Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » जानिए किस नोट में कौन सी डेस्टिनेशंस की फोटो छपी होती है...

जानिए किस नोट में कौन सी डेस्टिनेशंस की फोटो छपी होती है...

ट्रैवेल तो सभी करते होंगे और ट्रैवेल करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज जो होती है, उसे रुपया या पैसा कहा जाता है। क्योंकि इन रुपयों के बगैर तो कहीं आना-जाना संभव नहीं है। ऐसे में आप सभी नोट का इस्तेमाल तो करते ही होंगे तो आपने ये भी देखा होगा कि हर नोट में अलग-अलग जगहों का चित्र छपा होता है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचने की कोशिश की कि आखिर नोटों पर अंकित ये तस्वीर कहां की है?

अगर नहीं तो हम आपको उन डेस्टिनेशंस से रूबरू कराएंगे, जो भारतीय नोटों पर अंकित होती है। उन सभी डेस्टिनेशंस के बारे में आपको बताएंगे, जो 10 से लेकर 2000 तक के नोटों पर छपा होता है। ये सभी डेस्टिनेशंस भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के रूप में जाने जाते हैं तो आइए जानते हैं...

10 रुपये का नोट

10 रुपये का नोट

भारत सरकार के 10 रुपये के नोट पर जो तस्वीर छपी होती है, वह कोणार्क के सूर्य मंदिर का है। जी हां, वही सूर्य मंदिर जो जगन्नाथ पुरी के पास में स्थित है, समंदर के किनारे..।

20 रुपये का नोट

20 रुपये का नोट

भारत सरकार के 20 रुपये के नोट पर जो तस्वीर छपी होती है, वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित एलोरा गुफाओं की है। वही एलोरा, जो अपनी नक्काशी और वास्तुकला से पूरी दुनिया को अचंभित करती है।

50 रुपये का नोट

50 रुपये का नोट

भारत सरकार के 50 रुपये के नोट पर जो तस्वीर छपी होती है, वह कर्नाटक के हम्पी में स्थित रथ मंदिर की है, जिसे पूरी दुनिया आज भी एक आश्चर्य ही मानती है।

100 रुपये का नोट

100 रुपये का नोट

भारत सरकार के 100 रुपये के नोट पर जो तस्वीर छपी होती है, वह गुजरात के पाटन में स्थित 'रानी की वाव' की है, जो कि एक बावड़ी है। यह भारत के सबसे खूबसूरत बावड़ियों में से एक है।

200 रुपये का नोट

200 रुपये का नोट

भारत सरकार के 200 रुपये के नोट पर जो तस्वीर छपी होती है, वह मध्य प्रदेश के सांची स्तूप का है। इसका निर्माण दूसरी शाताब्दी (ईसा पूर्व) में सम्राट अशोक द्वारा किया गया था। यह मध्य प्रदेश के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है।

500 रुपये का नोट

500 रुपये का नोट

भारत सरकार के 100 रुपये के नोट पर जो तस्वीर छपी होती है, वह दिल्ली में स्थित लाल किला की है, जिस पर 200 से अधिक सालों तक मुगलों का राज रहा और यही पर हर साल 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं। यह भारत की सबसे अधिक देखी जाने वाली इमारतों में से एक है।

2000 रुपये का नोट

2000 रुपये का नोट

भारत सरकार के 2000 रुपये के नोट पर जो तस्वीर छपी होती है, वह मंगलयान की है। यह भारत के गौरव का प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इस एकलौता ऐसा नोट है, जिस पर किसी डेस्टिनेशन की तस्वीर नहीं है।

More News

    Read more about: hampi ellora cave konark red fort
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+