Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्‍ली की सड़कों पर ले साइकलिंग का मज़ा

दिल्‍ली की सड़कों पर ले साइकलिंग का मज़ा

दिल्‍ली के मशहूर साइकलिंग ट्रैक जैसे राष्‍ट्रपति भवन से इंडिया गेट, नजफगढ़ वैटलेंड आदि के बारे में पढ़ें।

By Namrata Shatsri

पिछले कुछ सालों में दिल्‍ली के लोगों में साइकलिंग का क्रेज़ काफी बढ़ा है और इस शहर में साइकलिंग का मज़ा उठाने के लिए कई जगहें मशहूर भी हैं। सुबह जल्‍दी उठकर इंडिया गेट, राष्‍ट्रपति भवन या राजपथ पर कई लोग साइकलिंग का मज़ा लेने आते हैं। सुबह की ठंडी हवा में साइकिल चलाना सबसे अलग अनुभवों में से एक है।

दुनियाभ के अन्‍य शहरों की तरह दिल्‍ली में भी साइकलिंग के लिए कई जगहें हैं। अगर आप भी दिल्‍ली की सड़कों पर साइकलिंग का मज़ा लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस शहर की व्‍यस्‍त सड़कों पर आप कहां आराम से साइकिल चला सकते हैं।

तो चलिए एक नज़र डालते हैं दिल्‍ली की ऐसी जगहों पर जहां बिना किसी रुकावट के साइकिल चलाई जा सकती हैं।

नजफगढ़ वैटलैंड

नजफगढ़ वैटलैंड

हरयिाली से घिरी ये जगह सूर्योदय के समय बेहद खास लगती है। एवियन प्रजाति की मौजूदगी के कारण ये शहर साइकिल ट्रैक के लिए बहुत मशहूर है। सर्दी के मौसम में यहां पर साइबेरिया और अन्‍य कई जगहों से प्रवासी पक्षी भी आते हैं। यहां पर आप कई प‍क्षी जैसे नॉर्थर्न पिनटेल्‍स, बार हैडेड गीस आदि देख सकते हैं। ये ट्रैक दिल्‍ली के बाहरी छोर पर स्थित है और नजफगढ़ ड्रेन के साथ है। इस जगह पर ज्‍यादा वाहनों की भीड़ नहीं रहती है जिस वजह से यहां का वातावरण हरियाली से भरा है।PC: Diliff

राष्‍ट्रपति भवन से इंडिया गेट

राष्‍ट्रपति भवन से इंडिया गेट

रायसीना हिल के एक ओर इंडिया गेट और दूसरी ओर राष्‍ट्रपति भवन है और इसे राजपथ जोड़ता है। किसी भी भारतीय को इस मार्ग से गुज़रते हुए गौरव महसूस होता होगा। हर सुबह इस रास्‍ते पर साइक्‍लिस्‍ट, जॉगर्स और स्‍केट करने वाले लोगों की भीड़ लग जाती है। यहां पर बड़ी संख्‍या में लोग सैर करने भी आते हैं। सुबह-सुबह दिल्‍ली की इस खास जगह पर आकर आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगें।

असोला भारद्वाज झील

असोला भारद्वाज झील

इस पथरीले रास्‍ते पर कहीं ऊंचा क्षेत्र है तो कहीं ढलान है। माउंटेन बाइक राइडर्स के लिए ये जगह सबसे बेस्‍ट है। शुरुआती ट्रैकर्स के लिए ये रास्‍ता थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि कई ज्घ्हों अपर ढलान और रास्ता सीधा है..यहां आप साइकलिंग करते हुए कई पक्षी और जानवर भी देख सकते हैं..जैसे नीलगाय, खरगोश, पोरक्‍यूपाइंस और जैकाल आदि ।PC:Kalyanvarma

अरावली बायोडाइवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम

अरावली बायोडाइवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम

यह स्थान शहर के कंक्रीट जंगल में एक हरी-भरी जगह है। पार्क के अंदर एक ढलान वाला रास्‍ता है जिस पर शुरुआती साइक्‍लिस्‍ट को थोड़ी मुश्किल आ सकती है। इसे पार करने के बाद आप अरावली बायोडाइवर्सिटी पार्क के अंदर पहुंचकर साइकलिंग का अच्छे से मजा ले सकते हैं।

संजय वन

संजय वन

दिल्‍ली के दिल में बसा संजय वन किसी भी दिल्‍ली वासी के लिए जन्‍नत से कम नहीं है। इस रास्ते पर साइकलिंग का मजा लेते हुए आप जंगल की सैर कर सकते हैं..यहां कई वाच टावर्स है जहां आप रुककर आसपास के क्षेत्र का खूबसूरत दृश्‍य देख सकते हैं।PC: Pushpeshpant.10

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+