Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं भारत के सबसे फेमस मार्केट, यहां मिलता है सबसे सस्ता सामान

ये हैं भारत के सबसे फेमस मार्केट, यहां मिलता है सबसे सस्ता सामान

भारत में घूमने के लिए बहुत कुछ है- मंदिर, राजशाही किले, महल, म्यूजियम...। लेकिन ये सब सिर्फ एक चीज के लिए अधूरा माना जाता है और वो है बाजार.. इन जगहों पर लगने वाला मार्केट..। जी हां, मार्केट एक ऐसी जगह, एक ऐसी चीज है, जिसके बगैर किसी भी जगह की यात्रा अधूरी मानी जाती है।

इस लेख के माध्यम से आज हम आपको भारत के उन सर्वश्रेष्ठ मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जो फेमस होने के साथ-साथ काफी सस्ते भी है। इन जगहों पर आप अपनी मनपसंद चीजें काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। इस लिस्ट कुछ ऐसे भी मार्केट के नाम शामिल है, जिसके बारे में सुनने के बाद आप वहां बिना जाए रह ही नहीं सकते।

भारत के सबसे फेमस मार्केट की लिस्ट

1. कन्नौज मार्केट, उत्तर प्रदेश - Kannauj Market, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में स्थित इत्र का मार्केट है, जो भारत के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। ऐसे में अगर आप इत्र के शौकिन हैं और इसे हमेशा कैरी करना पसंद करते हैं तो आप इस मार्केट में एक बार जरूर जाए। यहां आपको काफी सस्ते में इत्र की शीशियां मिल जाएंगी। अगर आप गुलाब जल का अधिक प्रयोग करते हैं तो आप यहां से गुलाब जल भी खरीद सकते हैं।

indian market

2. लाद मार्केट, हैदराबाद - Laad Market, Hyderabad

हैदराबाद में स्थित चारमीनार अपनी खूबसूरती के साथ-साथ आपको खरीददारी का भी एक अच्छा अनुभव देता है। चारमीनार के चारों तरफ फैला यह मार्केट काफी बड़ा मार्केट हैं। यहां आपको आउटफिट के काफी कलेक्शन मिल जाएंगे। लेकिन हां, एक बात का ध्यान रखिएगा, अगर आपको खरीददारी के दौरान मोलचाल करने वाले हैं, तभी इस मार्केट में जाए। अन्यथा न जानने वाले लोगों के लिए यह मार्केट काफी महंगा भी है।

3. महेन्द्रपुर डायमंड मार्केट, सूरत - Mahendrapur Diamond Market, Surat

ये मार्केट खासतौर पर महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस मार्केट डायमंड की बिक्री की जाती है। यहां आपको काफी सस्ते दाम में हीरे मिल जाएंगे। डायमंड ज्वेलरी के फेमस इस मार्केट में काफी कम दाम में हीरे के आभूषण मिलते हैं। सूरत के आसपास पर्यटन के लिहाज से भी काफी जगहें है, जहां घूमने का आनंद लिया जा सकता है।

indian market

4. जौहरी मार्केट, जयपुर - Johri Market, Jaipur

गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर अपने राजशाही अंदाज के लिए जाना जाता है। हवा महल के पास में स्थित यहां का जौहरी मार्केट भारत के सबसे फेमस मार्केट्स में से एक है। अगर आप राजस्थानी वेशभूषा, पोटली, पर्स या चप्पल के शौकिन हैं तो आप यहां जरूर जाए। यहां काफी सस्ते में आपको सामान मिल जाएगा।

5. ईमा मार्केट, इम्फाल - Ima Market, Imphal

इम्फाल में स्थित ईमा मार्केट को मदर्स मार्केट भी कहा जाता है। इस मार्केट का अपनी ही एक अस्तित्व है, जिसके चलते ये पूरे विश्व में जाना जाता है। इस मार्केट में एक साथ लगभग 30 हजार से ज्यादा महिलाएं एक लाइन में बैठती हैं, जहां हाथों से बनी चीजें, जूट की टोकरियां, कपड़े, मछली व किराने का सामान बेचती हैं।

6. दादर फूल मार्केट, मुंबई - Dadar Flower Market, Mumbai

देश की आर्थिक राजधानी व फिल्म नगरी मुंबई में यूं तो कई मार्केट्स है, लेकिन यहां का दादर फूल मार्केट की बात ही निराली है। अगर मुंबई की सैर पर निकले हैं तो आप एक बार इस मार्केट में घूमने के लिए जरूर जाए। यहां जाने के बाद न सिर्फ आपको फूलों की वैरायटी देखने को मिलेगी। बल्कि आप इसके सुगंध से भी मोहित हो उठेंगे। फोटोग्राफी करने के लिए कई पर्यटक यहां आते हैं।

7. ज्यू टाउन मार्केट, कोचि - Jew Town Market, Kochi

यात्रा तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक की अच्छे खाने का स्वाद न मिले और आप तो जानते ही हैं, अच्छे खाने का स्वाद तभी मिलेगा जब अच्छे मसाले पास में हो। कोचि का ज्यू टाउन मार्केट भी इन्हीं के लिए फेमस है, अरे भाई मसालों के लिए..। यहां की छोटी-छोटी दुकानें और उससे निकलने वाली खुश्बू पर्यटकों का अपना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।

indian market

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+