Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से शुरू होने वाली है सीधी हेलीकॉप्टर सेवा, दर्शन करने जाएं आदि कैलाश और ओम् पर्वत

दिल्ली से शुरू होने वाली है सीधी हेलीकॉप्टर सेवा, दर्शन करने जाएं आदि कैलाश और ओम् पर्वत

तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर। अब दिल्ली से हेली दर्शन के माध्यम से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करने जा सकते हैं। पिछले दिनों ही उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने इस चॉपर सेवा को मंजूरी दी है, जो सर्दियों के मौसम में भी इस रूट पर पर्यटन को बढ़ावा देने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रिप 2 से 3 दिनों की होने वाली है, जो राज्य सरकार द्वारा संचालित होगी।

हालांकि उत्तराखंड का पर्यटन विभाग इस टूर पैकेज में सब्सिडी भी देगा, जो तीर्थ यात्रियों के लिए इसे अधिक किफायती बना देगा। आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए इस ट्रिप का संचालन राजधानी दिल्ली से किया जाएगा।

delhi heli darshan

आइए आपको दिल्ली से आदि कैलाश-ओम पर्वत हेली दर्शन सेवा के बारे में विस्तार से बताते हैं -

कब से शुरू होगी हेली दर्शन?

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने आदि कैलाश-ओम पर्वत के लिए जिस हेली दर्शन सेवा की शुरुआत करने को मंजूरी दी है, वह साल के 3 महीने में संचालित होगी। अप्रैल, नवंबर और दिसंबर में पर्यटक इन दोनों तीर्थ स्थलों के लिए हेली दर्शन के लिए आ सकेंगे।

रुद्राक्ष एविएशन प्रा. लि. द्वारा इस पहल के लिए हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया करवायी जाएगी। Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 2 से 3 दिनों की ट्रिप होगी। 24 सीट वाली MI-17 हेलीकॉप्टर से यह ट्रिप करवायी जाएगी। इसमें तीर्थ यात्रियों को लेकर जाना, दर्शन करवाना और वापस लेकर आना शामिल है।

कितना होगा किराया?

दिल्ली से आदि कैलाश-ओम पर्वत के इस ट्रिप के लिए राज्य सरकार ₹26,000 की सब्सिडी देगी, जिसके बाद यह ट्रिप तीर्थ यात्रियों के लिए काफी हद तक किफायती बन जाएगा। किराए से संबंधित विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है -

  • दिल्ली से हेली दर्शन के राउंड ट्रिप का किराया ₹97,000 है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के बाद तीर्थ यात्रियों को ₹71,000-₹72,000 किराया चुकाना पड़ेगा।
  • पिथौरागढ़ से हेली दर्शन के राउंड ट्रिप का किराया ₹72,000 है, जिसपर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी मिलेगी।
adi kailash om parvat

इस ट्रिप के बारे में उत्तराखंड के पर्यटन विभाग के सचिव सचिन कुर्वे का कहना है कि नवंबर में एक महीने के दौरान MI-17 हेलीकॉप्टर से हेली-दर्शन का ट्रायल करवाया गया, जिसके बाद इसे साल के 3 महीनों के दौरान चलाने का फैसला लिया गया।

टूरिज्म एजेंसियों को भी उम्मीद है कि आने वाले वर्षों के दौरान हेली-दर्शन सेवाएं नियमित होंगी। जो एडवेंचर यात्रियों और तीर्थ यात्रियों दोनों को ही आकर्षित करेगा। बताया जाता है कि इस टूर में आदि कैलाश, ओम पर्वत और पार्वती सरोवर के दर्शन करवाएं जाएंगे।

उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली से शुरू होने वाली आदि कैलाश, ओम पर्वत की हेली-दर्शन सेवा उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने मुख्य भूमिका निभाएगा।

More News

Read more about: delhi tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+