही करना तब और भी चुनौतीपूर्ण बन जाता है जब आपके पास स्मार्ट कार्ड न हो। मेट्रो टिकट की लाइन इतनी लंबी हो जाती है कि लोग बोर होने लगते हैं। ऑफिस जाते समय अगर आपके स्मार्ट कार्ड का बैलेंस खत्म हो गया हो तो ऑफिस पहुंचने में देर होना तो अनिवार्य हो जाता है। यात्रियों की इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ही कोलकाता मेट्रो ने QR टिकट को लॉन्च किया है। मोबाइल ऐप के माध्यम से लोकल ट्रेन के तर्ज पर अब मेट्रो स्टेशन पहुंचने से पहले ही कहीं से भी QR टिकट खरीदा जा सकता है।

kolkata metro qr ticket launched

कैसे खरीदेंगे QR टिकट

कोलकाता मेट्रो के यात्रियों को QR टिकट खरीदने के लिए अपने मोबाइल में मेट्रो राइड कोलकाता ऐप (Metro Ride Kolkata) को डाउनलोड करना होगा। यहां आपको सिंगल QR टिकट का विकल्प मिलेगा। इसे आप मेट्रो स्टेशन के लिए घर से निकलने से पहले अथवा 4-5 घंटा बाद की अपनी यात्रा के लिए किसी भी समय खरीद सकते हैं।

अब तक QR टिकट की यह सुविधा ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर पर ही उपलब्ध थी, जिसे अब नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के साथ-साथ दूसरे सभी मेट्रो कॉरिडोर में भी शुरू कर दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, एक ही QR टिकट खरीदकर आप एक दिन में तब तक मेट्रो के अलग-अलग कॉरिडोर में यात्रा कर सकेंगे जब तक QR टिकट में बैलेंस रहेगा। एक बार QR टिकट खरीदने पर वह अगले 12 घंटे के लिए वैध रहेगा।

More News

    Read more about: metro delhi kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+