Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छठ पूजा के बाद भी चलेगी नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस : तय करती है सबसे लंबी दूरी

छठ पूजा के बाद भी चलेगी नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस : तय करती है सबसे लंबी दूरी

दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ दिनों के लिए भारतीय रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का फैसला किया था। शुरुआत में घोषणा की गयी थी कि दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 7 नवंबर तक ही चलेगी यानी छठ पूजा के दिन तक। लेकिन हाल ही में भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन का संचालन और कुछ दिनों तक करने का फैसला लिया है।

नये फैसले के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस अब छठ पूजा के बाद तक दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली है। बता दें, स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस जिसका संचालन नई दिल्ली से पटना के बीच किया जा रहा है, यह भारत में सबसे लंबी दूरी में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस है। नई दिल्ली से पटना के बीच फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस कुल 1000 किमी की दूरी तय करती है।

new delhi patna vande bharat express

India.com की रिपोर्ट में उत्तर रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय के हवाले से बताया गया कि त्योहारों का सीजन खत्म होने के बावजूद यात्रियों की अत्यधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन और कुछ दिनों के लिए करने का फैसला लिया गया है।

बताया जाता है कि पहले यह स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 7 नवंबर तक ही चलने वाली थी लेकिन अब इस ट्रेन का संचालन 20 नवंबर तक किया जाएगा। बता दें, दिल्ली से पटना के बीच फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 30 अक्तूबर को नई दिल्ली और 31 अक्तूबर को पटना जंक्शन से हुई थी।

क्या होगी Timing और कितना किराया?

  • नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली (ट्रेन नंबर 02252/02251) फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से पटना जंक्शन के लिए 8, 10, 13, 15, 17 और 20 नवंबर को खुलेगी। वहीं पटना जंक्शन से यह ट्रेन 9, 11, 14, 16, 18 और 21 नवंबर को यह नई दिल्ली के लिए खुलेगी।
  • नई दिल्ली से पटना के बीच की 1000 किमी की दूरी को तय करने में फेस्टिवल स्पेशल यह ट्रेन 11 घंटा 35 मिनट का समय लेती है। इस रूट पर यानी नई दिल्ली से राजेंद्रनगर टर्मिनल के बीच सबसे अधिक रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनें तेजस और राजधानी एक्सप्रेस है, जो इस दूरी को तय करने में 11 घंटा 30 मिनट का समय लेती है।
  • नई दिल्ली से पटना जंक्शन के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोच वाली मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस है।
  • नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 8.25 बजे खुलेगी जो पटना जंक्शन पर रात को 8 बजे पहुंचेगी।
  • वापसी में, अगले दिन पटना जंक्शन से यह ट्रेन शाम को 8 बजे खुलेगी जो नई दिल्ली स्टेशन पर अगली सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी।
  • इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹2575 है और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹4655 है।
vande bharat patna-delhi festival special

ठहराव

रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जिन स्टेशनों पर होगा वो हैं -

  • कानपुर सेंट्रल
  • प्रयागराज जंक्शन
  • दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  • बक्सर
  • आरा जंक्शन

More News

    Read more about: vande bharat express delhi patna
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+