Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल के इस गांव में घूमने के बाद भूल जाएंगे शिमला-मनाली, मिलेगा ट्रेकिंग के साथ कैम्पिंग का भी मजा

हिमाचल के इस गांव में घूमने के बाद भूल जाएंगे शिमला-मनाली, मिलेगा ट्रेकिंग के साथ कैम्पिंग का भी मजा

जब भी किसी हिल स्टेशन की बात आती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में शिमला और मसूरी का ख्याल आता है। इसका कारण भी है कि ये हिल स्टेशंस काफी खूबसूरत और रोमांचित कर देने वाले हैं। जहां आप प्रकृति की गोद में बैठकर ताजी हवाओं का मजा ले सकते हैं, वहां कैम्पिंग कर सकते हैं, ट्रेकिंग कर सकते हैं। लेकिन अगर इन दोनों का मजा आपको एक ही हिल स्टेशन में मिलने लगे तो आप कहां जाना पसंद करेंगे- शिमला - मसूरी या फिर उस स्टेशन पर जहां के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

9 महीने कोहरे से घिरा रहता है फागू

हिमाचल की वादियों में बसा ये खूबसूरत सा गांव जो शिमला से महज 23 किमी. की दूरी पर स्थित है, जो ना सिर्फ प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ है बल्कि यहां आने के बाद जो शांति मिलती है, वो अद्भुत है। इस गांव को लेकर कहा जाता है कि ये साल के 9 महीने कोहरे से घिरी रहती है और यहां से सैलानी बर्फ से ढंकी वादियां देखने के लिए आते हैं, जिसका नजारा वाकई बेहद खूबसूरत सा लगता है।

fagu village, himachal pradesh

फागू हिल स्टेशन

हिमाचल की वादियों में बसे इस गांव का नाम फागू है, जो अपने आप में किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की हसीन वादियां, झरने, नदियां और शांतिप्रिय वातावरण को जो भी पर्यटक देख लेता है, वो छुट्टियां मनाने बार-बार यहीं आना चाहेगा।

फागू में ट्रेकिंग और कैंपिंग दोनों का मजा

आज तक यहां जितने पर्यटक गए हैं, उनका यही कहना था कि ये शिमला और मसूरी से भी ज्यादा खूबसूरत है। यहां घूमना और एडवेंचर करना दोनों ही बेहद खास है। यहां पर्यटक ट्रेकिंग के साथ-साथ कैम्पिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर आने वाले पर्यटक पैराग्लाइडिंग करना खूब पसंद करते हैं।

fagu village. himachal pradesh

कपल्स के लिए स्वर्ग है फागू

बीते कुछ सालों से यहां कपल्स की आवाजाही ज्यादा दर्ज की जा रही है। हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में इस स्थान को काफी बेहतर और खूबसूरत डेस्टिनेशन माना जाता है। शहर के शोर-शराबे से दूर ये गांव शांत वातावरण में समय बिताने के लिए काफी अच्छा है। यहां के पहाड़, जंगल और झरने आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास दिलाते हैं।

जाने का सही समय - मार्च से जून
कैसे पहुंचें फागू - सबसे पहले शिमला पहुंचें, इसके बाद आप टैक्सी या बस ले सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+