Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपने इन्द्रियों को और भी उभारिये दिल्ली के पंच इंद्रीय उद्यान में!

अपने इन्द्रियों को और भी उभारिये दिल्ली के पंच इंद्रीय उद्यान में!

पंच इन्द्रिय उद्यान दिल्ली का एक थीम बेस्ड पार्क है!

जैसे कि समुद्री किनारे मुम्बई जैसे शहरों में कुछ सुकून भरे पल का एहसास कराने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं उसी तरह गैर-तटीय शहरों में ये भूमिका पार्क निभाते हैं। इन पार्कों में परिवार, दोस्तों या अकेले भी कुछ सुकून भरे पल में यहाँ की सैर कर, सारी चिंताएं कुछ देर के लिए छू मंतर हो जाती है। और इसलिए ही शायद, हम ऐसी जगह से कभी बोर नहीं होते।

ऐसे ही पार्कों की बात करते हुए चलिए आज हम बात करते हैं एक ऐसे पार्क की जिसका निर्माण ही हुआ है लोगों का मनोरंजन करने और कुछ सुकून भरे पल का एहसास कराने को। दिल्ली में बना गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस जिसका मतलब है पांच इन्द्रियों का बाग़, एक अलग ही तरह का बाग़ है। अंतहीन हरियाली से भरा बाग़ जहाँ आपको अद्भुत कला के भी दर्शन होंगे।

तो चलिए आज हम चलते हैं कुछ खास रचनाओं के अद्भुत कला के दर्शन करने गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस में।

क्या और कहाँ है गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस?

क्या और कहाँ है गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस?

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस एक थीम बेस्ड पार्क है, जो मेहरौली के नज़दीक ही सईदुल अजायब गाँव में स्थित है।

Image Courtesy:Kprateek88

क्या और कहाँ है गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस?

क्या और कहाँ है गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस?

यह पार्क 20 एकड़ में फैला एक बाग़ है, जहाँ कलाकारी की शानदार कुशलता प्रदर्शित हैं।

Image Courtesy:Kprateek88

क्या और कहाँ है गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस?

क्या और कहाँ है गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस?

इस अनूठे पार्क का डिज़ाइन प्रदीप सचदेव ने तैयार किया था जिसके लिए दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम द्वारा फण्ड दिया गया।

Image Courtesy:Kprateek88

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस के आकर्षण

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस के आकर्षण

पार्क विभिन्न भागों में बंटा हुआ है और हर एक भाग का एक खास आकर्षण है।

Image Courtesy:Sanskari

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस के आकर्षण

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस के आकर्षण

सोलर पार्क, खास बाग़, नील बाग़, बम्बू गार्डन(बाँस के बाग़),ऐम्पीथिएटर, ख़्वाबगाह, पाथ वेज़ और खूबसूरत मूर्तियां, गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस में दिखने वाली सबसे प्रमुख चीजें हैं।

Image Courtesy:Siva301in

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस के आकर्षण

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस के आकर्षण

ख़ास बाग़ को मुग़ल गार्डन की तर्ज़ पर बनवाया गया। यहाँ खूबसूरती से तराशे गए लॉन हैं, जिन्हें फव्वारों और मूर्तियों से सजाया गया है।

Image Courtesy:ZeePack

ख़्वाबगाह गार्डन

ख़्वाबगाह गार्डन

ख़्वाबगाह गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस में बना सबसे ऊँचा व्यू पॉइंट है। यहाँ से दिल्ली के खूबसूरत नज़ारों का दीदार होता है।

Image Courtesy:Siva301in

ख़्वाबगाह गार्डन

ख़्वाबगाह गार्डन

सबसे दिलचस्प बात यह है कि ख़्वाबगाह पॉइंट ज़्यादातर लवर्स पॉइंट के रूप में जाना जाता है।

Image Courtesy:Miramar93

नील बाग़

नील बाग़

नील बाग़ ऐसा हिस्सा है जहाँ आप कमल के फूलों और लिली के फूलों से भरे पड़े तालाब देख पाएंगे।

Image Courtesy:Kprateek88

नील बाग़

नील बाग़

यहाँ चारों तरफ फूलों के जीवंत रंग और मीठी-मीठी खुशबु, वातावरण को और भी विशुद्ध और पवित्र बनाते हैं।

