Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना में दिवाली पर शॉपिंग के लिए Best हैं ये Markets

पटना में दिवाली पर शॉपिंग के लिए Best हैं ये Markets

दिवाली को आने में महज 8 दिनों का समय रह गया है। घर की साफ-सफाई का काम तो निश्चित रूप से जोरों-शोरों से चल रहा होगा, लेकिन शॉपिंग? अरे महाराज, पटना के सभी मार्केट्स में दिवाली को लेकर खास तैयारियां कर ली गयी हैं। कपड़ों से लेकर घर की सजावट के सामान, पटाखें, लाइट्स सब कुछ पटना के अलग-अलग मार्केट्स में मिल रहे हैं।

diwali shopping

अगर आपने अभी तक दिवाली पर शॉपिंग की अपनी लिस्ट तैयार नहीं की है तो जल्दी कागज-कलम उठाइए और फटाफट लिस्ट बना लिजीए। और हां, दिवाली के साथ-साथ छठ पूजा के समय भी तो घर को सजाना है। शॉपिंग की लिस्ट में इन्हें जोड़ना मत भुलिए।

पटना में शॉपिंग के बेस्ट मार्केट्स :-

1. खेतान मार्केट और सब्जीबाग

कोई भी त्योहार नये कपड़ों और एक्सेसरिज के बिना अधुरा ही होता है। दिवाली ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग एथनिक परिधान पहनना और उसके अनुसार ही खुद को सजाना पसंद करते हैं। पटना में दिवाली के समय कपड़े खरीदने के लिए बेस्ट जगह खेतान मार्केट और सब्जीबाग हैं। इसके साथ ही खेतान मार्केट में आपको बेस्ट क्वालिटी और बजट के अंदर एक्सेसरिज भी मिल जाएंगे।

2. मच्छरहट्टा पटना सिटी

दिवाली की सबसे जरूरी शॉपिंग तो पटाखों की होती है। बच्चों से लेकर बुढ़े तक दिवाली के समय जमकर पटाखे छुड़ाते हैं। किसी को रंग-बिरंगी रोशनी वाले पटाखे पसंद हैं तो कोई आवाज वाले पटाखे छुड़ाना पसंद करता है। पटाखों की शॉपिंग के लिए बेस्ट जगह पटना सिटी में मच्छरहट्टा है।

deepawali

3. हथुआ और पटना मार्केट

शॉपिंग तो मॉल्स में भी की जा सकती है लेकिन जो खुशी स्ट्रीट शॉपिंग से आती है, खुद अपने हाथों से चुनकर सामानों को जांच-परखकर खरीदना जितना अच्छा लगता है, उतना और किसी बात में आनंद नहीं आता है। और शॉपिंग जब त्योहारों की हो तो यह खुशी दोगुनी हो जाती है। पटना में हथुआ और पटना मार्केट स्ट्रीट शॉपिंग के लिए बेस्ट जगह है। हथुआ मार्केट में आपको लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी भी मिल जाएगी।

4. बाकरगंज

lights diwali

कपड़े, पटाखों की शॉपिंग तो हो गयी लेकिन देखिए लाइट्स और सजावट के सामानों की खरीदारी तो रह ही गयी। चिंता करने की जरूरत नहीं है। सीधा बाकरगंज पहुंच जाइए। यहां आपको अलग-अलग क्वालिटी और प्राइस में बजट फ्रेंडली लाइट्स और सजावट के लेटेस्ट डिजाइन वाले सामान मिल जाएंगे। सिर्फ दिवाली ही नहीं बल्कि छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए भी सजावट के सामानों की शॉपिंग कर लें...क्योंकि छठ पूजा के समय तो पूजा के सामानों की खरीदारी में ही व्यस्त रहेंगे।

5. चूड़ी मार्केट

खेतान मार्केट में अगर आपको अपने परिधानों के साथ पहनने के लिए मनपसंद एक्सेसरिज नहीं मिल रहा तो सीधा चूड़ी मार्केट पहुंच जाइए। हमें पूरा विश्वास है कि यहां आपको अपने कपड़ों से मैच करती ज्वेलरी, हेयर पिन और हाथों के लिए बेहद सुन्दर चूड़ियां जरूर मिल जाएंगी।

churi market

6. पटना जंक्शन

दिवाली पर लाइट्स और सजावट के भले ही कितना भी इंतजाम कर लें, लेकिन जब तक फूलों की मालाओं से घर के हर एक दरवाजे और पूजा घर की सजावट ना कर दी जाए, तब तक त्योहारों जैसा Feel कहां आता है। दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठकर सीधे पटना जंक्शन के फूल मार्केट से ताजे और अच्छी क्वालिटी के फूल जरूर खरीदकर लाएं।

flower

7. दिवाली फ्ली मार्केट

(बेली रोड, हाईकोर्ट के विपरित)

कपड़े, एक्सेसरिज, घर की सजावट का सामान, पटाखें, लाइट्स या फिर पूजा के लिए कोई सामान, ये सभी सामान अगर एक ही जगह पर खरीदना चाहते हैं तो बेली रोड में हाईकोर्ट के ठीक विपरित में लगने वाला दिवाली फ्ली मार्केट जरूर जाएं। यहां आपको सभी सामान आपके बजट में और लेटेस्ट डिजाइन में मिल जाएंगे।

diwali deeya

दिवाली की शॉपिंग करते समय मोल-भाव जरूर करें, लेकिन यह भी याद रखें कि कुछ लोग साल भर दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों का इंतजार सिर्फ इस उम्मीद में करते हैं कि यहां मार्केट्स में उनके बनाए सामान बिकेंगे जिससे उनकी थोड़ी आय हो सकेगी। खास तौर पर मिट्टी का दीया और कागज को कतरकर बनाए जाने वाले सजावट के सामानों की खरीदारी अगर आपको थोड़ी महंगी भी पड़े तो किसी के चेहरे की मुस्कान बनकर उसे दिल से जरूर स्वीकार कर लें।

More News

    Read more about: diwali patna shopping bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+