Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-मुंबई समेत देश के 5 इन शहरों में हैं भगवान विश्वकर्मा के मंदिर

दिल्ली-मुंबई समेत देश के 5 इन शहरों में हैं भगवान विश्वकर्मा के मंदिर

कल-कारखानों और इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए 17 सितंबर बहुत महत्वपूर्ण तारीख होती है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा होती है, जिन्हें विश्व का पहला इंजीनियर भी माना जाता है। हर साल 17 सितंबर को भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर छोटी-बड़ी फैक्ट्री में बड़े ही धुमधाम से आयोजित की जाती है।

Lord vishwakarma

इस दिन लोग अपने वाहनों की पूजा भी करते हैं। हम देश के 5 प्रमुख विश्वकर्मा मंदिरों के बारे में आपको बता रहे हैं, जहां आप विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान के दर्शन और अपने वाहनों को ले जाकर उनकी पूजा कर सकते हैं।

दिल्ली

दिल्ली में भगवान विश्वकर्मा का सबसे लोकप्रिय मंदिर पहाड़गंज में स्थित है। यह मंदिर काफी प्राचीन है। माना जाता है कि इस मंदिर की नींव पांडवों ने रखी थी। इस मंदिर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली है। विश्वकर्मा पूजा के दिन आप अपने वाहनों की पूजा इस मंदिर में करवा सकते हैं।

पता :- रतनलाल मार्केट, पहाड़गंज, दिल्ली

मुंबई

मुंबई में भगवान विश्वकर्मा के कई मंदिर हैं। मुंबई में भगवान विश्वकर्मा का एक मंदिर मीरा रोड, एक खैरान में मौजूद है। लेकिन कांदिवली में स्थित भगवान विश्वकर्मा का मंदिर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इनमें से किसी भी मंदिर तक जाने के लिए आप कैब या टैक्सी ले सकते हैं।

पता :- शिवाजी नगर रोड, हनुमान नगर, कांदिवली ईस्ट, मुंबई

Bhagwan vishwakarma

रतलाम

मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित भगवान विश्वकर्मा का मंदिर राज्य भर में फेमस है। इस मंदिर का संचालन विश्वकर्मा कमेटी करती है। विश्वकर्मा पूजा के दौरान इस मंदिर में भगवान विश्वकर्मा को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। साथ ही विश्वकर्मा जयंति के समय भी इस मंदिर में बड़े धुमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।

गुवाहाटी

असम के गुवाहाटी में स्थित भगवान विश्वकर्मा का मंदिर दुनिया का सबसे प्राचीन मंदिर बताया जाता है। जानकारी के अनुसार इस मंदिर की स्थापना भाभाकांत सरमा ने की थी, जो कामाख्या मंदिर के पुजारी थी। विश्वकर्मा पूजा के दिन देवताओं के इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के बाद ही किसी भी मशीन को हाथ लगाया जाता है। मुख्य रूप से इस दिन सभी कल-कारखानों को बंद रखने का रिवाज है।

vishwakarma puja 2023

जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर के स्थित मंदिर में भगवान विश्वकर्मा का पंचमुखी प्रतिमा स्थापित है। यह मंदिर जोधपुर के दांगियावास में स्थित है। जोधपुर में स्थित इस मंदिर के प्रशासक ही दिल्ली में भी विश्वकर्मा मंदिर का संचालन करते हैं। इस समूह ने देश के कई अन्य शहरों में भी भगवान विश्वकर्मा के मंदिर स्थापित किये हैं।

More News

    Read more about: delhi mumbai assam
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+