देश का 75वां गणतंत्र दिवस आज बड़े ही जोश के साथ मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा झंडोत्तोलन के बाद परेड निकाली गयी जिसमें देश की तीनों सेनाओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों द्वारा बनाए गये टैब्लो ने भी कर्तव्य पथ पर परेड में हिस्सा लेकर अपने-अपने राज्यों की विकास और संस्कृति को विश्व पटल पर रखा।
गणतंत्र दिवस से पहले विभिन्न राज्यों के प्रमुख इमारतों को तिरंगे के रंग में रंगते हुए रोशनी से जगमगा दिया गया था। जिसकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें हम खास आपके लिए लेकर आएं हैं।

पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस के मौके पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाते सेना के जवान।

परंपरा के साथ देशभक्ति भी : हैदराबाद में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता की प्रतिमा के साथ निकाले गये जुलूस में परंपरागत नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केसरिया, सफेद और हरे रंग में रंगा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का विधानसौधा।

गणतंत्र दिवस की शाम को तिरंगा रोशनी से जगमग कर रहा रायसेना हिल्स।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल में जगमगा रहा मध्य प्रदेश का विधानसभा।

कितना सुन्दर दिख रहा है न...तिरंगा की रोशनी से सजा जयपुर का एल्बर्ट हॉल म्यूजियम।

एलिगेंट - कोलकाता का राजभवन...गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजा हुआ।

जिसकी जगमगाहट के आगे रोशनी भी पड़ जाए फीकी - मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस।

तिरंगे की दुधिया रोशनी से नहाया नागपुर का विधानभवन।

दिल्ली का कर्तव्य पथ, जहां आज हुआ गणतंत्र दिवस परेड।

शानदार, है न... तिरंगा में लिपटा श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक का घंटाघर।

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा रोशनी से नहाया दिल्ली का राष्ट्रपति भवन।



Click it and Unblock the Notifications














