Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरें, देना होगा 3 गुना टोल, क्या है नया टोल रेट?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरें, देना होगा 3 गुना टोल, क्या है नया टोल रेट?

पिछले दिनों ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 24 किमी हिस्सा (जिसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड) कहा जाता है, को आम गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इस नए सेक्शन के खुल जाने से एक्सप्रेसवे अब दिल्ली के मीठापुर से ही यह एक्सप्रेसवे शुरू हो जा रहा है। इससे पहले गाड़ियां एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद के सेक्टर 65 तक ही आ-जा पा रही थी।

लेकिन अब इस एक्सप्रेसवे से होकर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब पलवल के किरंज टोल का रेट बढ़ा दिया गया है। वह भी 10 या 20 रुपया नहीं बल्कि टोल रेट को एक बार में तीन गुना बढ़ाने की घोषणा की गयी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ी हुई दरें मंगलवार की रात से ही लागू कर दी गयी हैं।

mumbai delhi expressway

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के DND फ्लाईओवर से मीठापुर तक के हिस्से को भी अगले साल मार्च तक शुरू करने का दावा किया जा रहा है। ऐसा होते ही सीधे सोहना होते हुए राजस्थान के दौसा तक का सफर बिना किसी रोक-टोक के पूरा कर लिया जाएगा।

तीन गुना बढ़ गया टोल रेट

किरंज टोल प्लाजा से होकर निकलने वाली गाड़ियों को अब पहले के मुकाबले 3 गुना ज्यादा टोल देना होगा। इसकी वजह बताते हुए NHAI के परियोजना निदेशक धीरज सिंह के हवाले से बताया गया है कि एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल अब अधिक लोग कर सकेंगे। एक्सप्रेसवे की लंबाई भी बढ़ गयी है। इसलिए टोल रेट को संशोधित किया गया है और वाहन चालकों को भी अधिक टोल देना होगा।

बता दें, पिछले साल एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद सेक्टर 65 से नूंह तक 25 किमी का हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था। बताया जाता है कि इस साल अप्रैल के महीने में ही किरंज टोल प्लाजा का टोल रेट बढ़ाया गया था, जिसे अब फिर से बढ़ाया जा रहा है।

delhi mumbai expressway toll rate

टोल प्लाजा पर लागू पुरानी दरें

वाहन का प्रकार सिंगल दरें कई बार मंथली पास
कार, जीप, वैन ₹50 ₹75 ₹1650
हल्के वाहन ₹80 ₹120 ₹2665
भारी वाहन ₹165 ₹250 ₹5580

टोल प्लाजा पर लागू नयी दरें

वाहन का प्रकार सिंगल कई बार मंथली पास
कार, जीव, वैन ₹150 ₹225 ₹5030
हल्के वाहन ₹245 ₹365 ₹8125
भारी वाहन ₹510 ₹765 ₹17025

बता दें, मीडिया रिपोर्ट में NHAI के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सेक्टर 65 के पास, सेक्टर 2 के पास, सेक्टर 8 के पास, सेक्टर 14 के पास, सेक्टर 17 के पास और सेक्टर 30 पर पुलिस लाइन के पास वाहनों के लिए 6 एंट्री और एग्जिट प्वाएंट खुले हुए हैं। इन एंट्री और एग्जिट प्वाएंट का इस्तेमाल मुख्य सड़क पर जाने और एक्सप्रेसवे पर पूरी रफ्तार से यात्रा करने के लिए किया जा सकता है।

More News

    Read more about: delhi mumbai expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+