Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या है मोबाइल ऐप 'सचेत', जिसका मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र! कैसे देगा प्राकृतिक आपदा की चेतावनी?

क्या है मोबाइल ऐप 'सचेत', जिसका मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र! कैसे देगा प्राकृतिक आपदा की चेतावनी?

By Travel Desk

अगर आप किसी समुद्र तटीय शहर में रहते हैं या आपका घर किसी ऐसे शहर में है जहां भूकंप आने की संभावनाएं ज्यादा होती है? क्या आप भारत के पर्वतीय इलाकों में रहते हैं जहां बारिश या बादल फटने से अनियंत्रित बारिश और उसकी वजह से भूधंसान जैसे खतरे बने रहते हैं? अगर इनमें से किसी भी सवाल का जवाब हां है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रविवार को 'मन की बात' में लोगों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा लॉन्च किए गए 'सचेत' मोबाइल ऐप का उपयोग करने का आग्रह किया है, जो प्राकृतिक आपदाओं से बचने में मदद करता है। प्रधानमंत्री मोदी अपने मासिक रेडियो शो मन की बात के 121वें एपिसोड को संबोधित कर रहे थे।

natural disaster

'सचेत' ऐप क्या है?

यह ऐप लोगों को चेतावनी देने के लिए आपदाओं की रियल-टाइम जियोटैग्ड अर्ली वार्निंग अलर्ट प्रदान करता है। इसके अलावा, ऐप दिन-प्रतिदिन के मौसम अपडेट के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) से मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान भी प्रदान करता है। मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने में सबसे महत्वपूर्ण चीज आपकी सतर्कता है। अब आप अपने मोबाइल पर एक विशेष ऐप से इस सतर्कता में मदद पा सकते हैं। यह ऐप आपको किसी भी प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचा सकता है और इसका नाम है 'सचेत'।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐप CAP (कॉमन अलर्ट्स-बेस्ड प्रोटोकॉल) फॉर्मूला का उपयोग करके विभिन्न आपदा घटनाओं पर जनता को सूचित रखने में मदद करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि चाहे बाढ़ हो, चक्रवात, भूस्खलन, सुनामी, जंगल की आग, हिमस्खलन, तूफान, चक्रवात या बिजली गिरना, 'सचेत ऐप' आपको हर तरह से सूचित और सुरक्षित रखने का प्रयास करता है। इस ऐप के माध्यम से आप मौसम विभाग से संबंधित अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

खास बात यह है कि 'सचेत ऐप' क्षेत्रीय भाषाओं में भी बहुत सारी जानकारी प्रदान करता है। पीएम मोदी ने इस ऐप का इस्तेमाल करने और अनुभव को सरकार से साझा करने का भी अनुरोध किया।

'सचेत' ऐप की विशेषताएं:

  • रीयल-टाइम अलर्ट : सचेत ऐप के उपयोगकर्ता न केवल अपने वर्तमान स्थान के लिए बल्कि भारत के किसी भी राज्य या जिले के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं, जिन्हें वे सब्सक्राइब करते हैं।
  • बहुभाषी सुविधा : ऐप वर्तमान में 12 भारतीय भाषाओं में संचालित किया जा सकता है, जिससे देश भर के लोग अपनी भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • संसाधन उपलब्धता : एप्लिकेशन में आपदाओं के दौरान क्या करें और क्या न करें, हेल्पलाइन नंबर और सैटेलाइट रिसीवर कनेक्टिविटी जैसे संसाधन शामिल हैं।
  • उपयोगकर्ता अनुकूल : इसमें अनुवाद और पढ़ने की सुविधा भी है, जिससे उपयोगकर्ता अनुभव अधिक सुविधाजनक बनता है।
  • मौसम अपडेट : ऐप भारतीय मौसम विभाग (IMD) से दिन-प्रतिदिन के मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान प्रदान करता है, जो न केवल आपातकालीन स्थितियों के लिए बल्कि रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी एक उपयोगी टूल है।
  • बहु-चैनल अलर्ट : ऐप एसएमएस सहित विभिन्न चैनलों के माध्यम से अलर्ट भेजता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि महत्वपूर्ण जानकारी समय पर पहुंचे।
cyclonic weather

कैसे मदद करेगा 'सचेत' ऐप?

अगर आप समुद्र के किनारे रहते हैं, तो यह ऐप आपको चक्रवात, सुनामी या समुद्री तूफान जैसी आपदाओं के बारे में समय रहते सूचित कर सकता है। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों के लिए, यह महत्वपूर्ण भूकंप अलर्ट और सुरक्षा सुझाव प्रदान कर सकता है। भारत में रहने वाले या भारत यात्रा करने वाले लोगों के लिए, यह ऐप मानसून की बारिश, बाढ़, भूस्खलन और अन्य मौसम संबंधी घटनाओं के बारे में अपडेट प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन है।

आपदाएं अचानक आती हैं, लेकिन अगर हम सचेत और तैयार रहें, तो हम उनके प्रभाव को कम कर सकते हैं। सुरक्षित रहें, सचेत रहें!

More News

    Read more about: delhi mumbai bangalore
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+