Image Courtesy:Creativeminix

बाग़ की खूबसूरती

बाग़ की खूबसूरती

वभिन्न तरह की मूर्तियां बड़े ही करीने से और बारीकी से बाग़ में सजाये गए हैं। कई रंग बिरंगे, अद्वितीय मूर्तियां, टेराकोटा से बनाई गई रचनाएँ उद्यान को एक खास रूप प्रदान करते हैं।

Image Courtesy:carol mitchell

बाग़ की खूबसूरती

बाग़ की खूबसूरती

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस में स्थित ये रचनाएँ पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर ज़रूर ही आकर्षित करती हैं। इन की बनावट, इनका रख रखाव बहुत ही शानदार ढंग से किया गया है।

Image Courtesy:ZeePack

मन मोह लेने वाली प्रकृति

मन मोह लेने वाली प्रकृति

सबमें से सबसे ज़्यादा जो आकर्षक है, वह है यहाँ की हरियाली जो लोगों को अपने में बांध कर रखती है।

Image Courtesy:Os Rúpias

मन मोह लेने वाली प्रकृति

मन मोह लेने वाली प्रकृति

पूरा उद्यान पेड़-पौधों से भरा हुआ है, जिनकी छांव में आप सुकून भरे पल का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Image Courtesy:Prabhat nhpc

मन मोह लेने वाली प्रकृति

मन मोह लेने वाली प्रकृति

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस को दिल्ली का सबसे आकर्षक पिकनिक स्पॉट भी कहा जाता है। यहाँ बने हुए वभिन्न आकर्षण आपको पूरे दिन अपनी खूबसूरती में खोये रखेंगे।

Image Courtesy:Mike Towber

नाम की महत्ता

नाम की महत्ता

पंच इंद्रीय उद्यान, नाम अपने में ही अद्वितीय है और अपने नाम की तरह अद्वितीय जगह में भी आपको ले जाता है। यह उद्यान बना भी अपने नाम के अनुसार समान विषय पर है, जिसमें पांचों इन्द्रियों को दर्शाया गया है।

Image Courtesy:Siva301in

नाम की महत्ता

नाम की महत्ता

रूप, रंग, गंध, ध्वनि एवं स्वाद को यहाँ बड़े ही रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया है, जो इस उद्यान को एक खास महत्ता प्रदान करते हैं। और इसलिए यह भारत के अद्वितीय उद्यानों में से एक है।

Image Courtesy:Prabhat nhpc

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस जाएँ कैसे?

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस जाएँ कैसे?

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस साकेत के विपरीत ही मेहरौली विरासत स्थल के नज़दीक ही स्थित है। यह दिल्ली के अन्य भागों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। कई डी.टी.सी बसों की सुविधा भी इस उद्यान तक के लिए उपलब्ध है। मेट्रो द्वारा साकेत मेट्रो स्टेशन पर पहुंच कर आप वहां से ऑटोरिक्शा द्वारा भी यहाँ पहुँच सकते हैं।

Image Courtesy:Prabhat nhpc

उद्यान के खुलने का समय

उद्यान के खुलने का समय

उद्यान सुबह 9 बजे ही खुल जाता है और अप्रैल से सितम्बर के महीने में शाम 7 बजे तक और अक्टूबर से मार्च के महीने में शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

Image Courtesy:Prabhat nhpc

उद्यान में प्रवेश शुल्क

उद्यान में प्रवेश शुल्क

व्यस्कों के लिए प्रवेश शुल्क 20 रूपए और बच्चों के लिए 10 रूपए है। विकलांगों के लिए प्रवेश निः शुल्क है।

Image Courtesy:Miramar93

बाग़ की विशेषता

बाग़ की विशेषता

उद्यान में कुछ फूड्-स्टाल, एक छोटा सा रेस्तरां तथा जन-सुविधाएँ उपलब्ध हैं। गार्डन के एक भाग में थियेटर भी बना हुआ है, जहाँ नृत्य-गायन का कार्यक्रम आयोजित होता रहता है।

Image Courtesy:ZeePack

बाग़ की विशेषता

बाग़ की विशेषता

प्रकृति प्रेमियों के लिए उद्यान किसी स्वर्ग से कम नहीं है, लेकिन यह प्रेमी युगल के लिए अपने प्रेमानुभूति के लिए भी प्रसिद्ध है। उद्यान का शांत, नीरव एवं मनमोहक परिसर प्रेमी युगल के बीच खासा लोकप्रिय है।

Image Courtesy:dirkhartung

More News

Read more about: india delhi new delhi travel park
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+