Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन छुट्टियों में घूमने की जगह करें कुछ रोमांचक

इन छुट्टियों में घूमने की जगह करें कुछ रोमांचक

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप मज़े करने के साथ-साथ कुछ नया भी सीख सकते हैं। गोकर्णा में सर्फिंग करना या जयपुर में मिट्टी के बर्तन बनाने जैसे कुछ ऐसे काम हैं जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते ह

By Namrata Shatsri

इससे पहले कि आप अपनी छुट्टियों की टिकट बुक कर लें उससे पहले ही हम आपको कुंछ ऐसी जगहों के बारे में बताना चाहेंगें जो कुछ हटकर हैं और अभी तक आपने यहां घूमने के बारे में सोचा भी नहीं होगा। कैसा रहेगा अगर इस बार आप हसीन वादियो का लुत्‍फ उठाने और आराम फरमाने की जगह इन छुट्टियों में कुछ नया करें और कई बेहतरीन चीज़ें सीखने के साथ एक नया अनुभव लें।

आपको बता दें कि भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप मज़े करने के साथ-साथ कुछ नया भी सीख सकते हैं। गोकर्णा में सर्फिंग करना या जयपुर में मिट्टी के बर्तन बनाने जैसे कुछ ऐसे काम हैं जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। इन यादों को आप ताउम्र नहीं भूलेंगें। इन जगहों पर आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा।

तो आइए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में -

 गुलमर्ग

गुलमर्ग

गुलमर्ग को स्कीइंग के लिए देश में सबसे लुभावनी और रोमांचक जगह माना जाता है। गुलमर्ग एक घाटी है और अगर आप स्कीइंग पर मास्टरी करना चाहते हैं तो यहां अपको जरूर जाना चाहिए। स्कीइंग की शुरुआत वैसे तो स्विस अल्प्स से हुई थी लेकिन इसका लुत्‍फ भारत के हिमालय पर्वत में भी उठाया जा जा सकता है। इस जगह पर ऐसे कई क्लब हैं जो आपके अंदर के स्कीयर को एक सप्ताह के क्रेश कोर्स में जगा देंगे।

PC:jfpds regular

जयपुर

जयपुर

मिट्टी के बर्तनों के लिए मशहूर जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर अपने हस्तशिल्प के लिए भी लोकप्रिय है जो आपको पुराने समय में ले जाएगा और हमारी हस्तनिर्मित पारम्परिक जड़ों से आपको रूबरू करवाएगा। इन रचनाओं का अनुभव करने के लिए आपको केवल 1-2 घंटे ही चाहिए होंगे और अंत में आप अपने साथ कुछ ऐसी खूबसूरत यादें ले जा पाएंगे जिन्हें आपने खुद अपने हाथों से बनाया होगा।

अंडमान

अंडमान

स्‍कूबा डाइविंग एक डरावना और खतरनाक अनुभव हो सकता है लेकिन इससे आपके अंदर का डर पूरी तरह से निकल जाएगा। ये एक खूबी और उपलब्‍धि दोनों ही हो सकती है। आप जैसे चाहें इसे ले सकते हैं। इस कौशल की वजह से आप किसी की जान बचा सकते हैं। सिलेब्रिटीज़ को भी स्‍कूबा डाइविंग करना बहुत पसंद है और जब वो ये काम कर सकते हैं तो आप क्‍यों नहीं। अंडमान-निकोबार के खूबसूरत आइलैंड पर अंडरवॉटर आपको कई दोस्‍त भी मिल सकते हैं।

गोकर्णा

गोकर्णा

विदेश से भारत आने वाले स्‍पोर्ट्स में सर्फिंग का नाम भी शामिल है। भारत में अब सर्फिंग भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस काम के लिए गोकरना सबसे बेहतर जगह मानी जाती है। सफ्रिंग क्‍लासेस लेने के बाद आप भी प्रोफेशन सर्फर की तरह तेज लहरों का मज़ा उठा सकते हैं। सर्फिंग के बाद बीच पर आराम करना और सीफूड का मज़ा लेना भी आपकी ट्रिप के मज़े को दोगुना कर देगा।

हिमाचल

हिमाचल

अमूमन देश के हर राज्‍य में रैपलिंग का लुत्‍फ उठा सकते हैं लेकिन अगर आप रैपलिंग खुद करना चाहते हैं और इसे सीखना चाहते हैं तो बिना कोई देरी किए हिमालय की तरफ निकल जाएं। मसूरी में रैपलिंग सिखाने वाले कई पर्वतारोहण स्‍कूल हैं जो आपको पहाड़ों पर चढ़ना, रैपलिंग और बचाव कार्य जैसे कई अन्‍य रोमांचित स्‍पोर्ट्स करना सिखाएंगें। यहां पर 4 दिन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है और आपका पूरा परिवार तक ये ट्रेनिंग ले सकता है।

केरल

केरल

केरल जैसे खूबसूरत शहर में आप पारंपरिक मार्शल आर्ट कलारिपयाटु का मज़ा सीख सकते हैं। इसे दुनिया की सबसे पुरानी कला में से एक माना जाता है। इस कला को सीखकर आप बचाव के कौशल सीख अपनी ताकत को और बढ़ा सकते हैं। इस कला को कलारी नामक पारंपरिक ट्रेनिंग स्‍कूल में सीख सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+