Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » आसमान छु रही हैं अयोध्या के फ्लाइट टिकट की कीमतें, जानिए अभी की बुक तो जेब पर कितना पड़ेगा भारी!

आसमान छु रही हैं अयोध्या के फ्लाइट टिकट की कीमतें, जानिए अभी की बुक तो जेब पर कितना पड़ेगा भारी!

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन होने वाला है। दुनिया भर के भक्तों की नजरें अयोध्या पर ही टिकी हुई हैं। अयोध्या आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिसंबर के अंत तक अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी खोल दिया जाएगा। जनवरी के पहले सप्ताह से ही एयरलाइंस कंपनी इंडिगो दिल्ली से अयोध्या के लिए प्रतिदिन विमान का संचालन करने वाली है।

indigo fligh delhi mumbai bangalore kolkata ahmedabad to ayodhya

जो यात्री फ्लाईट से अयोध्या पहुंचना चाहते हैं, वो अपने लिए विमान के टिकट बुक भी कर सकते हैं।

लेकिन खास बात है कि देश के विभिन्न शहरों से अयोध्या की फ्लाईट की टिकटों की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। खासतौर पर मंदिर के उद्घाटन के समय से लेकर उद्घाटन के 5-6 दिन बाद तक की टिकट की कीमतें काफी ज्यादा हैं। अगर आपने भी राम मंदिर के उद्घाटन के तुरंत बाद रामलला के दर्शन के लिए फ्लाइट से ही अयोध्या जाने का प्लान बनाया है तो जरा ठहर जाइए जनाब!

पहले यह समझ लिजीए कि राम मंदिर का उद्घाटन होने के तुरंत बाद अयोध्या जाना कितना सही होगा? क्योंकि मंदिर का उद्घाटन होने के बाद रामलला कहीं और जाने वाले नहीं है। वह अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर के भव्य गर्भगृह में ही विराजमान रहेंगे। इसलिए उद्घाटन के तुरंत बाद होने वाली भीड़ से बचकर कुछ समय बाद भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाने का विकल्प भी आपके पास मौजूद है।

underconstruction ayodhya airport

खैर पहले हम जानते हैं कि अगर आप आज बुकिंग करते हैं तो राम मंदिर के उद्घाटन के आसपास के समय यानी 20 जनवरी 2024 से लेकर उद्घाटन के कुछ दिन बाद यानी 26 जनवरी 2024 तक विभिन्न शहरों से अयोध्या के लिए फ्लाइट की टिकट का किराया क्या है!!

तारीख शहर किराया
1
20 जनवरी नई दिल्ली ₹11,299
2
20 जनवरी मुंबई
₹12,465 से ₹16,181
3
20 जनवरी बैंगलोर
₹17,673 से ₹21,091
4
20 जनवरी अहमदाबाद
₹10,499 से ₹17,811
5
20 जनवरी कोलकाता ₹20,810
6
22 जनवरी नई दिल्ली ₹10,199
7
22 जनवरी मुंबई ₹15,237
8
22 जनवरी बैंगलोर ₹16,875
9
22 जनवरी अहमदाबाद ₹13,124
10
22 जनवरी कोलकाता ₹14,869
11
23 जनवरी नई दिल्ली ₹3,597
12
23 जनवरी मुंबई ₹9,719
13
23 जनवरी बैंगलोर
₹11,371 से ₹16,224 के बीच
14
23 जनवरी अहमदाबाद ₹9,399
15
23 जनवरी कोलकाता ₹9,568
16
25 जनवरी नई दिल्ली ₹3,597
17
25 जनवरी मुंबई ₹13,381
18
25 जनवरी बैंगलोर ₹16,911
19
25 जनवरी अहमदाबाद ₹7,777
20
25 जनवरी कोलकाता ₹9,168
21
26 जनवरी नई दिल्ली ₹3,597
22
26 जनवरी मुंबई ₹8,687
23
26 जनवरी बैंगलोर ₹12,010
24
26 जनवरी अहमदाबाद ₹7,928
25
26 जनवरी कोलकाता ₹9,166

नोट - यहां दिये गये किरायों का विवरण ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट के आधार पर है। टिकट की कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है।

भारत की 5 प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और अहमदाबाद से अयोध्या की फ्लाइट की टिकट की कीमतों की अगर तुलना की जाए तो सिर्फ दिल्ली से ही अयोध्या का टिकट बजट के अंदर है। वो भी राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद। बाकी सभी शहरों से फ्लाइट टिकट की कीमतें आसमान छु रही हैं।

चाहे राम मंदिर का उद्घाटन से पहले हो या उद्घाटन के बाद का दिन हो, फ्लाइट टिकट की कीमतों में कोई कमी नहीं है। इसलिए हमारी सलाह है कि कुछ दिन का इंतजार करने के बाद ही अयोध्या की अपनी अध्यात्मिक ट्रिप का प्लान बनाएं। इससे आपके पॉकेट पर भी अधिक दबाव नहीं पड़ेगा और तब तक भीड़ भी नियंत्रित होने की वजह से रामलला का दर्शन भी सुकून के साथ कर सकेंगे।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+