Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा के सेक्सी बीच तो आपने खूब देखे होंगे..इस बार गोवा में देखना ना भूले सेक्सी वाटरफाल

गोवा के सेक्सी बीच तो आपने खूब देखे होंगे..इस बार गोवा में देखना ना भूले सेक्सी वाटरफाल

गोवा में कई खूबसूरत वाटरफाल है जो पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करते हैं। अगर आप गोवा में सिर्फ बीच घूमकर ही चले आते हैं, तो इस बार गोवा के इन खूबसूरत झरनों को गलती से भी घूमना ना भूले...

By Goldi

इसमें कोई दो राय नहीं है कि, गोवा हमेशा से ही लोगो के बीच बीच डेस्टिनेशन के कारण काफी लोकप्रिय रहा है । गोवा मे खूबसूरत समुंद्र के अलावा और भी काफी अच्छी चीजें देखने लायक है जैसे किले,गिरिजाघर,वाइल्ड लाइफ सेंचुरी साथ ही खूबसूरत वाटरफाल भी।

जी हां, गोवा में कई खूबसूरत वाटरफाल है जो पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करते हैं। अगर आप गोवा में सिर्फ बीच घूमकर ही चले आते हैं, तो इस बार गोवा के इन खूबसूरत झरनों को गलती से भी घूमना ना भूले...

दूधसागर फॉल

दूधसागर फॉल

दूधसागर झरने यानि दूध सा सफेद झरना..जिसकी खूबसूरती देख आपकी आँखे और मुंह एकदम खुला का खुला रह जायेगा। यह झरना दो राज्यों की सीमा पर स्थित है। गोवा-कर्नाटक बॉर्डर से मंडोवी नदी गुजरती है, जिस पर दूधसागर झरना स्थित है। पणजी से इसकी दूरी लगभग 60 किमी है। यहां मानसून के दौरान पर्यटकों का हुजूम उमड़ता है दूधसागर जल प्रताप सबसे ऊँचे झरनों की सूची में भारत में 5 वें और विश्व में 227वें स्थान पर है। इस झरना की ऊँचाई 310 मीटर और औसत चौड़ाई 30 मीटर है। दूधसागर जल प्रताप मानसून के दौरान पर्यटकों को ज़्यादा आकर्षित करता है। दूधसागर झरने को 'मिल्क ऑफ सी' भी कहा जाता है। दूधसागर जल प्रताप सबसे ऊँचे झरनों की सूची में भारत में 5 वें और विश्व में 227वें स्थान पर है। इस झरना की ऊँचाई 310 मीटर और औसत चौड़ाई 30 मीटर है। दूधसागर जल प्रताप मानसून के दौरान पर्यटकों को ज़्यादा आकर्षित करता है।

pc: Sharat Chandra

कैसे पहुंचे

कैसे पहुंचे

इस वाटरफॉल तक पणजी से कुलेम सड़क के रास्ते आसानी से पहुंचा जा सकता है..पणजी से कुलेम पहुँचने में करीब 2 घंटे 15 मिनट का वक्त लगता है। यहां आप सिर्फ प्राइवेट टैक्सी से ही पहुंच सकते हैं। इस झरने की सैर करते हुए लाइफ जैकेट पहनना बेहद अनिवार्य है।

pc: Amey hegde

दूसरा रास्ता

दूसरा रास्ता

इसके अलावा आप ट्रेकिंग करते हुए भी झरने तक पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन कुलेम है टैक्सी स्टैंड रेलवे स्टेशन से 5 मिनट की पैदल दूरी पर है।

pc: Lizloy1992

दूधसागर फॉल

दूधसागर फॉल

इस झरने को उपर से दूध की धर की तरह गिरता देखना आँखों को काफी संतोष पहुंचाता है। यह झरना सिर्फ पर्यटकों के बीच ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को भी खूब भाता है। शाहरुख़ खान की ब्लाकबस्टर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के ट्रेन वाले सीन में इस झरने को काफी अच्छे से दर्शाया गया है।

कुलेम से इस झरने तक पहुँचने में करीब एक घंटे का वक्त लगता है। इस दौरान आप झरने के आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती को बखूबी निहार सकते हैं। आप इस झरने में नहा भी सकते हैं।

नेत्रावली जलप्रपात

नेत्रावली जलप्रपात

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बीच स्थित दो खूबसूरत झरने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की सैर को और भी रोमांचक बना देते हैं। यह दोनों जलप्रापत 'सवारी' और 'मणिपी' समृद्ध, नेत्रवली सह्याद्री पहाड़ियों के बीच स्थित है। इन झरनों तक पहुंचने के लिए, वन, जंगली जीवन और नदी के माध्यम से एक ट्रेक पार करना आवश्यक है।

कैसे जायें

कैसे जायें

ट्रेक नेत्रावली गांव की सड़क से पणजी से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके बाद तीन किमी की ट्रेक करके आसानी से 'मीनापी' झरना तक पहुंचा जा सकता है।

सावरी और मणैपी झरने

सावरी और मणैपी झरने

इन दोनों की गहरे झरनों की खूबसूरती देखने लायक है..ट्रेक करते हुए आप घने जंगलों से गुजरते हुए सुंदर तितलियों से हाथ मिलाते हुए नदी के सहारे अपनी ट्रैकिंग को पूरा कर सकते हैं।

दोनों ही झरने वाइल्डलाइफ सेंचुरी ले अंदर स्थित है..अंदर जाते समय आप प्राकृतिक पूल को भी देख सकते हैं..खास बात यह है कि ट्रैकिंग के दौरान आप ढेर सारे पत्थरों से निर्मित खूबसूरत मैनिपी झरने को देख सकते हैं ।

नेत्रावली

नेत्रावली

नेत्रावली जंगली जीवन अभयारण्य बुडुद्काची लम्बी या बुलबुला झील के लिए भी प्रसिद्ध है ।जहां आप हमेशा ही इस झील को बुलबुलों को देख सकते हैं.जो किसी प्राकृतिक आश्चर्य से कम नहीं है।

हरवलम झरना

हरवलम झरना

हरवलम या अरवालम झरने दक्षिण गोवा में सेंक्लेम के नजदीक अरविल्म में स्थित छोटा लेकिन सुंदर झरना हैं। एक अपेक्षाकृत सुरक्षित झरना मानसून में और बाद में एक दंगेदार और उत्साही दृष्टि में बदल जाता है।

कैसे जाएं

कैसे जाएं

पणजी से कैब या बस द्वारा आसानी से सेंक्लेम तक पहुंचा जा सकता हैं।यहां पहुंचकर दो किमी पैदल चलकर आसानी से इस झरने तक पहुंचा का सकता है।

हरवलम झरने

हरवलम झरने

मानसून के दौरान 50 मीटर लंबा झरना अपनी चरम होता है..जिसे देखने के लिए यहां पर्यटकों का हुजूम देखा जा सकता है। झरने का गरजनगरण शोर दूरी से सुना जा सकता है। यह जगह झरने के अलावा अरवलीम गुफाओं और रुद्रेश्वर मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+