Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस : दुनिया की सबसे ऊंची चिनाब रेल ब्रिज से होकर गुजरेगी, जाने रूट और किराया

दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस : दुनिया की सबसे ऊंची चिनाब रेल ब्रिज से होकर गुजरेगी, जाने रूट और किराया

कल्पना किजीए...दो पहाड़ियों के बीच गहरी खाई और उस खाई पर बनी धनुषाकार रेल ब्रिज। उस रेल ब्रिज से होकर गुजरती भारत की पहली सेमी हाई स्पीड और लग्जूरियस ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस। कितना शानदार दिखेगा वो नजारा...है न। अब वह दिन दूर नहीं जब यह कल्पना हकीकत में बदल जाएगी और दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज से होकर वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरेगी। क्योंकि...

अगले साल जनवरी में ही देश की राजधानी दिल्ली से श्रीनगर के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू कर दिया जाएगा। हाल ही में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2025 में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।

delhi srinagar vande bharat express start from january 2025

एफिल टावर से भी ऊंची है चिनाब ब्रिज

दुनिया का सबसे ऊंचा धनुषाकार चिनाब रेल ब्रिज एफिल टावर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी व कुतुब मीनार से भी अधिक ऊंचा है। इस ब्रिज का निर्माण उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) के एक हिस्से के रूप में किया गया है। चिनाब घाटी में बनाया गए इस ब्रिज की ऊंचाई नदी के तल से लगभग 359 मीटर है। लगभग 2 दशकों में तैयार हुए इस ब्रिज के निर्माण में करीब ₹1400 करोड़ की लागत आयी है।

बताया जाता है कि इस ब्रिज का निर्माण इस तरीके से किया है कि अगले करीब 120 सालों तक यह आंधी-तूफान झेलने के बावजूद सही-सलामत रहेगी। यह ब्रिज रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप भी झेल सकता है। बता दें, USBRL परियोजना के 272 किमी में से 255 किमी का काम पूरा कर लिया गया है। इसका कटरा और रियासी के बीच मात्र 17 किमी का एक हिस्सा पर काम का पूरा होना बाकी है, जिसके दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाने की संभावना है।

ये तो हो गयी चिनाब ब्रिज की खासियतों के बारे में बातें, अब आपको दिल्ली से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में विस्तार बताते हैं -

chenab rail bridge kashmir

13 घंटे से भी कम लेगी समय

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से श्रीनगर के बीच मिनी नहीं बल्कि फुल साइज वंदे भारत एक्सप्रेस होने वाली है। बताया जाता है कि इस ट्रेन में 11 एसी 3 टियर कोच होंगे। इसके अलावा 4 एसी 2 टियर और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच होगा। दिल्ली से श्रीनगर के बीच की लगभग 800 किमी की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को 13 घंटों से भी कम समय लगेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई दिल्ली से यह ट्रेन शाम को 7 बजे खुलेगी और श्रीनगर स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 8 बजे पहुंचेगी। यानी वंदे भारत की यह यात्रा Overnight होने वाली है। कितना रोमांचक होगा न यह सफर...110 से 160 किमी प्रति घंटा की तेज रफ्तार से दौड़ती हर तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस देश की सबसे शानदार ट्रेन। शाम के धुंधलके में काम खत्म कर दिल्ली से सफर शुरू करना और सुबह जब सफर खत्म होता है तो आप अपने कदम धरती के स्वर्ग श्रीनगर में रखते हैं।

कितना होगा किराया?

दिल्ली से श्रीनगर तक अगर आप विमान से जाते हैं तो किराया कम से कम ₹4000 या ₹5000 देना पड़ सकता है। इसके साथ ही मौके के हिसाब से विमान के किराए में बदलाव होता रहता है। लेकिन तेज रफ्तार के साथ भागती शानदार वंदे भारत एक्सप्रेस का दिल्ली से श्रीनगर तक का किराया ₹1500-₹2100 के बीच होने की संभावना है।

समय भले ही विमान से कम लगता हो लेकिन...एफिल टावर से भी ऊंचे चिनाब ब्रिज से होकर गुजरने का रोमांच आपको वंदे भारत के इस सफर के अलावा और कहीं नहीं मिलने वाला। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जिन प्रमुख स्टेशनों पर होगा, उनमें अंबाला, लुधियाना, जम्मू तवी और वैष्णो देवी कटरा होने वाला है। जो माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बड़ा ही फायदेमंद साबित होगा। इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाने के बाद दिल्ली की तरह ही कहा जा सकेगा कि 'अब कश्मीर दूर नहीं'।

vande bharat express srinagar delhi

हालांकि इस ट्रेन को पीएम मोदी कब हरी झंडी दिखाएंगे इसके तारीख का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि जनवरी के शुरुआत में ही इसे शुरू किया जा सकता है। जनवरी के अंत में गणतंत्र दिवस के मौके पर विदेशों से आने वाले मेहमानों के साथ पीएम मोदी की व्यस्तता बढ़ जाती है। इसलिए जनवरी के शुरू में ही इस वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की संभावना जतायी जा रही है।

यह ट्रेन सिर्फ पर्यटकों के लिए ही नहीं बल्कि कश्मीर में रहने वाले छोटे-छोटे व्यापारियों, होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा। आवाजाही की सुविधा बढ़ने से कश्मीर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी जिससे इस राज्य की आर्थिक उन्नति भी संभव हो सकेगी।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार USBRL परियोजना के पूरा होते ही करीब 32 ट्रेनों को इस रूट पर चलाया जाएगा, इनमें से कुछ ट्रेनों की जानकारी निम्न है -

  • 12425/26 - नई दिल्ली - जम्मू तवी
  • 12445/46 - नई दिल्ली - माता वैष्णो देवी कटरा
  • 16031/32 - चेन्नई सेंट्रल - माता वैष्णो देवी कटरा
  • 11449/50 - जबलपुर - माता वैष्णो देवी कटरा
  • 16787/88 - तिरुनेलवेरी - माता वैष्णो देवी कटरा
  • 16317/18 - कन्याकुमारी - माता वैष्णो देवी कटरा
  • 19803/04 - कोटा से माता वैष्णो देवी कटरा
  • 12331/32 - हावड़ा से जम्मू तवी

More News

Read more about: vande bharat delhi srinagar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+