Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस मानसून करें...मुंबई के इन खूबसूरत झरनों की सैर

इस मानसून करें...मुंबई के इन खूबसूरत झरनों की सैर

मुंबई में मानसून की बहार आने वाली है..तो इसी बीच मुंबई के आसपास स्थित कई ऐसे झरने है जो एकबार फिर से गुलजार हो जायेंगे।

By Goldi

बदलते परिवेश के चलते मुंबई अपनी पहली वाली रंगत होता खोता जा रहा है। कामकाज के बढ़ते बोझ के चलते मुंबई वासी किसी सुकून और आराम सी जगह की तलाश में रहते हैं। अब जैसे की दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है जिसके चलते धीरे-धीरे मानसून पूरे भारत में अपनी पकड़ बना रहा है।

जिन्हें प्रकृति से प्यार है उनके लिए मुंबई के आसपास के खूबसूरती किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अब जैसे की जल्द ही मुंबई में मानसून की बहार आने वाली है..तो इसी बीच मुंबई के आसपास स्थित कई ऐसे झरने है जो एकबार फिर से गुलजार हो जायेंगे। तो आइये बिना देरी किये जानते हैं मुंबई के खूबसूरत झरनों को..जहां आप अपनी छुट्टियों को बना सकते हैं और भी यादगार..

पांडवक्का वाटरफॉल , नवी मुंबई

पांडवक्का वाटरफॉल , नवी मुंबई

पांडवक्का वाटरफॉल मुंबई के निकतम झरनों में से एक है। यह झरना मुंबई के नवी मुंबई में पांडवक्का पहाड़ियों के बीच स्थित है। यहां की खूबसूरती मुंबई वासियों को अपनी तरफ आकर्षित करती है..जिसके चलते मानसून में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां घूमने के लिए पास में ही कुछ बौद्ध गुफाएं भी है..जहां आप घूम सकते हैं।PC: Samruddhishetty

माल्शज घाट

माल्शज घाट

माल्शज घाट हाईकर्स और प्रकृति प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है..इस घाट पर एक बेहद ही खूबसूरत प्राकृतिक झरना है..जहां से आप आसपास की खूबसूरती को निहार सकते हैं। और हां अगर आपको शांत जगह की तलाश में है ये जगह आपके लिए एकदम बेस्ट प्लेस है।PC:Aditya Patawari

चिंचोटी झरना

चिंचोटी झरना

चिंचोटी झरना घने जंगलों के बीच स100 फिट की ऊंचाई से गिरता है..इस झरने तक आपको पहुँचने के लिए कमान गांव पहुंचना होगा। घने जंगलों के बीच स्थित इस झरने में नहाते हुए आप पक्षियों की चहचहाट को बखूबी सुन सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।PC:Ishan Manjrekar

भिवपुरी झरना

भिवपुरी झरना

मुंबई की भीड़भाड़ से दूर भिवपुरी झरना आपको एक असीम शांति का एहसास कराता है। वीकेंड पर दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। अगर आप एडवेंचर शौक़ीन है तो मानसून के दौरान यहां रैपलिंग का कुत्फ़ ना भूले।PC: Shlokmane

कुन झरन, लोनावाला

कुन झरन, लोनावाला

कुन झरने, लोनावाला में मुंबई और पुणे के लोकप्रिय सप्ताहांत में से एक हैं। इसं झरने की कुल ऊंचाई 200 मीटर है, साथ ही यह झरना देश में 14 वें सबसे बड़ा झरने के रूप में माना जाता है। मानसून के दौरान यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। पर्यटक यहां आकर ट्रैकिंग,रपेलिंग आदि का लुत्फ भी सकते हैं । PC:Sarath Kuchi

दूगरवाडी झरना, नासिक

दूगरवाडी झरना, नासिक

अगर आप अकेले ही घूमने के शौक़ीन है तो फिर दूगरवाडी झरना आप ही के लिए है..यह झरना नासिक के पास स्थित है। यह जगह सुकून और प्राकृतिक सौन्दर्यता से भरपूर है। PC:Dusanesurbhi

तुंगेश्वर जलप्रपात, वसई

तुंगेश्वर जलप्रपात, वसई

तुंगारेश्वर झरना तुंगरेश्वर पर्वत श्रृंखलाओं का हिस्सा है, जो लगभग 2,177 फीट की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसी पहाड़ी पर भगवान शिव को समर्पित एक खूबसूरत मंदिर भी है...PC:Aditya Patawari

अम्ब्रेला वाटरफाल भंडारदरा

अम्ब्रेला वाटरफाल भंडारदरा

छाते के आकार का बना हुआ झरना विल्सन डैम में से बहता है...यह झरना पहाड़ियों के बीच से अपना रास्ता बनता है..जिस कारण यह नीचे आते हुए छाते का आकार ले लेता है। जलधारा भंडारदरा में एक बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यह जुलाई और अगस्त के महीनों के बीच यह झरना पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।PC: Pratik Kadam

अशोक झरना, विहगांव

अशोक झरना, विहगांव

अशोक झरना को मुंबई के निकट एक गुप्त मणि के रूप में माना जाता है। झरने पर पहुंचने के बाद आपको प्रकृति के करीब होने का अनुभव होगा । झरने पार एडवेंचर गेम्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

PC:Kashif Pathan

दभोसा झरना, ठाणे

दभोसा झरना, ठाणे

शांति की तलाश कर रहे मुंबई वासियों के लिए ठाणे स्थित दभोसा झरनाकिसी जन्नत से कम नहीं है। मुंबई की हलचल से दूर आप यहां प्रकृति की सुन्दरता के साथ साथ एडवेंचर गेम्स जैसे कयाकिंग, रपेलिंग, ट्रेकिंग और फ़िशिंग आदि का भी लुत्फ उठा सकते हैं।PC: Ajaygabhale

सोमेश्वर झरना, नासिक

सोमेश्वर झरना, नासिक

सोमेश्वर झरना देश के खूबसूरत झरनों में से एक है.इस झरने से पानी की आवाज भी काफी तेज है..जब झरने से पानी गिरता है तो मानो लगता है कि,ऊपर से क्रीम युक्त दूध गिर रहा है। इस झरने की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक खींचे चले आते हैं।PC:Kumaresh Rajarajan

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+