Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगले साल से शुरू होगी नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन - जाने किराया और इस रूट की खासियतें!

अगले साल से शुरू होगी नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन - जाने किराया और इस रूट की खासियतें!

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस साल की सबसे अच्छी खबर सुनायी है। दिल्ली से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन अगले साल से किया जा सकता है। वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन के साथ राजधानी दिल्ली से धरती के जन्नत जम्मू-कश्मीर तक के सफर का अनुभव जल्द ही पूरी तरह से बदलने वाला है। दिल्ली से श्रीनगर के बीच करीब 800 किमी की दूरी को तय करने में यह ट्रेन लेगी महज 13 घंटों का समय।

क्या आप जानते हैं, इस रूट की सबसे खास बात क्या होगी? दिल्ली से श्रीनगर के बीच जो वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी वह स्लीपर होगी। यानी रात को राजधानी दिल्ली से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से रवाना होकर रातभर में बड़े ही आराम से 800 किमी की दूरी तय कर अगली सुबह आप जीते-जी जन्नत में (धरती के जन्नत-कश्मीर) पहुंच जाएंगे।

new delhi-srinagar vande bharat

आइए आपको दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और इस रूट के बारे में उपलब्ध सारी जानकारियां देते हैं -

1. नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को जनवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों शहरों के बीच रातभर में यह ट्रेन बड़े ही आराम और हाई स्पीड से पूरा सफर तय कर लेगी।

2. नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच की दूरी करीब 800 किमी है। इस दूरी को तय करने में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लगभग 13 घंटों का समय लेगी। आमतौर पर इस दूरी को ट्रेन से तय करने में 17 घंटों से भी ज्यादा का वक्त लग जाता है।

3. बताया जाता है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से शाम को 7 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 8 बजे श्रीनगर पर पहुंचेगी। अगर आपको ओवरनाइट यात्रा करना पसंद है, तो इस ट्रेन का सफर आपको जरूर पसंद आएगा।

4. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफर आपका समय भी बचाएगा, कम से कम 1 दिन का। आपको अपनी यात्रा के लिए ऑफिस से एक दिन की कम छुट्टी लेनी पड़ेगी। पूरा दिन काम करने के बाद शाम को ऑफिस की छुट्टी होने के बाद शाम 7 बजे नई दिल्ली से आप यह ट्रेन पकड़ सकते हैं।

उसी तरह गृहिणियों के लिए भी यह ट्रेन काफी सुविधाजनक होगी, क्योंकि उन्हें घूमने जाने की तैयारियां करने, घर को संभालने आदि के लिए पूरे एक दिन का समय मिल जाएगा। जिस दिन आपकी यात्रा शुरू होगी उस दिन बच्चों को भी स्कूल से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

srinagar-new delhi vande bharat sleeper train

5. नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) से होकर गुजरेगी जो जम्मू और कश्मीर को देश के दूसरे हिस्सों से बड़ी ही अच्छी तरह जोड़ेगी।

6. मुख्य तौर पर रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जिन स्टेशनों पर होगा, वो हैं -

  • अंबाला कैंट
  • लुधियाना
  • जम्मू तवी
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा

यानी अब दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा जाने के लिए लोगों को एक नयी सेमी हाई स्पीड ट्रेन का विकल्प भी मिल जाएगा, वो भी स्लीपर।

7. इस ट्रेन को स्लीपर यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रेन में वह सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिनकी यात्रियों को स्लीपर ट्रेन में जरूरत होगी। इस ट्रेन का निर्माण BEML में किया जा रहा है।

8. किराया - बताया जाता है कि नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 3 AC का किराया ₹2,000, 2 AC का किराया ₹2,500 और फर्स्ट क्लास एसी का किराया ₹3,000 हो सकता है। इसके साथ भोजन के लिए अलग से शुल्क जोड़े जाएंगे।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन निश्चित रूप से एक गेमचेंजर साबित होगी। यह ट्रेन देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगी, क्योंकि अधिकांश विदेश पर्यटक भारत में प्रवेश करने के लिए नई दिल्ली एयरपोर्ट को ही चुनते हैं।

लेकिन कई बार विमान की टाइमिंग मैच नहीं होने की वजह से उन्हें अपने अगले गंतव्य तक जाने के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ जाता है। अब अपने अगले गंतव्यों तक जाने के लिए उनके पास विमान के साथ-साथ सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन का भी विकल्प मौजूद होगा। इसके साथ ही व्यापार के सिलसिले में या फिर देश के बाकी हिस्सों के साथ स्थानीय लोगों को जोड़ने में भी यह ट्रेन काफी मददगार साबित होगी।

More News

Read more about: vande bharat delhi srinagar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+