Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »2018 में घूमे कुछ नया, जो दे आपको कुछ नया अनुभव

2018 में घूमे कुछ नया, जो दे आपको कुछ नया अनुभव

भारत निश्चित ही दुनिया के सबसे सुन्दर देशों में से एक है और इसे किसी भी हालत में ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद इस देश में कई ऐसे राज्य हैं जो अभी भी अपनी विशालता और सुन्दरता पर पड़ी हुई परतों

By Namrata Shatsri

29राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ, भारत दुनिया के कुछ सबसे मनोहर, रंगीन और जीवंत देशों में से एक है। भारत की महिमा और जीवंतता की गहराई अथाह है। इस देश की सुंदरता को बरकरार रखने का श्रेय इसके महान शाश्वत आकर्षण को जाता है।

असल में भारत निश्चित ही दुनिया के सबसे सुन्दर देशों में से एक है और इसे किसी भी हालत में ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद इस देश में कई ऐसे राज्य हैं जो अभी भी अपनी विशालता और सुन्दरता पर पड़ी हुई परतों के हटने का इंतज़ार कर रहे हैं। भारत में कई ऐसे राज्य भी हैं, जिनके इतिहास की गहराई में जाने पर ही उनकी आकर्षक और गतिशील होने के बारे में पता चलेगा।

तो क्यों न इन राज्यों की यात्रा कर इन्हें भी प्रकाश में लाया जाये और इनके रोमांचक विशेषताओं के बारे में लोगों को बताया जाये।आइए हम आगे बढ़ें और भारत में कुछ ऐसे ही मनोहर राज्यों के बारे में जानें, जिनको निश्चित ही इस वर्ष आपके ट्रेवल लिस्ट में शुमार होना चाहिए।

त्रिपुरा

त्रिपुरा

उत्तरपूर्वी भारत का एक पहाड़ी राज्य है, त्रिपुरा उन सात राज्यों में शामिल है जिन्हें सम्मिलित रूप से ‘सात बहनें' भी कहा जाता है। 95% साक्षरता दर दे साथ यह देश के सबसे शिक्षित राज्यों में से एक है। यह छोटा सा सुन्दर पहाड़ी राज्य अपनी सांस्कृतिक विविधता और लोक कला के साथ ही पहाड़ियों, घाटियों और समृद्ध मैदानी इलाकों के मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है।यदि आप शांतिप्रिय पर्यटक हैं तो आपको आवश्य ही त्रिपुरा जाना चाहिए और इस सुन्दर घटी में प्रकृति की गोद में आत्मसमर्पण कर यहाँ के नज़रों का लुफ्त उठाना चाहिए।

Pc:Soman

झारखण्ड

झारखण्ड

भारत का एक और छुपा रुस्तम राज्य जो अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और घने जंगलों के लिए महशूर है वो झारखण्ड है| वनों के राज्य के नाम से महशूर, यह अप्राप्य राज्य अभी भी जंगलों से घिरा हुआ है और इन जंगलों की उपस्थिति के कारण, भारत के कई लुप्तप्राय या दुर्लभ प्रजातियां यहां पायी जा सकती हैं। वाणिज्यिककरण से दूर, झारखंड ने अपनी प्राकृतिक छवि को निरंतर और बखूबी बनाये रखा है, और यदि आप इन जंगलों और पहाड़ियों के बीच घूमने के लिए उत्सुक हैं तो बिना किसी संकोच के यहाँ आयें और इसके आकर्षण का लुफ्त उठायें। यहाँ आप पारंपरिक जीवन के साथ साथ होंद्रू जैसे मनमोहक झरनों का भी मज़ा ले सकते हैं| यह ट्रेकर और प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत ही शानदार जगह है।

घूमने का सबसे अच्छा समय- नवंबर से मार्चPc:SDAkashdass81

नागालैंड

नागालैंड

पूर्वोत्तर भारत का एक और पहाड़ी राज्य जहाँ की जैव विविधता काफी समृद्ध है वो यात्रा के नज़रिए से आपका अगला गंतव्य हो सकता है। इस राज्य में कुल 16 नागा जनजातियाँ अपनी स्थानीय भाषा और रीति-रिवाजों के साथ वास करती हैं।विविध सांस्कृतिक जीवन शैली और वनस्पति से परिपूर्ण यह राज्य आज भी अपनी सुन्दरता से चमचमाता रहता है। यदि आप परंपरागत जनजातियों के बीच जीवन का अनुभव करना चाहते है और उनके जीवनशैली और रीति-रिवाजों के बारे में जाने के उत्सुक हैं तो आपको निस्संदेह ही यहाँ आना चाहिए।

Pc:Dhrubazaanphotography

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश

बागों के राज्य नाम से प्रसिद्द यह शहर भी पूर्वोत्तर राज्यों के उन सात राज्यों में से सबसे बड़ा है जिन्हें सामूहिक रूप से ‘सात बहनें' कहा जाता है। अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए प्रसिद्द यह शहर हर प्रकृति प्रेमी के लिए स्वर्ग है।झरनों से लेकर पहाड़ियों तक और मैदानी इलाकों से लेकर घने जंगलों तक अरुणाचल प्रदेश में सब कुछ है| किसी भी व्यक्ति के लिए यह संभव नहीं है की इस प्रदेश की प्राकृतिक सुन्दरता उसका मन न मोह पाए| गहरी घाटियों से लेकर पौराणिक किलों तक के लिए अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर भारत के राज्यों का विस्मयबोध है। चीन के साथ हुए कई संघर्षों के बावजूद भी इस प्रदेश के सभी संसाधनों की समृद्धि में कोई अड़चन नहीं आई है।क्यों न यहाँ जाएँ और इस जगह को और अच्छी तरह से जाने? जल्द ही अपने को इस चमत्कारी घाटी की यात्रा के लिए तैयार करें।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय - पूरे वर्ष के दौरान

Pc:Krish9

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले इस राज्य में जानने के लिए, कई रहस्यों का पता लगाने के लिए और घूमने के लिए कई जगह हैं। कुख्यात नक्सलियों की वजह से गलत तरीके से महशूर इस शहर में हर कदम पर आप खुद को अचम्भित महसूस करेंगे। सिरपुर के प्राचीन अवशेषों से लेकर कैलाश की गुफाओं तक छत्तीसगढ़ कभी भी अपने पर्यटकों को विस्मित करने से नहीं चुकता है। हाँ, ये वही राज्य है जहाँ भगवन राम नें अपने वनवास के दौरान सबसे लम्बा समय बिताया था। कोसा रेशम और खो चुकी मोम कला के लिए प्रसिद्द यह पौराणिक किलों का राज्य भारत के तेजी से विकासशील राज्यों में से एक है। झारखण्ड की तरह छत्तीसगढ़ भी एक वनीय क्षेत्र है और साथ ही देश के लिए बिजली और इस्पात का एक बड़ा स्रोत भी है।

तो ये हैं भारत के कुछ शानदार मनोहर राज्य। अपने मित्रों और परिवार के साथ इन जगहों के प्राकृतिक सुन्दरता का मज़ा उठाने के लिए छुट्टियों में यहाँ आयें| इन अद्भूत राज्यों की समृद्ध जीव विविधता का आनंद लें।

Pc:Tanvirkhan89

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+