Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Durga Puja 2024 : कोलकाता में देखना है अंडरवाटर मेट्रो तो हावड़ा नहीं बल्कि चले आएं जगत मुखर्जी पार्क

Durga Puja 2024 : कोलकाता में देखना है अंडरवाटर मेट्रो तो हावड़ा नहीं बल्कि चले आएं जगत मुखर्जी पार्क

देशभर में पहली अंडरवाटर मेट्रो कोलकाता में एस्प्लेनेड से हावड़ा के बीच शुरू हुई। हुगली नदी के नीचे बने सुरंग से होकर गुजरती यह मेट्रो एक अलग स्तर का ही रोमांच पैदा करती है। अगर आपने अभी तक हावड़ा-एस्प्लेनेड रूट पर चलने वाले अंडरवाटर मेट्रो का लुत्फ नहीं उठाया है तो यहीं सही मौका है।

दुर्गा पूजा के समय अगर आप भी कोलकाता जाने का प्लान बना रहे हैं या दुर्गा पूजा के बहाने से ही आप अंडरवाटर मेट्रो का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको आना होगा - जगत मुखर्जी पार्क।

jagat mukherjee park kolkata durga puja

नहीं समझे? अंडरवाटर मेट्रो चलती हावड़ा में हुगली नदी के नीचे है लेकिन हम आपसे मेट्रो देखने के लिए उत्तर कोलकाता में स्थित जगत मुखर्जी पार्क में आने की सलाह क्यों दे रहे हैं? बताते हैं...जरा धीरज धरिए।

इस साल उत्तर कोलकाता में शोभाबाजार के पास स्थित जगत मुखर्जी पार्क दुर्गा पूजा पंडाल को अंडरवाटर मेट्रो की थीम पर बनाया गया है। थीम का नाम है 'प्लेटफार्म हावड़ा मैदान'। है न बड़ा मजेदार। जगत मुखर्जी पार्क दुर्गा पूजा पंडाल हर साल अपने नयेपन और नयी आईडिया के लिए ही जाना जाता है। इस साल न सिर्फ अंडरवाटर मेट्रो की थीम बल्कि अपने पूजा पंडाल से एक विशेष संदेश भी देने वाला है जगत मुखर्जी पार्क।

क्या है अंडरवाटर मेट्रो की थीम पर बना दुर्गापूजा पंडाल?

underwater theme durga puja pandal kolkata

मीडिया से बात करते हुए जगत मुखर्जी पार्क दुर्गा पूजा पंडाल के मुख्य कलाकार सुबल पाल ने बताया कि हमने इस साल इस दुर्गा पूजा पंडाल का केंद्र बिंदु हुगली नदी के नीचे से गुजरने वाली मेट्रो को रखा है। लेकिन हमारी सोच केवल अंडरवाटर मेट्रो ही नहीं बल्कि हमने गंगा नदी में बढ़ते प्रदूषण को भी अपनी थीम में शामिल किया है।

उनका कहना है कि गंगा तो सिर्फ एक नदी नहीं है बल्कि इसे केंद्र में रखकर काफी परिवार की आजीविका भी चलती है। इस थीम के माध्यम से हम लोगों में गंगा नदी में प्रदूषण को रोकने से जुड़ी जागरुकता जगाने का प्रयास करेंगे। इस साल कोलकाता मेट्रो ने अपना 40 सालों का सफर भी पूरा कर लिया है जिसका जश्न भी हम इस थीम के माध्यम से दुर्गा पूजा के दौरान ही मनाएंगे।

पंडाल में दिखेगी चलती मेट्रो

जी हां, सुबल पाल का दावा है कि जब श्रद्धालु इस दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवेश करेंगे तब उन्हें यहां किसी मेट्रो का मॉडल नहीं बल्कि ऐसा महसूस होगा जैसे मेट्रो चल रही है। दुर्गा पूजा पंडाल को किसी मेट्रो के एक कोच की डिजाइन में ही सजाया गया है। पूरे दुर्गा पूजा पंडाल को ही इस तरीके से बनाया गया है कि पंडाल में प्रवेश करने वाले दर्शनार्थियों को चलती मेट्रो में होने का अनुभव होगा।

जब हावड़ा मैदान स्टेशन की तरफ असली वाली मेट्रो आगे बढ़ती है तब हुगली नदी के नीचे एक नीले रंग की रोशनी दिखायी देती है। जो यह दर्शाती है कि मेट्रो इस वक्त नदी के नीचे सुरंग से होकर गुजर रही है। लेकिन जगत मुखर्जी पार्क दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शनार्थी मेट्रो की खिड़कियों से झांकने पर उन्हें गंगा/हुगली नदी देखने जैसा अनुभव होगा, जहां उन्हें प्रदूषण मुक्त गंगा दिखाई देगी।

jagat mukherjee park durga puja pandal

लाइट और साउंड निभाएगी मुख्य भूमिका

किसी भी दुर्गा पूजा पंडाल के थीम को उभारने में साउंड की एक अहम भूमिका रहती है। जगत मुखर्जी पार्क में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इसके साथ-साथ इस पंडाल की लाइटिंग ऐसी की जाएगी ताकि लोगों को मेट्रो और गंगा नदी का पूरा अनुभव मिल सकें। इस दुर्गा पूजा पंडाल में मेट्रो का धीरे-धीरे चलने से लेकर रफ्तार पकड़ना और फिर हावड़ा मैदान स्टेशन पर मेट्रो के रुकने तक का पूरा अनुभव स्पेशल साउंड इफेक्ट और लाइटिंग के माध्यम से मिलेगा। इसके अलावा एक मेट्रो स्टेशन की तरह ही यहां चलमान सीढ़ियां (एस्केलेटर) आदि भी देखने को मिलेगा।

थीम - प्लेटफार्म हावड़ा मैदान
कहां - जगत मुखर्जी पार्क दुर्गा पूजा पंडाल
वर्ष - 88वां
उद्घाटन - 7 अक्तूबर 2024 (शनिवार) को शाम 7 बजे

कैसे पहुंचे जगत मुखर्जी पार्क?

बस स्टॉप : श्यामबाजार एवी स्कूल/राजाबल्लभपाड़ा
बस : 43, 47B, 222, 219/1, 3B, 93, Ac 54, 214A, 78/1,78, AC 40, नागेरबाजार-हावड़ा मिनी, हावड़ा-जापानी गेट मिनी, श्यामबाजार-बीबीडी बाग मिनी, श्यामबाजार-मटियाब्रुज मिनी
मेट्रो स्टेशन : श्यामबाजार और शोभाबाजार सुतानूटी - दोनों जगहों से 5 मिनट पैदल
ऑटो : बीके पाल-श्यामबाजार ऑटो रूट, उल्टाडांगा-शोभाबाजार मेट्रो ऑटो रूट और शोभाबाजार-आहिरीटोला ऑटो रूट
फेरी : बागबाजार और शोभाबाजार
सर्कुलर रेल : बागबाजार और शोभाबाजार स्टेशन

तो इस साल अगर कोलकाता में देखना है अंडरवाटर मेट्रो, तो जरूर आएं जगत मुखर्जी पार्क दुर्गा पूजा पंडाल।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+