Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड बच्चो को दीजिये ये खास तोहफा

इस वीकेंड बच्चो को दीजिये ये खास तोहफा

By Goldi Chauhan

बच्चो के लिए छुट्टी का मतलब मौजा ही मौजा, और माता-पिता के लिए टेंशन का सबब। बच्चे छुट्टी के दिन बिल्कुल भी बोर नहीं होना चाहते, उन्हें चाहिए ढेर सारी मस्ती फन वगरैह-वगरैह। ऐसे में पेरेंट्स का परेशान होना तो लाजमी है, तो आज में उन सभी पेरेंट्स को उनकी टेंशन से छुट्टी कराने वाली हूँ। आज में आपको अपने आर्टिकल से बैंगलोर के उन फन पार्क्स के बारे में अवगत करने जा रहीं हूँ,जहाँ बच्चे फन के साथ-साथ कई सारी चीजे भी सीख सकते हैं।

Bal Bhavan

Photo Courtesy: ChrisConway,HillearyOsheroff

कब्बन पार्क और बाल भवन
300 एकड़ में फैला यह पार्क 1870 में बनावाया गया था, तब यह 100 एकड़ में बना हुआ था बाद में इसके क्षेत्र को बड़ा दिया गया। कब्बन पार्क के भीतर ही बाल भवन है। इस बाल-भवन के अंदर बच्चो के लिए एक छोटा सा मनोरंजन पार्क,टॉय ट्रैन, गुड़िया संग्रहालय के साथ- साथ हर हफ्ते बच्चो की प्रतिभा को निखारने के लिए पेंटिग्स,क्राफ्ट्स की कक्षाएं भी लगती हैं। इतना ही नहीं पार्क में 68 प्रकार की विदेशी वनस्पति और करीब 96 प्रजाति पाई जाती हैं। यहां कुल 6000 पेड़-पौधे हैं।

समय: सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक (गुरुवार बंद)

हैरिटेज़ सेंटर एवं एरोस्‍पेस म्‍यूज़ियम
बच्चे बेहद जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं, अगर आपका बच्चा हेलीकॉप्टर और हवाईजहाज को लेकर उत्सुक है और उसके बारे में और जानने की इच्छा रखता है, तो फिर उससे ले आइये हैरिटेज़ सेंटर एवं एरोस्‍पेस म्‍यूज़ियम। यह म्‍यूज़ियम बैंगलोर सिटी रेलवे स्टेशन से दस किमी की दूरी पर स्थित है। इस म्‍यूज़ियम में आर्किडेरियम, जड़ी-बूटी वाला गार्डन, बच्चोंr के खेलने की जगह सुवनियर शॉप तथा सतत विकास पार्क जैसे आकर्षण भी हैं| सौर प्रणाली, बयोगैस संयंत्र, हाइब्रिड विंड मिल के सक्रिय नमूने आगंतुकों और छात्रों को जानकारी प्रदान करने में सहायक हैं|

समय : 9 बजे से सायं 5 बजे
प्रवेश शुल्क; 30 रुपये

बन्नरघट्टा बायोलाँजिकल पार्क
बन्नरघट्टा पार्क बैंगलोर शहर से 22 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित बन्नरघट्टा पार्क बैंगलोर शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक है। इस पार्क में आप प्रकृति रिजर्व, चिड़ियाघर, बच्चों का पार्क, मत्स्यालय, मगरमच्छ पार्क, संग्रहालय, तितली पार्क, साँप पार्क और यहाँ तक कि पालतू जानवर आदि देख सकते हैं। साथ ही आप यहाँ सफारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

जू समय : 9 बजे से सायं 5 बजे
सफारी समय:9 बजे से सायं 4.30बजे

उल्सूर झील
एमजी रोड के पास शहर से उत्तर पूर्व की और स्थिर उल्सूर लेक बेहद आकर्षक लेक है। यह अप्राकृतिक लेक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। आप यहाँ आकर बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। साथ ही यहाँ फोटो क्लिक करने का भी आंनद ले सकते हैं। इस झील के बीच में बना टापू इस झील में चार चाँद लगाता है। उल्सूर लेक के कुछ ही दूरी पर एक गुरुद्वारा भी है जो बेहद आकर्षक वातावरण वाला है।

बोटिंग समय: सुबह 6 बजे रत 8 बजे तक

इनोवेटिव फिल्म सिटी
वंडरला से 2 किलोमीटर दूर बैंगलोर-मैसूर स्टेट हाइवे-17 पर स्थित यह सिटी बच्चों व् बड़ों को खासा आकर्षित करती है। यह फिल्म सिटी सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है। इस सिटी में आप इनोवेटिव स्टूडियो, म्यूजियम, 4डी थियेटर, टाड्लर डेन, लुइस तसौद वैक्स म्यूजियम और थीम बेस्ड रेस्टोरेंट आदि का लुफ्त उठा सकते हैं।

सुबह 10 बजे से सायं 7 बजे तक

वंडरला, बैंगलोर
वंडरला, बैंगलोर से 28 किमी दूर बिडाडी के पास स्थित वंडरला एक एम्यूजमेंट पार्क है, जिसे वी-गार्ड ग्रुप के द्वारा निर्मित किया गया है। यह एम्यूजमेंट पार्क करीब 82 एकड़ के भूभाग में फैला हुआ है। बैंगलोर-मैसूर फोर लेन रोड़ पर एक घंटे का सफर कर आप वंडरला पहुंच सकते हैं।वंडरला में कुल 53 खेल ऐसे हैं जिनको खेलकर आप अपने टेंशन और थकान को भगा सकते हैं। यहां आने के बाद म्यूजिकल फाउंटेन, डांस फ्लोर, लेजर शो, वर्चुअल रियलिटी शो,का लुफ्त उठा सकते हैं।

समय: सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार तक)
समय: सुबह11 बजे से सायं 6 बजे तक( शनिवार-रविवार)

श्री वाणी साइंस पार्क
खेल खेल में बच्चो को विज्ञानं की बातें सिखाने के लिए श्री वानी साइंस सबसे परफेक्ट जगह है। चार एकड़ में फैले इस पार्क की सरंचना गुरुकुल सिस्टम पर की गयी है। इस साइंस पार्क में प्रकृति रिजर्व, बायोडायवर्सिटी पार्क, मिनी फारेस्ट, विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे मौजूद हैं।

स्नो सिटी
अगर आप बैंगलोर में चिलचिलाती सर्दी और हिमपात का मजा लेना चाहते हैं तो, चले आइये फन वर्ल्ड काम्प्लेक्स जयामहल। इतना ही नहीं आप यहाँ स्नो राइड्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
समय: सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक।

More News

    Read more about: bangalore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+