Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »झारखंड के कुछ प्रसिद्ध झरने

झारखंड के कुछ प्रसिद्ध झरने

By Rupam

झारखंड में बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं और यह प्राकृति के बहुत सारे तथ्यों से प्रफुल्लित है जैसे खूबसूरत झरने, मंदिर, डैम इत्यादि। झारखंड देश के खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य हरे संसाधनों के लिए समृद्ध है इसलिए इसे वन भूमी भी कहा जाता है।
इन सब के अलावा झारखंड अपने खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है। हालांकि यह अपने झरनों के लिए ही प्रसिद्ध है।

आइए नज़र डालते हैं कुछ खूबसूरत झरनों पर:

हु़डरू फौल

हु़डरू फौल

हु़डरू फौल रांची से लगभग 28 किमी की दूरी पर स्थित है। स्वर्णरेखा नदी यहां से 320 फीट की ऊचाई से गिरती है।

इस नदी में पर्यटक स्नान करने का आनंद उठा सकते हैं लेकिन ध्यानपूर्वक। बारिश के समय में यह एक डरावना रूप ले लेता है परंतु गर्मी में यह एक आनंदमयी पिकनीक स्पॉट होता है।

Photo Courtesy: Skmishraindia

दसम फौल

दसम फौल

दसम फौल कांची नदी से निकलकर आया है जो 144 फीट से निचे गिरती है। यह रांची से 40 किमी दूर एक ताइमारा गांव के पास स्थित है। यह दसम घाघ के नम स भी प्रसिद्ध है जो अपने सुखद और आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Photo Courtesy: Samratbit

जोन्हा फौल

जोन्हा फौल

जोन्हा फौल पास क एक गांव जोन्हा के नाम पर पड़ा र यह भी माना जाता है कि और यह भी माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने इस नदी में स्नान कि था। यह रांची से लगभग 40किमी पर स्थित है। यह NH33 से होकर गुजरती है या फिर रांची पुरूलिया रोड से।

Photo Courtesy: Binayrungta

हिरणी फौल

हिरणी फौल

हिरणी फौल रांची से 75 किमी की दूरी पर स्थित है। यह बहुत ही घने जंगल से घिरा हुआ है, यह झरना अपने आस-पास के माहौल के कारण प्रसिद्ध है।

Photo Courtesy: Skmishraindia

सीता फौल

सीता फौल

सीता फौल अपने स्थान और दूरी के कारण ज्य़ादा प्रसिद्ध नहीं है। यह झरना गुरिडीह के पास स्थित है जो रांची से लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित है। इस झरने को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Photo Courtesy: Skmishraindia

रजरप्पा फौल

रजरप्पा फौल

रजरप्पा फौल रांची से लगभग 65 किमी की दूरी पर स्थित है। यह रामगढ़ के पास है , रजरप्पा अपने मंदिरों के कारण भी प्रसिद्ध है। मंदिर के पास के नदी में बोटिंग भी किया जाता है। यह भैरवी और दामोदर नदी दोनों का संगम है।

Photo Courtesy: Prabhakar Baneerjee

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+