Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन छुट्टियों सैर कीजिये आगरा के खूबसूरत मकबरों की

इन छुट्टियों सैर कीजिये आगरा के खूबसूरत मकबरों की

अगर आप भी आगरा में सिर्फ ताजमहल देखकर वापस लौट आते हैं..तो इस बार आगरा की यात्रा करने के दौरान आगरा की इन खूबसूरत जगहों की सैर करना बिल्कुल भी भूले करने के

By Goldi

दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है, जिसे हम ताजमहल के नाम से जानते हैं। सभी चाहते हैं कि वो अपने जीवन में एक बार प्रेम की निशानी ताज को जरुर निहार सकें।

हर साल लाखों की तादाद में देशी समेत विदेशीं पर्यटक ताजमहल को निहारने पहुंचते हैं। लेकिन आज हम अपने लेख से आपको ताजमहल के बारे में नहीं बल्कि आगरा की उन खूबसूरत जगहों से आपका दीदार करायेंगें ,जहां जाकर आप अपनी आगरा यात्रा को कभी न भूलने वाला बना सकते हैं।

ताजमहल

ताजमहल

ताजमहल सिर्फ़ प्यार की निशानी ही नहीं हैं, बल्कि इसका नाम दुनिया के सात अजूबों में भी शुमार किया जाता है।ये दुनिया के 7 आश्चर्यों में से एक है। ताजमहल संगमरमर से बना है, जिसे 20 हजार मजदूरों ने 2 दशकों की मेहनत से बनाया। ताजमहल देश में सर्वाधिक विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।PC: Ekabhishek

सिकंदरा

सिकंदरा

मुगल बादशाह अकबर का मकबरा यही है, जो 1605-1613 के बीच बनाया गया था। सिकंदरा स्थित यह मकबरा 119 एकड़ में फैला हुआ है। 8 साल में बने इस मकबरे का निर्माण कार्य अकबर के द्वारा 1605 में शुरू करवाया गया था और उनके बेटे जहांगीर ने इसके निर्माण को 1605 में पूरा करवाया। ये आगरा के मशहूर पर्यटक स्थलों में से एक है।PC:Shahnoor Habib Munmun

एत्माद-उद-दौला

एत्माद-उद-दौला

एत्माद-उद-दौला मकबरा यमुना नदी के पूर्वी किनारे पर बना है। एनएच-2 पर स्थित राम बाग सर्किल से यह सिर्फ दो किमी दूर है। ये सफेद संगमरमर से बना है, पर बनाने के दौरान लालू बालू का भी जमकर उपयोग किया गया है। इतिहासकारों का मानना है कि ताजमहल इस भवन से प्रेरित होकर बना है। इसे मिनी ताजमहल भी करते हैं।PC: Omshivaprakash

आगरा किला

आगरा किला

आगरा के किले को लाल किला भी कहा जाता है। न सिर्फ लाल रंग, बल्कि दिल्ली स्थित लाल किले से इसकी वास्तुशिल्प शैली और डिजाइन भी काफी मिलती है। आगरे का किला मुगल स्थापत्य का शानदार उदाहरण है। ये किला शुरुआत में ईंटों से बना था, जिसे राजपूतों ने बनवाया था। बाद में अकबर ने इस किले को नए सिरे से बनवाया और अपनी राजधानी यहीं बसाई। आगरा के किले में तमाम दर्शनीय भवन है। यहां हर शाम लाइट शो का आयोजन भी होता है।PC:flowcomm

अकबरी चर्च

अकबरी चर्च

आगरा के वजीरपुरा स्थित अकबरी चर्च का खास इतिहास है। इसमें शहर का पहल क्रिसमस मनाया गया था। ईसाई समाज की एक पुस्तक के अनुसार, 1562 से शहर में ईसाईयों का आगमन शुरू हुआ। सम्राट अकबर द्वारा धन और जमीन देने पर सन 1600 में जुसुइट फादर ने इसे बनवाया। जहांगीर ने बाद में उसे भव्य रूप देने के लिए धन दिया। लेकिन सन् 1615 में मुगल और पुर्तगालियों के बीच मतभेद हो गए। जहांगीर ने चर्च को तुड़वा दिया। इसके बाद ये चर्च गई बार बना टूटा, इसे 1748 में फासरी आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली ने भी बर्बाद किया। पर बाद में चर्च की मरम्मत के बाद इसे मरियम के नाम पर समर्पित कर दिया।

PC:Peter Potrowl

दयाल बाग

दयाल बाग

दयालबाग की स्थापना राधास्वामी सत्संग के पांचवे संत आनन्द स्वरुप साहब ने की थी। दयालबाग की स्थापना भी बसन्त पंचमी के दिन 20 जनवरी 1915 को शहतूत का पौधा लगा कर की गई थी। दयालबाग राधास्वामी सत्संग का हेडक्वाटर है। सन् 1908 ईस्वी में इसका निर्माण आरम्भ हुआ था और कहते हैं, कि यह कभी समाप्त नहीं होगा। इसमें भी सफेद संगमरमर का प्रयोग हुआ है। आगरा से 15 किमी दूर दयाल बाग अपने आप में नैसर्गिक सुंदरता समेटे हुए है।PC:Anikingos

चीनी का रौजा

चीनी का रौजा

ये मकबरा मुगल बादशाह शाहजहां अपने वजीर अफजल खान की याद में इसे बनवाया था। ये मकबरा भारतीय-फारसी स्थापत्य कला का शानदार उदाहरण है।PC: Rickard Törnblad

फतेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी

16वीं सदी के दौरान निर्मित फ़तेहपुर सीकरी यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल, उत्तर प्रदेश में आगरा के पास स्थित फतेहपुर सीकरी मुगल संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक है। इस जगह पर संत शेख सलीम चिश्ती ने अकबर के बेटे के जन्म की भविष्यवाणी की थी।PC:Shakti

मेहताब बाग

मेहताब बाग

ताज को देखने के लिए मेहताब बाग से सुंदर कोई जगह नहीं हो सकती। यमुना नदी के किनारे 25 एकड़ में बने मेहताब बाग से ताज की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसे 'मूनलाइट गार्डन' के नाम से भी जाना जाता है।

PC: wikimedia.org

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

हवाई अड्डा
आगरा का एयरपोर्ट ताज इंटरनेशनल एरपोर्ट है।

ट्रेन द्वारा
आगरा के दो रेलवे स्टेशन है..पहला सिटी रेलवे स्टेशन और दूसरा आगरा कैंट।PC:Aleksandr Zykov

रोड द्वारा
आगरा सभी राजमार्गों से अच्छे से जुड़ा हुआ है। आगरा की मुझ शहरो से दूरी
अहमदाबाद-917किमी
उदयपुर-633किमी
दिल्ली-232 किमी
जयपुर-240 किमी
गोवा-1,756 किमी

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+