Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए क्यों दरिंगबाड़ी को कहा जाता है 'ओडिशा का कश्मीर'?

जानिए क्यों दरिंगबाड़ी को कहा जाता है 'ओडिशा का कश्मीर'?

दरिंगबाड़ी ओडिशा का कश्मीर । why daringbadi called as kashmir of odisha

भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा स्थित दरिंगबाड़ी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो मनमोहक आबोहवा और पहाड़ी आकर्षणों के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पर्वतीय गंतव्य घने जंगलों और जीव-जन्तओं के साथ एक समृद्ध जैव-विविधता का प्रतिनिधित्व करता है। इस पर्वतीय स्थल की खूबसूरती को देखते हुए, इसे 'ओडिशा का कश्मीर' कहा जाता है। यहां की कुदरती खूबसूरती आपको कश्मीर की याद दिलाने का काम करेंगी। दरिंगबाड़ी ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां की एक शानदार ट्रिप का प्लान आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं।

क्यों आएं दरिंगबाड़ी

क्यों आएं दरिंगबाड़ी

इस स्थल का इतिहास भारतीय औपनिवेशिक काल से जुड़ा हआ है, अंग्रेजी शासन के दौरान दरिंग नाम के ब्रिटिश अफसर इस क्षेत्र इस इंचार्ज हुआ करते थे, उन्हीं के नाम पर इस स्थल का नाम दरिंगबाड़ी पड़ा। यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है, सर्दियों में तापमान कभी-कभी 0 डिग्री के आसपास भी पहुंच जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है। जानिए यहां के चुनिंदा शानदार स्थलों के बारे में।

हिल व्यू प्वाइंट

हिल व्यू प्वाइंट

दरिंगबाड़ी भ्रमण की शुरुआत आप यहां के हिल व्यू प्वाइंट से कर सकते हैं। यह एक खूबसूरत व्य प्वाइंट है, जहां से आप शहर समेत आसपास के इलाकों के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं। यह स्थल शहर के अनिवार्य पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है, जहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है।

इसके अलावा नए गंतव्यों की खोजी भी इस हिल स्टेशन पर आ सकते हैं। शहरी भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए यह स्थल एक आदर्श विकल्प है।

बेलघर अभयारण्य

बेलघर अभयारण्य

हिल व्यू प्वाइंट के अलावा आप यहां के बेलघर अभयारण्य की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। यह अभयारण्य शहर के प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है, जहां का भ्रमण करना सैलानियों को काफी ज्यादा पसंद है। आप यहां सामान्य जंगली जीवों के साथ लुप्तप्राय जीव-जन्तुओं को भी देख सकते हैं।

अपने वनस्पति भंडार और जीवों की विभिन्न प्रजातियों के साथ बेलघर अभयारण्य जैव विविधता के मामले में एक समृद्ध स्थल है। यहां पाए जाने वाले लंबे दांतों वाले हाथी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा आप यहां अन्य जीवों को भी देख सकते हैं।

अन्य आकर्षण

अन्य आकर्षण

PC-NahidSultan

दरिंगबाड़ी के अन्य पर्यटन स्थलों में आप यहां पुतुडी जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। दरिंगबाड़ी घूमने आए अधिकांश पर्यटक इस झरने की देखना पसंद करते हैं। यह जलप्रपात यहां की स्थानीय नदी से जल प्राप्त करता है। इसके अलावा आप यहां के चाय के बगान देख सकते हैं। हरे-भरे बागान बहुत हद तक सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

इस सब स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कर सकते हैं।बिरंची नारायण मंदिर यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है, जहां रोजाना श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Sakar Tiwari

दरिंगबाड़ी ओडिशा राज्य के कंधमाल जिले के अंतर्गत एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां आप परिवहन के तीनों मार्गों से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाई अड्डा भुवनेश्वर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप बेरहमपुर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी प्रवेश कर सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों कंधमाल राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+