Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या आप नहीं देखना चाहेंगे तैमूर अली खान पटौदी का राजसी जंगल...

क्या आप नहीं देखना चाहेंगे तैमूर अली खान पटौदी का राजसी जंगल...

बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान को जन्मदिन में मिला है जंगल, जो बेहद ही खास है और मुंबई के आउटस्कर्ट्स में स्थित है..यह जंगल करीबन एक हजार स्क्वायरफीट में फैला है जिसमे करीबन 100 पेड़ लगे हुए ह

By Goldi

आपको आज तक सबस अच्छा तोहफा या फिर गिफ्ट क्या मिला है..खैर जाने दीजिये। जैसे की हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने अपना पहला जन्मदिन मनाया। जन्म के बाद से ही तैमूर सभी के पसंदीदा हो गये..पपराजी तैमूर को कैमरे में कैद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

यूं तो बॉलीवुड सेलेबस अपने बच्चो को बर्थडे गिफ्ट हमेसा कुछ हटकर ही देते हैं,लेकिन बाजी मार ली है, तैमूर की मम्मा करीना ने..तैमूर को उनके पहले बर्थडे पर उनकी मम्मा और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवेकर ने उन्हें ई फॉरेस्ट गिफ्ट किया है। जिसका नाम तैमूर अली खान पटौदी है। रजुता ने इस खबर तस्वीर के साथ सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्टाग्राम पर भी साझा की।

 Taimur Ali Khan forest

आप सोच रहें होंगे कि, यह सब बॉलीवुड खबरें है, और ट्रेवल की साईट पर क्यों, तो जनाब आप बिल्कुल सही हैं, यह बॉलीवुड खबर है, लेकिन हम आपको इस लेख में बता रहे हैं तैमूर के पहले और अनोखे बर्थडे गिफ्ट जोकि जंगल है के बारे में नहीं रोचक बातें...

तैमूर यह प्राइवेट जंगल मुंबई से 50 किमी दूर सोनावे में स्थित है जोकि कम्युनिटी फार्मिंग के तहत इको फारेस्ट में शामिल है। यह मिनी जंगल 1000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसमे तीन जामुन के पेड़, एक कटहल, एक आंवले का पेड़, 40 केले का पेड़, 14 सहजन के पेड़, एक कोकम, एक पपीता, 5 शरीफा, 2 परसिमॉन और दो नींबू के पेड़ शामिल हैं।

 Taimur Ali Khan forest

रजुता ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि, 'एक छोटे बच्चे को चिड़िया, तितलियों को करीब से देखना काफी अच्छा लगता है, इसलिए हमने इन सबसे भरा एक छोटा सा जंगल तैमूर के बर्थडे गिफ्ट के रूप में तैयार किया है, जो मुंबई की सीमा पर मौजूद है। उन्होंने आए लिखते हुए कहा कि,उन्होंने कहा, 'यह जंगल एक साथ कई तरह की फसलों को उगाने में सक्षम है और मैं उम्मीद करती हूं कि तैमूर बड़ा होकर विविधता से भरा ऐसा समाज बनाने में सक्षम होगा जहां सभी लोग अंतर के बावजूद मिल-जुलकर रहेंगे।'

अब तैमूर को पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ बागवानी करते हुए देखने का उनके फैन्स को इंतजार रहेगा। तैमूर का यह प्राइवेट जंगल है, जहां वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+