Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बॉलीवुड फिल्मों में फ़िल्माए गये 5 प्रसिद्ध मस्जिद!

बॉलीवुड फिल्मों में फ़िल्माए गये 5 प्रसिद्ध मस्जिद!

फिल्मों में दिखाए जाने वाले स्थान हमें बहुत ज़्यादा उत्साहित करती हैं। उन जगहों पर जाने की हमारी दिली ख्वाहिश और ज़्यादा बढ़ जाती है और उन जगहों पर जाकर हम खुद को उन जगहों से जोड़ने लगते हैं। कभी कभी ऐसा भी होता है की जिस जगह के बारे में पहले कोई नहीं जानता होगा वह जगह भी काफ़ी प्रसिद्ध हो जाती है फिल्मों मे दर्शाए जाने के बाद।

इसी तरीके से कई धार्मिक स्थल और मंदिर मस्जिद भी टी.वी. पर दिखाए जाने के बाद प्रसिद्धि होते हैं। ऐसा नहीं है की उन्हें कम जाना जाता है, पर टी.वी. पर आने के बाद उन्हें और भी ज़्यादा लोग पहचानने लगते हैं। चलिए यहाँ हम आपको ऐसी ही आभासी यात्रा पर लिए चलते हैं, मुस्लिमों के प्रसिद्ध मंदिरों मतलब की मस्जिदों में जिनकी बॉलीवुड फिल्मों में दर्शाए जाने के बाद और ख्याति बढ़ी है।

Ajmer Sharif

अजमेर शरीफ दरगाह
Image Courtesy:
Shahnoor Habib Munmun

अजमेर शरीफ दरगाह- जोधा अकबर

अजमेर शरीफ दरगाह का पूरे देश में एक अलग ही अहम स्थान है।सिर्फ़ मुस्लिम समुदाय के ही लोग नहीं, बल्कि अलग अलग धर्म के लोगों का भी इस दरगाह में अटूट विश्वास है। ऐतिहासिक फिल्म जोधा अकबर में नायक अकबर(हृतिक रोशन), हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दिन चिश्ती दरगाह शरीफ जाते हैं। सूफ़ी संत मोइनुद्दिन चिश्ती का यह दरगाह भारत के प्रमुख प्रसिद्ध दरगाहों में से एक है।

Haji Ali Dargah

हाजी अली दरगाह
Image Courtesy: Humayunn Peerzaada

हाजी अली दरगाह- फ़िज़ा

हाजी अली दरगाह मुंबई का एक प्रसिद्ध लैंडमार्क भी है। यहाँ एक दरगाह और एक मस्जिद है जो लोगों द्वारा सबसे अधिक प्रतिष्ठित है। अरब सागर के तट पर वर्ली के पास छोटे से टापू में बसा, हाजी अली दरगाह मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। हिन्दी फिल्म 'फ़िज़ा' का 'हाजी अली पिया' गाना वहाँ के संत को समर्पित है जिसे हाजी अली दरगाह में फिल्माया गया है।

Nizamuddin Dargah

निज़ामुद्दीन दरगाह

निज़ामुद्दीन दरगाह- रॉकस्टार

दिल्ली के प्रसिद्ध निज़ामुद्दीन दरगाह को कई फिल्मों में दर्शाया गया है।निज़ामुद्दीन औलिया के साथ साथ कवि आमिर ख़ुसरो और मुगलों की शहज़ादी जहाँ आरा बेगम के मक़बरे, हज़ारों की संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।यह बॉलीवुड फिल्मों को शूट करने के सबसे मनपसंद प्रसिद्ध लोकेशन्स में से भी एक है।रॉकस्टार का ए.आर.रहमान द्वारा गाया गीत 'कुन फाया कुन' यहीं पर फिल्माया गाया है।

Jama Masjid

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद- दिल्ली 6

जामा मस्जिद मुस्लिमों का सबसे प्रसिद्ध मस्जिद है। इसे सिर्फ़ फिल्मों में ही नहीं, टी.वी. पर आने वाले कई सीरियल्स और विज्ञापनों में भी दर्शाया गया है। 'दिल्ली 6' फिल्म का गीत 'अर्ज़ियाँ' यहीं पर फिल्माया गया है।यह लैंडमार्क फिल्मों के कई दृश्य में पृष्ठभूमि के रूप में भी दर्शाया जाता है।

Ashmuqam Dargah

अश्मुक़म दरगाह

अश्मुक़म दरगाह- बजरंगी भाईजान

'बजरंगी भाईजान' फिल्म में भारत के कई दिलचस्प जगहों को दिखाया गया है। इन्हीं जगहों में से एक पहलगाम के पास का अश्मुकम दरगाह भी है जिसे इस फिल्म में दिखाया गया है।कहा जाता है की यह पहली फिल्म थी जिसे यहाँ दर्शाया गया था। इस फिल्म में अदनान सामी द्वारा गाया गया गीत 'भर दो झोली मेरी' इसी दरगाह पर फिल्माया गया है।

प्रसिद्ध मस्जिदों के अलावा ये जगहें, हमारे देश की अद्भुत आर्किटेक्चर की विरासत भी हैं, जहाँ की यात्रा पर आप एक बार ज़रूर ही जायें।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व टिप्पण्णियाँ नीचे व्यक़त करें।

More News

    Read more about: india travel mumbai ajmer
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+