Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुलमर्ग गए और गंडोला की सवारी नहीं की तो क्या घूमा?

गुलमर्ग गए और गंडोला की सवारी नहीं की तो क्या घूमा?

कश्मीर, जिसका नाम हर किसी जुबान पर होता है। आखिर क्या है कश्मीर में? क्या है कश्मीर के गुलमर्ग में सुंदरता का राज? क्या है गंडोला राइड? गंडोला राइड के बगैर क्यों अधूरी मानी जाती है गुलमर्ग की सैर? गंडोला राइड में कितना आता है खर्च और क्या है इसकी टाइमिंग? सब कुछ मिलेगा आपको इस लेख में...

कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। सर्दियों में यहां आने वाले पर्यटक सोनमर्ग, गुलमर्ग, श्रीनगर और पहलगाम जरूर घूमने जाते हैं। अगर आप कभी कश्मीर गए हैं तो आपने गुलमर्ग की खूबसूरती तो देखी ही होगी और यहां के गंडोला राइड के बारे में भी सुना ही होगा।

gandola ride

क्यों करें गंडोला राइड?

कहा जाता है कि अगर आप गुलमर्ग घूमने आए तो गंडोला की सवारी नहीं की तो क्या खाक गुलमर्ग घूमा..। सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग बर्फ से ढक जाता है और इस दौरान गंडोला की सवारी करना और ऊंचाई से इसकी खूबसूरती का दीदार करना किसी स्वर्ग की यात्रा से कम नहीं होती। तो अब कहना तो जायज है न कि 'गंडोला राइड नहीं की तो क्या खाक गुलमर्ग गए'..।

#REELS के लिए बेस्ट है गुलमर्ग

श्रीनगर से गुलमर्ग की दूरी करीब 50 किमी. है, जहां पहुंचने में तकरीबन 2 घंटे का समय लगता है। इस बीच रास्ते में दिखने वाला दृश्य भी काफी अद्भुत होता है, जिसे आप चाहे तो अपने कैमरों में कैद कर आजीवन एक याद के रूप में संभाल कर रख सकते हैं। यहां आने पर्यटक रास्ते में वीडियोग्राफी भी खूब करते हैं और कुछ तो #REELS भी बनाते हैं। अब भाई जमाना ही रील्स वाला है तो बनाएंगे ही...।

गुलमर्ग की खूबसूरती और गंडोला राइड

सर्दियों के मौसम में प्राइवेट कार को होटल तक जाने की परमिशन नहीं होती, क्योंकि बर्फबारी के दौरान ड्राइव करना बेहद खतरनाक माना जाता है। यहां आप स्थानीय गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनके टायरों में जंजीर लगे होने के कारण ये बर्फ पर आसानी से चल जाते हैं। अगर आप स्थानीय टैक्सी करते हैं तो ये करीब 1000 रुपये के आसपास चार्ज करते हैं।

gandola ride

सर्दियों में यहां का नजारा देखने लायक बनता है और अगर ऊंचाई से इसे देखने का मौका मिले तो फिर क्या बात है? ऐसे में गंडोला की सवारी करना तो बनता है, जिसकी सवारी के दौरान आप गुलमर्ग के शानदार नजारों को ऊंचाई से देख सकते हैं और यहां तस्वीरें और वीडियोग्राफी कर सकते हैं।

फिल्मों वाली अनुभव देती है गंडोला राइड

जैसे मूवी में दिखाया जाता है न कि ड्रोन की मदद से शूट किया हुआ बर्फीला दृश्य, चारों तरफ सफेद चादर और उस पर अपनी खूबसूरती बिखेरती हुई कटीले वृक्ष..। ये सब आप गंडोला राइड के दौरान फील कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ जा रहे हैं तो तब तो ये और भी अच्छा है। क्योंकि बर्फीली खूबसूरती हो और हाथों में पार्टनर का हाथ न हो तो फिर ऐसी खूबसूरती का मजा..।

गंडोला राइड की बुकिंग

गंडोला राइड की बुकिंग के लिए आप स्थानीय गाइड की भी मदद ले सकते हैं, जो तकरीबन 700 -800 रुपये के आसपास है। गाइड करने से फायदा यह है कि आपको टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। या फिर आप खुद से भी इसकी टिकट बुकिंग कर सकते हैं और इसके लिए आपको लाइन में लगना पड़ता है।

गंडोला राइड सुबह 09:30 बजे शुरू होती है, जो दोपहर 01:00 बजे से लेकर शाम 03:00 बजे तक बंद रहता है। गंडोला राइड के लिए दो फेज होते हैं, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 740 रुपये व 940 रुपये की लागत आती है। दोनों फेज के लिए आपको टिकट एक ही स्थान से मिलेगा। खूबसूरती का दीदार कराने वाली यह राइड करीब एक घंटे की होती है, जो तकरीबन 5 किमी. लम्बी यात्रा कराती है।

गुलमर्ग में एडवेंचर का भी मजा

⦁ स्नो बाइकिंग
⦁ स्लेजिंग
⦁ स्कीइंग
⦁ स्नोमोबिलिंग
⦁ गोल्फ कोर्स

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+