Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दशहरा उत्सव: स्टील सिटी-क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी, "जमशेदपुर" में दुर्गा पूजा की धूम!

दशहरा उत्सव: स्टील सिटी-क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी, "जमशेदपुर" में दुर्गा पूजा की धूम!

हर नवरात्र, यानि कि दशहरे के मौके पर आपने गुजरात, राजस्थान कोलकाता आदि जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और कई तस्वीरों में इस पावन पर्व की कई झलकियां देखी होंगी। आज हम आपको इन सबसे अलग झारखण्ड, कोलकाता से ट्रैन द्वारा लगभग 4 घंटे की दूरी पर बसे ओद्योगिक शहर, जमशेदपुर में मनाये जाने वाले दुर्गा पूजा के पावन अवसर की खूबसूरत झलकियां दिखाएंगे, जिन्हें देख आप तुरंत ही इस सुनहरे अवसर का हिस्सा बनने के लिए बैग पैक कर तैयार हो जायेंगे इस शहर की यात्रा को।

यूँ तो झारखण्ड के इस प्रमुख शहर में हर पर्व व त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है, पर दुर्गा पूजा के उत्सव की बात ही कुछ अलग होती है। पूरे शहर में विद्युत सज्जा की जगमगाहट, जगह-जगह बने भव्य पंडाल, पंडालों के बाहर लगने वाले मेले, मेले में मिलने वाले लज़ीज़ व्यंजन और मेलों में होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे नौ दिन शहरवासियों को सोने नहीं देते। नौ दिनों के इस पावन अवसर पर शहर के सभी उम्र के लोगों, छोटे से बूढ़े सबका उत्साह देखते ही बनता है।

दिन-रात लगे इन मेलों में नौ दिनों तक लोगों की भीड़ छकाछक भरी होती है। रास्तों में हर जगह कुछ-कुछ ही दूरी पर पुलिस सुरक्षा की भी चौकसी होती है। कई मुख्य रास्ते वाहनों के लिए बंद कर दिए जाते हैं, ताकि लोगों की भीड़ आराम से और बिना किसी असुविधा के, मेले का मज़ा ले सके। हर साल किसी नए और अलग विषय पर बनाये जाने वाले भव्य पंडाल इस मेले के मुख्य आकर्षण होते हैं।

किसी पंडाल को बौद्ध धर्म के प्रसिद्द पगोडा का रूप दिया जाता है तो किसी को दिल्ली के प्रसिद्द अक्षरधाम मंदिर का। 1000 से भी ज़्यादा बनने वाले इन पंडालों में प्रतियोगिताएं भी रखी जाती है और जो पंडाल इन प्रतियोगिताओं को जीतते हैं उन्हें इनाम में लाखों का इनाम भी मिलता है।

दुर्गा पूजा की इस भव्यता का आयोजन 3 महीने पहले से ही शुरू हो जाता है। कई पंडालों के निर्माण व सजावट के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे पड़ोसी राज्यों से मंजे हुए कारीगर बुलाये जाते हैं। पूरे शहर में विद्युत सज्जा की छटा नौ दिनों तक रोशन होती है।

चलिए आज हम आपको जमशेदपुर के इसी चमक-धमक में लेकर चलते हैं, यहाँ के दुर्गा पूजा त्यौहार की भव्यता के दर्शन कराने को।

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में बना भव्य पंडाल।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

कदमा पंडाल के परिसर में की गई विद्युत सज्जा।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

जमशेदपुर के आदित्यपुर क्षेत्र का भव्य पंडाल।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

आदित्यपुर पंडाल के परिसर में बनी अद्भुत रचना।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

आदित्यपुर पंडाल के परिसर में रेत से बनाई गई माँ दुर्गा की छवि।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

आदित्यपुर पंडाल के परिसर में रेत से भूतपूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की छवि बना उन्हें समर्पित श्रद्धांजली।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

आदित्यपुर पंडाल के अंदर माँ दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

आदित्यपुर पंडाल के अंदर विराजमान माँ दुर्गा की दिव्य प्रतिमा।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

जमशेदपुर के सिदगोड़ा क्षेत्र में निर्मित आकर्षक पंडाल।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

 दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

सिदगोड़ा पंडाल के अंदर की गई मंत्रमुग्ध कर देने वाली कारीगरी।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

 दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

सिदगोड़ा पंडाल के छत पर लगा विशाल व आकर्षक झूमर।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

 दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

सिदगोड़ा पंडाल के अंदर स्थापित माँ दुर्गा की दैव्य प्रतिमा।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

 दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

जमशेदपुर के काशीडीह क्षेत्र में बना पंडाल जिसे कुशीनगर के पगोडा मंदिर का प्रतिरूप दिया गया।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

काशीडीह पंडाल के बाहर बनी प्रतिमाओं में प्रदर्शित झारखण्ड का ग्रामीण जीवन।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

झारखण्ड के ग्रामीण विषय पर बना टुइलाडुंगरी का भव्य पंडाल।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

टुइलाडुंगरी पंडाल के अंदर प्रदर्शित चित्रकारी की अद्भुत कला।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

जमशेदपुर में सिदगोड़ा क्षेत्र के सिनेमा ग्राउंड में बना भव्य व आकर्षक पंडाल जिसमें भयंकर ट्रैन दुर्घटना को दर्शाया गया।

Image Courtesy: Official Website

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

जमशेदपुर के रामदास भट्टा क्षेत्र में बना पंडाल जिसे कोलकाता के विक्टोरिया महल का प्रतिरूप दिया गया।

Image Courtesy: Official Website

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

जमशेदपुर की सड़कों में की गई आकर्षक विद्युत सज्जा।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा मेले में लगा विशाल बिजली झूला।

Image Courtesy: Komal Ved Prakash Verma

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+