Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर 2024 का टिकट, कौन से और कितने में मिलेगा टिकट!

दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर 2024 का टिकट, कौन से और कितने में मिलेगा टिकट!

दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में शुरू हो चुका है इंडिया अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर (IITF)। 14 नवंबर से शुरू हुआ ट्रेड फेयर सर्दियों के शुरूआत में दिल्ली में आयोजित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें शामिल हर दिल्लीवासी शामिल होना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती कुछ दिन कारोबारियों के लिए रिजर्व किये गये हैं।

आम जनता के लिए ट्रेड फेयर के दरवाजे 19 नवंबर से 27 नवंबर तक खुले रहने वाले हैं। ट्रेड फेयर में शामिल होने के लिए लोगों को टिकट खरीदने की जरूरत होती है। लेकिन लंबी लाइन में घंटों तक खड़े रहकर टिकट खरीदने की जद्दोजहद करने की आपको जरूरत नहीं होने वाली है।

delhi international trade fair

टिकट मिलेगी आसानी से

ऐसा पहली बार हो रहा है जब अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर का टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अपने मेट्रो नेटवर्क के 55 स्टेशनों पर ट्रेड फेयर का टिकट बिक्री करने की घोषणा की है। सिर्फ इतना ही नहीं आप ऑनलाइन माध्यम से भी मेले का टिकट बड़ी ही आसानी से बुक कर सकते हैं। ट्रेड फेयर की टिकटों की कीमतों को कई श्रेणियों में बांटा गया है।

सप्ताह के अलग-अलग दिनों के अलावा बच्चों और वयस्कों के लिए भी टिकट की अलग-अलग कीमतें निर्धारित की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार DMRC ने 55 मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेड फेयर का टिकट बिक्री करने की घोषणा की है।

trade fair delhi bharat mandapam

ऑनलाइन माध्यम से कैसे करें टिकट बुक?

सबसे पहले आपको बता देते हैं कि ट्रेड फेयर का टिकट ऑनलाइन माध्यम से कैसे बुक कर सकेंगे! ऑनलाइन माध्यम से ट्रेड फेयर का टिकट DMRC के दिल्ली सारथी ऐप के माध्यम से 11 नवंबर से बुक की जा रही है। इस ऐप पर ट्रेड फेयर का QR टिकट के साथ-साथ 8 सीट वाली गोल्फ कार्ट (गाड़ी) भी बुक करने का विकल्प दिया जा रहा है, जिससे आप भारत मंडपम परिसर में ही घूम सकेंगे। ये गाड़ियां 2 टाइम स्लॉट पर ड्राईवर समेत उपलब्ध होती हैं : सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक।

मेट्रो स्टेशनों से खरीदे टिकट

DMRC ने ट्रेड फेयर की टिकटें ऑफलाइन माध्यम से मेट्रो नेटवर्क की 55 स्टेशनों पर बिक्री करने की घोषणा की है। सभी श्रेणियों में ये टिकटें मेट्रो स्टेशनों के ग्राहक सेवा/टिकट काउंटर पर उपलब्ध होंगी, जिसे 27 नवंबर तक खरीदी जा सकेंगी। जिन स्टेशनों पर ट्रेड फेयर का टिकट ऑफलाइन माध्यम से मिलेगा, उनके नाम निम्न हैं :

  • शहीद स्थल (रेड लाइन)
  • दिलशाद गार्डन (रेड लाइन)
  • रिठाला (रेड लाइन)
  • समयपुर बदली (यलो लाइन)
  • आजादपुर (यलो लाइन)
  • मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम स्टेशन
  • नोएडा इलेक्ट्रिक सिटी (ब्लू लाइन)
  • इंद्रप्रस्थ (ब्लू लाइन)
  • मंडी हाउस (ब्लू लाइन)
  • बाराखंबा रोड स्टेशन (ब्लू लाइन)
  • नई दिल्ली
  • राजीव चौक
  • द्वारका सेक्टर 21
  • कीर्ति नगर
  • लाजपत नगर
  • मजलिस पार्क
  • हौज खास
delhi trade fair ticket price

क्या टिकट की कीमतें

अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर में अलग-अलग दिन श्रेणियों के आधार पर टिकट की कीमतें निम्न हैं :

तारीख वयस्क बच्चे
कारोबारियों के लिए आरक्षित (14-18 नवंबर) ₹500 ₹150-₹200
सप्ताह के दिन (19-22 नवंबर) ₹80 ₹40
सप्ताहांत (23-24 नवंबर) ₹150 ₹60
आखिरी दिन (25-27 नवंबर) ₹80 ₹40

इसके साथ ही DMRC ने दिल्ली सारथी ऐप के माध्यम से गोल्फ कार्ट की बुकिंग करने की भी सुविधा देने की घोषणा की है। गोल्फ कार्ट पूरे परिवार का एक मिलकर या फिर बुजूर्गों के घूमने के लिए सुविधाजनक होने वाला है। बताया जाता है कि प्रतिदिन ऐप के माध्यम से गोल्फ कार्ट के 10 टिकट खरीदे जा सकेंगे।

More News

    Read more about: delhi metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+