Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »24 घंटों में जयपुर की यादगार यात्रा!

24 घंटों में जयपुर की यादगार यात्रा!

पूरे एक दिन यानि कि 24 घंटों में भी आपकी जयपुर की यात्रा यादगार बन सकती है!

By Staff

जयपुर, भारत के प्रसिद्द पर्यटक स्थलों में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। कई सारे आकर्षणों के साथ हर बार यह पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। पर्यटक कई दिनों की छुट्टी में पिंक सिटी, जयपुर की सैर करने आते हैं। यहाँ की संस्कृति, यहाँ के इतिहास और यहाँ के शाही ठाठ बाट के पूरे मज़े लेते हैं। और यह ज़ाहिर भी है कि अगर आपको राजस्थान के इस शाही शहर की सैर करना हो, इसके एक-एक कोने के दर्शन करना हो तो आराम से आपको कुछ दिनों की छुट्टी पर ही यहाँ आना होगा।

पर अगर आपके पास समय कम है और चौबीस घंटों में जयपुर को बारीकी से जानना हो तो, इतना समय भी काफी है। 24 घंटे में आप जयपुर के मुख्य आकर्षणों की सैर आराम से कर सकते हैं जो आपको जयपुर के इतिहास और आधुनिकता दोनों की झलक दिखलायेंगी। तो बेफिक्र हो जाइये और चलिए जयपुर की अपनी एक दिन, यानि कि 24 घण्टे की यात्रा पर।

यह यात्रा आपको यहाँ के हर उन मुख्य आकर्षणों की सैर पर ले जाएगी जहाँ से आप जयपुर और राजस्थान दोनों के शाही इतिहास के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए चलते हैं जयपुर के इस एक दिन के सफ़र पर।

जयपुर पहुँचें कैसे?

आमेर का किला

आमेर का किला

चलिए हम अपनी जयपुर की एक दिन की यात्रा आमेर के किले से प्रारम्भ करते हैं, जो जयपुर के प्रसिद्द पर्यटक स्थलों में से एक है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप इस किले की यात्रा सुबह ही जल्दी कर लें, इससे पहले की यहाँ पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाये।

Image Courtesy:brando.n

आमेर का किला

आमेर का किला

यह प्रभावशाली किला पहाड़ की चोटी पर स्थित है, जो राजपूत और हिन्दू वास्तुशैली में निर्मित है। किले के अंदर ही कुछ मुख्य आकर्षण हैं जिन्हें आप देखना बिलकुल भी ना भूलें; दीवान-ए-आम,दीवान-ए-खास, सुख निवास और शीश महल।

Image Courtesy:Nibedit

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस

आमेर किले और इसके महल की सैर के बाद आगे बढ़ते हैं सिटी पैलेस की ओर।

Image Courtesy:A.Savin

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस

वास्तुकला के इस एक और अद्भुत नमूने में एक विशाल प्रांगण, कई महल, संग्रहालय, गैलरी और कई शानदार आश्चर्यचकित कर देने वाली रचनाएँ जैसे मुबारक महल और चंद्र महल स्थित हैं। यह जयपुर का प्रमुख लैंडमार्क भी है।

Image Courtesy:Diego Delso

हवा महल

हवा महल

हवा महल जयपुर का एक और अन्य मुख्य आकर्षण है जो सिटी पैलेस के नज़दीक ही स्थापित है।

Image Courtesy:Sannachow91

हवा महल

हवा महल

हवा महल, एक अद्भुत अद्वितीय पांच मंज़िला इमारत है जिसकी हर मंज़िल में पंक्तिबद्ध खिड़कियां बनी हुई हैं। इन खिड़कियों की संख्या लगभग 953 है।

Image Courtesy:Ronakshah1990

हवा महल

हवा महल

यह महल शाही परिवार की महिलाओं के लिए बनवाया गया था, जिससे कि वे महल के अंदर ही रहकर बाहर की दुनिया से इन खिड़कियों के झरोखों द्वारा परिचित हो सकें।

Image Courtesy:ShalakaDeshmukhTehra

हवा महल

हवा महल

यह 50 फ़ीट ऊँची रचना जयपुर के स्थापत्य कला के आश्चर्यों में से एक है। महल के अंदर जटिल कारीगरी और फूलों की अद्भुत शैली, पतली दीवारें इस महल को अपनी तरह की एक अद्भुत रचना बनाती है।

Image Courtesy:Krishan09

जंतर मंतर

जंतर मंतर

जंतर मंतर चिनाई उपकरणों के साथ एक खगोलीय वेधशाला है। यह दुनिया का सबसे बड़ा पत्थर से निर्मित वेधशाला है।

Image Courtesy:Richard Moross

जंतर मंतर

जंतर मंतर

जंतर मंतर में बड़े-बड़े पत्थरों की 14 ज्यामितीय संरचनाएं हैं, जिनका इस्तेमाल समय को मापने, सूर्य, चंद्रमा और तारों की स्थिति को मापने के उपकरणों के रूप में किया जाता है।

Image Courtesy:Marcin Białek

जंतर मंतर

जंतर मंतर

ये रचनाएँ इतिहास में राज करने वाले भारतीय शासकों के दिलचस्पों का निरिक्षण करने में मदद करती हैं। जानकारियों से भरीपूरी यह जगह, विज्ञान, कला और खगोल विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिए दिलचस्प जगह है।

Image Courtesy:Palvinder

जयपुर में खान-पान और शॉपिंग

जयपुर में खान-पान और शॉपिंग

अपनी इस एक दिन की यात्रा में आप जयपुर की सड़कों पर यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड और शॉपिंग के मज़े ले सकते हैं। यहाँ के बाज़ारों में कई प्रसिद्द रेस्टोरेंट भी आपको मिल जायेंगे जैसे; श्री बालाजी रेस्टोरेंट,चिकन पॉइंट आदि।

Image Courtesy:Aakash Singh Chauhan

जयपुर में खान-पान और शॉपिंग

जयपुर में खान-पान और शॉपिंग

यहाँ के कुछ लोकप्रिय शॉपिंग बाज़ार हैं, त्रिपोली बाज़ार, जोहरी बाज़ार, चांदपोल बज़ार और किशनपोल बाज़ार।

Image Courtesy:Daniel Villafruela.

नाहरगढ़ किला

नाहरगढ़ किला

अपनी इस एक दिन की यात्रा में आप शाम के वक़्त नाहरगढ़ किले पर जाना न भूलें जहाँ आपको सबसे खूबसूरत सूर्यास्त के नज़ारे का दीदार होगा।

Image Courtesy:vsvinaykumar

नाहरगढ़ किला

नाहरगढ़ किला

अरावली पहाड़ियों के शिखर पर स्थित अपनी सुरम्य पृष्ठभूमि के साथ यह विशाल किला एक मनोरम दृश्य का निर्माण करता है।

Image Courtesy:ShivaRajvanshi

चौकी धानी

चौकी धानी

अपने इस एक दिन के जयपुर की यात्रा के सबसे अंत में लॉन्ग ड्राइव पर जा चौकी धनी को पहुंचिए।

Image Courtesy:Ashwin Kumar

चौकी धानी

चौकी धानी

यह एक सांस्कृतिक गाँव है जहाँ आपको जयपुर के पारंपरिक खेल और कई प्रसिद्द कार्यक्रम देखने को मिलेंगे और साथ ही साथ असली शुद्ध राजस्थानी व्यंजनों के मज़े भी मिलेंगे जो आपकी इस एक दिन की जयपुर यात्रा को यादगार और सम्पूर्ण बनाएंगें।

Image Courtesy:Ashwin Kumar

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+