Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस साल खुल जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, कब से? कौन से होंगे एंट्री व एग्जिट प्वाएंट्स!

इस साल खुल जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, कब से? कौन से होंगे एंट्री व एग्जिट प्वाएंट्स!

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा इस साल से खुलने वाला है। एक्सप्रेसवे का अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) वाला हिस्सा इस साल के अंत में खोल दिया जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के इस सेक्शन को खोल देने से दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होने वाली है।

उन्हें अत्यधिक जाम में फंसकर अपना घंटों का समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।

delhi dehradun expressway

आइए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के संबंध में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं -

कब खुलेगा एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक का स्ट्रेच इस साल नवंबर में खुल जाने की संभावना है। यह पूरा स्ट्रेच करीब 32 किमी लंबा होगा जिसमें से 19 किमी का हिस्सा एलिवेटेड रोडवेज है। बताया जाता है कि जिन लोगों को स्थानीय शहरों में प्रवेश नहीं करना है या जिन्हें स्थानीय इलाकों में नहीं जाना होगा, वे एलिवेटेड रास्तों का इस्तेमाल करेंगे।

वहीं जिन लोगों को स्थानीय शहरों या इलाकों में आवाजाही करनी होगी वे एलिवेटेड रोड के नीचे से गुजरती 6 लेन वाली सर्विस रोड का इस्तेमाल करेंगे। इस बारे में NHAI के एक अधिकारी ने मीडिया को दिये बयान में बताया कि सर्विस रोड पर भी ट्रैफिक का बहाव पहले के मुकाबले बेहतर होने वाला है, क्योंकि NHAI ने सर्विस रोड समेत पूरे स्ट्रेच को ही इस परियोजना के अंतर्गत पहले के मुकाबले बेहतर बनाया है।

कितनी लंबाई?

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 239 किमी होगी। इसके बारे में कहा जाता है कि यह दिसंबर तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। हालांकि उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाले सेक्शन के निर्माण में कुछ वक्त और लगने की संभावनाओं के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से बनकर तैयार होने में कुछ महीनों का और समय लग सकता है।

बताया जाता है कि एक बार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से तैयार होकर खुल जाने के बाद दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी को तय करने में महज 2.5 घंटे का समय लगेगा। बता दें, अब तक दिल्ली से देहरादून सड़क मार्ग से पहुंचने में 6 घंटे से अधिक का समय लगता था।

dehradun-delhi expressway opening date

कौन-कौन से होंगे एंट्री व एग्जिट प्वाएंट्स

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए 7 एंट्री प्वाएंट्स -

  • अक्षरधाम
  • गीता कॉलोनी
  • शमशान घाट (कैलाश नगर)
  • सोनिया विहार
  • विजय विहार
  • मंडोला

दिल्ली से उत्तरप्रदेश जाने वाली गाड़ियों के लिए एग्जिट प्वाएंट -

  • खजूरी चौक
  • सोनिया विहार
  • विजय विहार
  • मंडोला

उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाली गाड़ियों के लिए एंट्री प्वाएंट्स -

  • मंडोला
  • विजय विहार
  • 5वां पुस्ता

उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाली गाड़ियों के लिए एग्जिट प्वाएंट्स -

  • मंडोला
  • लोनी
  • विजय विहार
  • उस्मानपुर
  • शमशान घाट (कैलाश नगर)
  • गीता कॉलोनी
  • अक्षरधाम

नोट - दिल्ली से जो गाड़ियां एक्सप्रेसवे में प्रवेश कर या बाहर निकल रही हैं, उन्हें टोल देने की जरूरत नहीं होगी।

More News

    Read more about: expressway delhi dehradun
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+